logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौवंशों को चारा दाना की बात छोड़िए,जिम्मेदार तन ढकने के लिए छाया का भी बंदोबस्त नहीं कर सके, ग्राम पंचायत चेना की गौशाला बदहाली की कगार पर,जिम्मेदारों की अनदेखी ने खोली सरकारी दावों की पोल। हरदोई जनपद की ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत चेना में संचालित गौशाला की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। शासन और प्रशासन की ओर से गौवंश संरक्षण के नाम पर किए जा रहे दावों के बीच इस गौशाला की बदहाली न केवल सरकारी योजनाओं की जमीन पर हकीकत बयान कर रही है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में रहने वाले पशुओं के लिए न पर्याप्त छाया है, न पीने लायक शुद्ध पानी और न ही पौष्टिक चारा उपलब्ध है। गौवंशों के लिए सुरक्षा और देखभाल के मद में सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। गौशाला में न कोई केयरटेकर मौजूद है, न ही देखभाल के लिए कोई नियमित कर्मचारी नियुक्त किया गया है। ऐसी स्थिति में गौवंश दिन-रात खुले में पड़े रहने को मजबूर हैं और उनका जीवन पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है। प्रशासन गौशाला की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चेना के प्रधान की गौवंश संरक्षण में रुचि न होने के कारण गौशाला की स्थिति लगातार बिगड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान कभी गौशाला का निरीक्षण करने नहीं आता,यहां तक कि पशुओं की संख्या, उनके लिए उपलब्ध चारा, पानी और देखभाल की स्थिति के बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं रहती। ग्रामीणों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि गौशाला में कई पशुओं की मृत्यु हो चुकी है,लेकिन प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ठंड के मौसम में पशुओं के लिए न बिछावन है,न छप्पर और न ही कोई सुरक्षित आश्रय। दिन में धूप और रात में ठिठुरन के बीच असहाय पशुओं की हालत देखकर ग्रामीण भी भावनात्मक रूप से आहत हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम पंचायत चेना की गौशाला के लिए सरकारी स्तर पर बजट जारी होने और योजनाएं लागू होने के बावजूद यह धन आखिर खर्च कहां हो रहा है? गोवंशों की वास्तविक स्थिति किसी भी निरीक्षण,रिपोर्टिंग या भू-लेख पर दर्ज नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान,सचिव,ब्लॉक स्तर के अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी सभी मौन हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।

13 hrs ago
user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•

More news from Lucknow and nearby areas
  • Post by MAKKI TV NEWS
    1
    Post by MAKKI TV NEWS
    user_MAKKI TV NEWS
    MAKKI TV NEWS
    Fish Vendor Sadar, Lucknow•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया है, उसको तत्काल छोड़ दे...
    1
    उत्तर प्रदेश के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया है, उसको तत्काल छोड़ दे...
    user_The Lucknow News
    The Lucknow News
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए यह संदेश है मिठाई हमारे मित्रों के लिए सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ
    1
    स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए  यह संदेश है मिठाई हमारे मित्रों के लिए सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ
    user_Soni Shukla
    Soni Shukla
    Building society Sadar, Lucknow•
    10 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को होगा, इस बार प्रधानमंत्री ने की है तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बच्चों के साथ चर्चा, स्कूली बच्चों ने दी मोदी जी को चाय केतली.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को होगा, इस बार प्रधानमंत्री ने की है तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बच्चों के साथ चर्चा, स्कूली बच्चों ने दी मोदी जी को चाय केतली.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Mohanlalganj, Lucknow•
    12 hrs ago
  • आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ भव्य स्वागत
    1
    आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ भव्य स्वागत
    user_Manoj Kumar Dixit (VHJK NEW'S)
    Manoj Kumar Dixit (VHJK NEW'S)
    Association or organisation सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गौवंशों को चारा दाना की बात छोड़िए,जिम्मेदार तन ढकने के लिए छाया का भी बंदोबस्त नहीं कर सके, ग्राम पंचायत चेना की गौशाला बदहाली की कगार पर,जिम्मेदारों की अनदेखी ने खोली सरकारी दावों की पोल। हरदोई जनपद की ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत चेना में संचालित गौशाला की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। शासन और प्रशासन की ओर से गौवंश संरक्षण के नाम पर किए जा रहे दावों के बीच इस गौशाला की बदहाली न केवल सरकारी योजनाओं की जमीन पर हकीकत बयान कर रही है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में रहने वाले पशुओं के लिए न पर्याप्त छाया है, न पीने लायक शुद्ध पानी और न ही पौष्टिक चारा उपलब्ध है। गौवंशों के लिए सुरक्षा और देखभाल के मद में सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। गौशाला में न कोई केयरटेकर मौजूद है, न ही देखभाल के लिए कोई नियमित कर्मचारी नियुक्त किया गया है। ऐसी स्थिति में गौवंश दिन-रात खुले में पड़े रहने को मजबूर हैं और उनका जीवन पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है। प्रशासन गौशाला की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चेना के प्रधान की गौवंश संरक्षण में रुचि न होने के कारण गौशाला की स्थिति लगातार बिगड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान कभी गौशाला का निरीक्षण करने नहीं आता,यहां तक कि पशुओं की संख्या, उनके लिए उपलब्ध चारा, पानी और देखभाल की स्थिति के बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं रहती। ग्रामीणों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि गौशाला में कई पशुओं की मृत्यु हो चुकी है,लेकिन प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ठंड के मौसम में पशुओं के लिए न बिछावन है,न छप्पर और न ही कोई सुरक्षित आश्रय। दिन में धूप और रात में ठिठुरन के बीच असहाय पशुओं की हालत देखकर ग्रामीण भी भावनात्मक रूप से आहत हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम पंचायत चेना की गौशाला के लिए सरकारी स्तर पर बजट जारी होने और योजनाएं लागू होने के बावजूद यह धन आखिर खर्च कहां हो रहा है? गोवंशों की वास्तविक स्थिति किसी भी निरीक्षण,रिपोर्टिंग या भू-लेख पर दर्ज नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान,सचिव,ब्लॉक स्तर के अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी सभी मौन हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।
    1
    गौवंशों को चारा दाना की बात छोड़िए,जिम्मेदार तन ढकने के लिए छाया का भी बंदोबस्त नहीं कर सके, ग्राम पंचायत चेना की गौशाला बदहाली की कगार पर,जिम्मेदारों की अनदेखी ने खोली सरकारी दावों की पोल।
हरदोई जनपद की ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत चेना में संचालित गौशाला की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। शासन और प्रशासन की ओर से गौवंश संरक्षण के नाम पर किए जा रहे दावों के बीच इस गौशाला की बदहाली न केवल सरकारी योजनाओं की जमीन पर हकीकत बयान कर रही है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में रहने वाले पशुओं के लिए न पर्याप्त छाया है, न पीने लायक शुद्ध पानी और न ही पौष्टिक चारा उपलब्ध है। गौवंशों के लिए सुरक्षा और देखभाल के मद में सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। गौशाला में न कोई केयरटेकर मौजूद है, न ही देखभाल के लिए कोई नियमित कर्मचारी नियुक्त किया गया है। ऐसी स्थिति में गौवंश दिन-रात खुले में पड़े रहने को मजबूर हैं और उनका जीवन पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है।
प्रशासन गौशाला की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चेना के प्रधान की गौवंश संरक्षण में रुचि न होने के कारण गौशाला की स्थिति लगातार बिगड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान कभी गौशाला का निरीक्षण करने नहीं आता,यहां तक कि पशुओं की संख्या, उनके लिए उपलब्ध चारा, पानी और देखभाल की स्थिति के बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं रहती।
ग्रामीणों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि गौशाला में कई पशुओं की मृत्यु हो चुकी है,लेकिन प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ठंड के मौसम में पशुओं के लिए न बिछावन है,न छप्पर और न ही कोई सुरक्षित आश्रय। दिन में धूप और रात में ठिठुरन के बीच असहाय पशुओं की हालत देखकर ग्रामीण भी भावनात्मक रूप से आहत हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम पंचायत चेना की गौशाला के लिए सरकारी स्तर पर बजट जारी होने और योजनाएं लागू होने के बावजूद यह धन आखिर खर्च कहां हो रहा है? गोवंशों की वास्तविक स्थिति किसी भी निरीक्षण,रिपोर्टिंग या भू-लेख पर दर्ज नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान,सचिव,ब्लॉक स्तर के अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी सभी मौन हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by सोशलिस्ट न्याय
    2
    Post by सोशलिस्ट न्याय
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    13 hrs ago
  • आप सब की क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं सत्य और सत्य से अवगत काराए जय श्री कृष्णा जय श्री राम जय जय परशुराम जी सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    1
    आप सब की क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं सत्य और सत्य से अवगत काराए  जय श्री कृष्णा जय श्री राम जय जय परशुराम जी सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    user_Soni Shukla
    Soni Shukla
    Building society Sadar, Lucknow•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.