Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दौराला स्थित सुमित्रा फार्म हाउस पर महाराज दक्ष प्रजापति की जयंति बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सव का आनंद लिया।
PARUL SIROHI BC MEERUT
सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दौराला स्थित सुमित्रा फार्म हाउस पर महाराज दक्ष प्रजापति की जयंति बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सव का आनंद लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दौराला स्थित सुमित्रा फार्म हाउस पर महाराज दक्ष प्रजापति की जयंति बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सव का आनंद लिया।1
- ग्राम पंचायत कासमपुर वर्तमान प्रधान संजीवदत्त शर्मा जी से खास बातचीत इन्ह ग्राम पंचायत कासमपुर वर्तमान प्रधान संजीवदत्त शर्मा जी से खास बातचीत इन्होंने बताया हमारे ग्राम पंचायत में हमने1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए माननीय सांसद ने अपने संबोधन में नशे की लत से होने वाले खतरों पर प्रकाश डाला और कैदियों से आग्रह किया कि वे नशे से दूरी बनाएं और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ें। कार्यक्रम के दौरान, विशेषज्ञों ने नशे की लत के कारणों और इसके समाज पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, नशे से उबरने के लिए विभिन्न तरीकों और समर्थन प्रणाली के बारे में भी बताया गया। कैदियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे नशे ने उनके जीवन को प्रभावित किया है। इस अवसर पर जेल प्रशासन ने नशे से दूर रहने के लिए कैदियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम का समापन एक प्रेरक भाषण के साथ हुआ, जिसमें कैदियों को आशा और नई शुरुआत का संदेश दिया गया।1
- लड़ाई जंग-ए-आज़ादी की हो या संविधान की, हम अपना किरदार निभाते रहेंगे। देश की आज़ादी की लड़ाई में जिस प्रकार मुसलमानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी प्रकार आज भी देश में लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए वे अनेक जनआंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाते दिखाई देते हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान पहले दिन से आंदोलनकारी विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का कार्य मोहम्मद जुनैद द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उन्हें तथा उनके परिवार के कुछ सदस्यों को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और विभिन्न प्रकार के दबाव का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों के बावजूद वे विद्यार्थियों की सहायता का कार्य जारी रखे हुए हैं। हमारा प्रश्न है कि यदि आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराना अपराध माना जा रहा है, तो यह लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन में मानवीय सहायता प्रदान करना संवेदनशील समाज का दायित्व है। बहुजन मुक्ति पार्टी का मानना है कि संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और मानवीय सहयोग करने का अधिकार देता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और सामाजिक सहयोग दोनों का सम्मान होना चाहिए। इस आजादी की तीसरी जंग में मनुवादी मंतर पर हुए आंदोलन में मुस्लिम मोहम्मद जुनैद के ऊपर पुलिस से प्रताड़ित करना और अभद्र व्यवहार करना बहुत ही घटिया किस्म का काम है। यह लोकतंत्र के खिलाफ विरोध का काम है। - राजुद्दीन गादरे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, बहुजन मुक्ति पार्टी3
- Post by Salmani Live Tv1
- पेपर लीक की घटना ने लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के साथ अन्याय किया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने रिकॉर्ड समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी कर परिणाम घोषित किए हैं। अब फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाला कानून लाकर पेपर लीक पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस गंभीर मुद्दे पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकल्प व्यक्त किया है। उनका कहना है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। #YouthFirst के तहत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विद्यार्थियों का समय और मेहनत व्यर्थ न जाए।1
- मेरठ जिले में इकलौती महिला थानेदार पूनम जादौन की बेतुकी भाषा शैली के कारण फलावदा पैंठ बाजार के व्यापारी नाराज हो गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि थानेदार मैडम ने उनसे तू-तड़ाक की भाषा में बात की और गुंडागर्दी के आरोप लगाए। इससे व्यापारी थाने में धरने पर बैठ गए। पूनम जादौन इससे पहले मवाना और रोहटा में भी थानेदार रह चुकी हैं।1