Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुपौल मैट्रिक परीक्षा को कदाचार मुक्त करने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की गई तैनाती परीक्षा को कदाचार-मुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारी/कर्मी पूरी मुस्तैदी एवं प्रतिबद्धता के साथ शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में लगे हैं। हमारा उद्देश्य न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना भी है और आम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। "सुपौल पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर"
Kunal kumar
सुपौल मैट्रिक परीक्षा को कदाचार मुक्त करने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की गई तैनाती परीक्षा को कदाचार-मुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारी/कर्मी पूरी मुस्तैदी एवं प्रतिबद्धता के साथ शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में लगे हैं। हमारा उद्देश्य न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना भी है और आम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। "सुपौल पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर"
More news from बिहार and nearby areas
- पवित्र माह रमजान की शुरुआत आज शाम तरावीह की नमाज़ के साथ हो रही है। चांद दिखने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है और कल से रोज़े रखे जाएंगे। मस्जिदों में विशेष तैयारियां की गई हैं, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद तरावीह की नमाज़ अदा करेंगे। रमजान को बरकतों और रहमतों का महीना माना जाता है, जिसमें रोज़ा, नमाज़, कुरआन की तिलावत और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर इमाम अकबर काश्मी ने समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रमजान आत्मशुद्धि, सब्र और आपसी भाईचारे का महीना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि बुराइयों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलने का संकल्प है। रमजान के आगमन के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग सहरी और इफ्तार की तैयारियों में जुट गए हैं। पूरे महीने मस्जिदों में विशेष नमाज़ और दुआओं का सिलसिला जारी रहेगा।1
- Post by Sharma sir pappu.2
- मकान का ढलाई कैसे होता है बिहार में देखिए मिस्त्री से बातचीत के दौरान हुआ कुछ ऐसा खुलासा1
- बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां घर के दरवाजे पर सोए एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब बेटा उन्हें जगाने पहुंचा, तो सामने खून से लथपथ शव पड़ा था। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब गांव के लोगों ने हत्या का आरोप उसी बेटे पर लगा दिया। क्या है पूरा मामला? मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो गांव में बुधवार की सुबह सनसनी फैल गई। वार्ड नंबर 09 निवासी अनमोल यादव रात में दरवाजे के पास बने कमरे में सोए थे। सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे, तो उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला। सिर पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार या भारी हथियार से वार कर हत्या की गई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ होगी। इधर, ग्रामीणों ने मृतक के बेटे अजय यादव पर ही हत्या का आरोप लगा दिया है। हालांकि अजय यादव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनका अपने पिता से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने गांव के कुछ लोगों के साथ चल रहे पुराने जमीन विवाद की ओर इशारा करते हुए इसे साजिश बताया है। बाइट 1 – अजय यादव, मृतक के पुत्र “मेरे पिताजी से मेरा कोई झगड़ा नहीं था। गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत हत्या की है और मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बाइट 2 – लीला देवी, मृतक की पत्नी रात में सब ठीक था। सुबह देखा तो खून से लथपथ पड़े थे। हमलोग समझ नहीं पा रहे कि किसने और क्यों ऐसा किया।” फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन सवाल यही है—क्या ये पारिवारिक कलह का मामला है या जमीन विवाद की खूनी साजिश? सच क्या है, ये जांच के बाद ही सामने आएगा।4
- Patna me किस तरह से मेन NH पर मछली बेच रहे हैं1
- हम अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ते है बाबा 🌹 आगे आप कि मर्जी ❣️🙏1
- यीशु ने एक दृष्टांत के माध्यम से सिखाया कि परमेश्वर का वचन हमारे हृदय की मिट्टी पर निर्भर करता है। कुछ बीज रास्ते पर गिरे, कुछ पत्थरों में, कुछ काँटों में… लेकिन जो बीज अच्छी मिट्टी में गिरे, वे फलवंत हुए। यह छोटी सी कहानी हमें सिखाती है कि यदि हमारा हृदय तैयार हो, तो परमेश्वर का वचन हमारे जीवन में फल ला सकता है। 📖 संदर्भ: मत्ती 13:3–9 🎬 यह वीडियो प्रेरणा और आत्मिक शिक्षा के उद्देश्य से बनाया गया है। अगर यह वीडियो आपको अच्छा लगा तो Like, Share और Subscribe अवश्य करें। #BibleStory #JesusParable #HindiBible #ChristianShorts #MotivationalStory #Faith #SpiritualVideo #GospelMessage #YouTubeShorts #HindiChristian1
- सुपौल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) लोकहा एवं बरेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। इस संबंध में जानकारी सुपौल जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से बुधवार दोपहर 1:00 बजे साझा की गई। डॉ. झा ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दवा उपलब्धता, जांच सुविधाओं की नियमितता को विशेष रूप से परखा। साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता रखने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को सेवा में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती से ही आम जनता को बेहतर लाभ मिल सकेगा।1