logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहुत कठिन काम है नेता बनना और बहुत आसान काम है परेता बनाना ( पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ) #बलिया

1 hr ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बहुत कठिन काम है नेता बनना और बहुत आसान काम है परेता बनाना ( पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ) #बलिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया जिला बागी है ना काहे लिए? न कल है, न कारखाना, न कायदे का स्कूल। (पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह) #बलिया Bnn Sadik Ahmad Journalist Bnn News Digital
    1
    बलिया जिला बागी है ना काहे लिए?
न कल है, न  कारखाना, न कायदे का स्कूल। 
(पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह) 
#बलिया Bnn Sadik Ahmad Journalist Bnn News Digital
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बलिया।। थाना बैरिया क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से हृदयानन्द वर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई के संबंध में वीडियो बाइट दी है।
    1
    करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बलिया।। थाना बैरिया क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से हृदयानन्द वर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही थाना बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई के संबंध में वीडियो बाइट दी है।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित। बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है। पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित।

बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है।
पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    15 hrs ago
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया जनशक्ति अभियान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के आजमगढ़ मंडल के जनशक्ति अभियान की शुरुआत हिंदी भवन में हुई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह मुख्य अतिथि और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की प्रदेश संयोजिका रंजना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान आजमगढ़ मंडल के मऊ, बलिया, आजमगढ़ और गाजीपुर जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मऊ, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की ओर से हरिश्चंद्र सिंह और रंजना सिंह को ‘मऊ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से उभर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 2 से 3 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान के तहत जनशक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जो अब पूरा होने की ओर है। प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवान और किसान परेशान हैं। पार्टी मजदूरों, किसानों, नौजवानों और छात्रों के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ मंडल में 15 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का काम जारी है। यह नौजवानों का दौर है और युवा ही देश की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामने मौजूद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के खिलाफ युवाओं को निरंतर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में करीब एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
    1
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया जनशक्ति अभियान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के आजमगढ़ मंडल के जनशक्ति अभियान की शुरुआत हिंदी भवन में हुई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह मुख्य अतिथि और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की प्रदेश संयोजिका रंजना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान आजमगढ़ मंडल के मऊ, बलिया, आजमगढ़ और गाजीपुर जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मऊ, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की ओर से हरिश्चंद्र सिंह और रंजना सिंह को ‘मऊ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से उभर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 2 से 3 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा करने की बात कही गई।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान के तहत जनशक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जो अब पूरा होने की ओर है। प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवान और किसान परेशान हैं। पार्टी मजदूरों, किसानों, नौजवानों और छात्रों के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने बताया कि आजमगढ़ मंडल में 15 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का काम जारी है।
यह नौजवानों का दौर है और युवा ही देश की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामने मौजूद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के खिलाफ युवाओं को निरंतर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में करीब एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 बलिया में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट! नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। बाढ़ प्रभावित 10 थाना क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं SDRF भी अलर्ट मोड पर है। ⚠️ सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
    1
    🚨 बलिया में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट!
नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।
बाढ़ प्रभावित 10 थाना क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं SDRF भी अलर्ट मोड पर है।
⚠️ सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Ballia, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बलिया: बाढ़ का अलर्ट, सेल्फी-रील बनाने वालों को सख्त चेतावनी SDRF अलर्ट लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही सेल्फी या रील बनाने के लिए जोखिम उठाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है। बाढ़ प्रभावित थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। जान जोखिम में डालकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेल्फी या रील न बनाएं। सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    1
    बलिया: बाढ़ का अलर्ट, सेल्फी-रील बनाने वालों को सख्त चेतावनी SDRF अलर्ट
लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही सेल्फी या रील बनाने के लिए जोखिम उठाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।
बाढ़ प्रभावित  थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जान जोखिम में डालकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेल्फी या रील न बनाएं। सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बलिया में फौजी की हुंकार से गरमाई सियासत, 300 गाड़ियों के काफिले के साथ रमेश सिंह गुड्डू ने ठोकी दावेदारी बलिया। 361 बलिया नगर विधानसभा की सियासत में पूर्व सैनिक रमेश सिंह गुड्डू की सक्रिय एंट्री ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पॉलिटेक्निक ग्राउंड से निकली उनकी जनसंपर्क यात्रा में करीब 300 गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया। यात्रा की शुरुआत शहीदों को माल्यार्पण कर नमन करने से हुई। इसके बाद बाबा बालेश्वर नाथ और बाबा भृगु मुनि का आशीर्वाद लेकर काफिला कदम चौराहा, जमुआ, सरहसपाली, आखार, बेयासी, घोड़ाहरा, बसरिखपुर, बहादुरपुर, नंदपुर और हल्दी सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। हल्दी में बाढ़ पीड़ितों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद सोनवानी बिगही, रहुआ, सेरिया, दवनी, रुस्तमपुर, बांसडीह रोड, घरौली, आमघाट, शंकरपुर चट्टी, छोड़हर, हनुमानगंज और बहादुरपुर तक जनसंपर्क हुआ। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मंदिरों में उन्होंने दर्शन किए। पत्रकारों से बातचीत में रमेश सिंह गुड्डू ने कहा, “अब मैदान में फौजी उतर चुका है, पीछे नहीं हटेगा।” उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, गंगा कटान, जलजमाव और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि जनता का अवसर मिलने पर वे समस्याओं को लेकर शासन तक मजबूती से आवाज उठाएंगे। युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने संघर्ष का ऐलान किया। वहीं अग्निपथ योजना पर अपनी ही राजनीतिक विचारधारा से अलग राय रखते हुए उन्होंने कहा कि सेना की सेवा स्थायी होनी चाहिए।
    1
    बलिया में फौजी की हुंकार से गरमाई सियासत, 300 गाड़ियों के काफिले के साथ रमेश सिंह गुड्डू ने ठोकी दावेदारी
बलिया। 361 बलिया नगर विधानसभा की सियासत में पूर्व सैनिक रमेश सिंह गुड्डू की सक्रिय एंट्री ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पॉलिटेक्निक ग्राउंड से निकली उनकी जनसंपर्क यात्रा में करीब 300 गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया।
यात्रा की शुरुआत शहीदों को माल्यार्पण कर नमन करने से हुई। इसके बाद बाबा बालेश्वर नाथ और बाबा भृगु मुनि का आशीर्वाद लेकर काफिला कदम चौराहा, जमुआ, सरहसपाली, आखार, बेयासी, घोड़ाहरा, बसरिखपुर, बहादुरपुर, नंदपुर और हल्दी सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। हल्दी में बाढ़ पीड़ितों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद सोनवानी बिगही, रहुआ, सेरिया, दवनी, रुस्तमपुर, बांसडीह रोड, घरौली, आमघाट, शंकरपुर चट्टी, छोड़हर, हनुमानगंज और बहादुरपुर तक जनसंपर्क हुआ। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मंदिरों में उन्होंने दर्शन किए।
पत्रकारों से बातचीत में रमेश सिंह गुड्डू ने कहा, “अब मैदान में फौजी उतर चुका है, पीछे नहीं हटेगा।” उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, गंगा कटान, जलजमाव और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि जनता का अवसर मिलने पर वे समस्याओं को लेकर शासन तक मजबूती से आवाज उठाएंगे।
युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने संघर्ष का ऐलान किया। वहीं अग्निपथ योजना पर अपनी ही राजनीतिक विचारधारा से अलग राय रखते हुए उन्होंने कहा कि सेना की सेवा स्थायी होनी चाहिए।
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहुत कठिन काम है नेता बनना और बहुत आसान काम है परेता बनाना ( पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ) #बलिया
    1
    बहुत कठिन काम है नेता बनना और बहुत आसान काम है परेता बनाना ( पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह )
#बलिया
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.