जिलाधिकारी सरनित कौर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवासों के सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से उपलब्ध कराया जा सके। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा में समय सीमा के उपरांत प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुवे निर्देश दिए गए कि हाउस होल्ड कनेक्शन के कार्य में तेजी लाये, शत प्रतिशत घरों को कवर कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, इसके साथ ही सड़कों को भी प्राथमिकता से रेस्टोरेशन का कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न संकेतकों में जनपद की स्थिति बेहतर करने के लिए माह के अंत तक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी सरनित कौर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवासों के सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से उपलब्ध कराया जा सके। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा में समय सीमा के उपरांत प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुवे निर्देश दिए गए कि हाउस होल्ड कनेक्शन के कार्य में तेजी लाये, शत प्रतिशत घरों को कवर कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, इसके साथ ही सड़कों को भी प्राथमिकता से रेस्टोरेशन का कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न संकेतकों में जनपद की स्थिति बेहतर करने के लिए माह के अंत तक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- जिलाधिकारी सरनित कौर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवासों के सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से उपलब्ध कराया जा सके। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा में समय सीमा के उपरांत प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुवे निर्देश दिए गए कि हाउस होल्ड कनेक्शन के कार्य में तेजी लाये, शत प्रतिशत घरों को कवर कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, इसके साथ ही सड़कों को भी प्राथमिकता से रेस्टोरेशन का कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न संकेतकों में जनपद की स्थिति बेहतर करने के लिए माह के अंत तक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- चौहान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ऊँचाहार (रायबरेली): निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित एक किशोरी की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और ट्रेनी स्टाफ से इलाज कराने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान ऊँचाहार देहात क्षेत्र के पिपरहा मजरे गांव निवासी साक्षी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, साक्षी को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, जिसके बाद उसे कस्बे के चौहान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति के बावजूद मरीज को देखने में लापरवाही बरती और उसका इलाज किसी प्रशिक्षित चिकित्सक के बजाय वहां मौजूद ट्रेनी (प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे) स्टाफ से कराया। गलत इलाज और बिगड़ी स्थिति के कारण किशोरी की हालत लगातार गंभीर होती चली गई, जिससे अंततः उसकी मौत हो गई। अस्पताल में किशोरी की मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनकी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने एसपी को बांधी राखी, मिला रिटर्न गिफ्ट रायबरेली। रक्षाबंधन के पर्व पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को राखी बांधी। बच्चों ने एसपी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई। बच्चों के स्नेह से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी अभिभूत नजर आए। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को रिटर्न गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। एसपी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से ही वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस अधीक्षक और स्कूली बच्चों के बीच भाई-बहन जैसा स्नेह देखने को मिला। बच्चों और पुलिस के बीच बने इस आत्मीय रिश्ते ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम ने पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास, सुरक्षा और अपनत्व का संदेश दिया।1
- ऊंचाहार के अरखा गांव में जलभराव की समस्या का जल्द होगा समाधान: ADO पंचायत और VDO ने किया निरीक्षण ऊंचाहार(रायबरेली)। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा अरखा में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ग्रामीणों को हो रही इस गंभीर समस्या का स्थायी निराकरण कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक टीम ने गांव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा के मुख्य प्रहरी एवं समाजसेवी श्री जितेंद्र बहादुर जी की मौजूदगी में ए.के. वर्मा (ADO पंचायत/प्रशासक) तथा प्रेमचंद्र (ग्राम विकास अधिकारी - VDO) ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व तकलीफों को करीब से देखा। गांव की निकासी व्यवस्था और अन्य जमीनी समस्याओं को समझने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को त्वरित राहत देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रक्षाबंधन के पर्व के ठीक अगले दिन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस समस्या से मुक्ति मिल सके। इस दौरान श्री जितेंद्र बहादुर जी ने अधिकारियों का ध्यान गांव की अन्य बुनियादी समस्याओं की ओर भी आकृष्ट कराया। निरीक्षण के समय गांव के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने शीघ्र कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।1
- लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर सीएम योगी को बच्चियों ने बांधी राखी।1
- कौशाम्बी: लगातार बारिश के बीच समाजसेवी इंजीनियर मनीष सम्राट ने संभाला मोर्चा, फाल्ट खोजकर चालू कराई बिजली सप्लाई कौशाम्बी। लगातार हो रही बारिश के कारण शहजादपुर फीडर की बिजली सप्लाई में फाल्ट आ गया, जिससे क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए गांव खाचकीमई निवासी समाजसेवी इंजीनियर मनीष सम्राट ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों और गांव के युवा साथियों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। टीम ने बारिश के बीच काफी प्रयास कर फाल्ट की तलाश की और उसे दुरुस्त कर बिजली सप्लाई बहाल कराई। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने समस्या के समय आगे आकर सहयोग करने के लिए इंजीनियर मनीष सम्राट और विद्युत विभाग की टीम का आभार जताया। बारिश के बीच बिजली बहाली के लिए युवाओं के साथ जमीन पर उतरकर काम करने का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- gram Urai दाता Fatehpur yahan se Pani nikalne ka koi chance nahin Hai Urai gram Khandwa dhaate Fatehpur yah talab itna Bhar chuka hai ki barish ka pani nikalne ki jagah nahin Hai kahin Se ek din ke andar road jaam ho jaega ismein Pani nikalne ka suvidha nahin Ban Pa Raha1
- कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका का जोरदार संघर्ष, दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज रायबरेली : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला रोमांचक मोड़ पर ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। पहली पारी में 213 रनों से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 429/9 का मजबूत स्कोर बनाकर भारत के हाथों से जीत छीन ली और मुकाबला ड्रॉ करा लिया। हालांकि, भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 165 रनों से जीता था, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 2 मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। मैच का संक्षिप्त विवरण भारत (पहली पारी): 503/9 (पारी घोषित) देवदत्त पडिक्कल – 117 रन ध्रुव जुरेल – 115* रन ऋषभ पंत – 63 रन श्रीलंका (पहली पारी): 290 रन ऑलआउट सोनल दिनुषा – 103 रन पसिंदु सूरियाबंदरा – 80 रन श्रीलंका (दूसरी पारी – फॉलोऑन): 429/9 (पारी घोषित) मैच समाप्त) सोनल दिनुषा – 133* रन पसिंदु सूरियाबंदरा – 92 रन मानव सुथार – 3/121 | रविंद्र जडेजा – 3/94 परिणाम: मैच ड्रॉ (भारत 1-0 से सीरीज जीता) प्लेयर ऑफ द मैच: सोनल दिनुषा (श्रीलंका) मैच का पूरा हाल 1. भारत का पहली पारी में बड़ा स्कोर कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 503/9 पर घोषित की। टीम के लिए युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (115*) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 63 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। 2. पहली पारी में श्रीलंका की लड़खड़ाहट जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा ने जुझारू शतक (103 रन) जड़ा, जबकि पसिंदु सूरियाबंदरा ने 80 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 213 रनों की बड़ी बढ़त मिली, जिसके बाद कप्तान गिल ने मेजबान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। 3. श्रीलंका का रिकॉर्ड वापसी और सोनल दिनुषा का धैर्य दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मैच का पासा पलट दिया। सोनल दिनुषा ने 264 गेंदों में 133 रनों की नाबाद और जुझारू पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों को पस्त कर दिया। दूसरी तरफ पसिंदु सूरियाबंदरा ने भी 92 रन और कमिंदु मेंडिस ने 55 रन का अहम योगदान दिया। 4. आखिरी दिन का नतीजा पांचवें दिन भारतीय स्पिन गेंदबाज मानव सुथार और रविंद्र जडेजा (3-3 विकेट) ने अंतिम 4 विकेट झटकने की बहुत कोशिश की, लेकिन श्रीलंका के निचले क्रम ने डटकर सामना किया। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए और 216 रनों की बढ़त हासिल कर ली। समय खत्म होने के करीब दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ समाप्त करने पर सहमति जताई। श्रृंखला का सार: भारत भले ही दूसरा टेस्ट मैच नहीं जीत सका, लेकिन गॉल टेस्ट में मिली बड़ी जीत के बदौलत सीरीज की ट्रॉफी भारत के नाम रही। युवा स्पिनर मानव सुथार सीरीज में सबसे ज्यादा 16 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे।1