Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलीकांड: शोएब किदवई की हत्या, 10 राउंड फायरिंग* 🔹 आधा दर्जन शूटरों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने 5 टीमें गठित कीं #Barabanki #Firing #MurderCase #UPPolice #janwartanews24 janwartanews24 #mohitkumarbababbk up 140035575 #UDYAM-UP-14-0035575 #UP-14-0035575
जनवार्ता न्यूज 24
बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलीकांड: शोएब किदवई की हत्या, 10 राउंड फायरिंग* 🔹 आधा दर्जन शूटरों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने 5 टीमें गठित कीं #Barabanki #Firing #MurderCase #UPPolice #janwartanews24 janwartanews24 #mohitkumarbababbk up 140035575 #UDYAM-UP-14-0035575 #UP-14-0035575
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलीकांड: शोएब किदवई की हत्या, 10 राउंड फायरिंग* 🔹 आधा दर्जन शूटरों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने 5 टीमें गठित कीं #Barabanki #Firing #MurderCase #UPPolice #janwartanews24 janwartanews24 #mohitkumarbababbk up 140035575 #UDYAM-UP-14-0035575 #UP-14-00355751
- महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के बीच भीषण हादसा, बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर दो गंभीर घायल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्त जल लेकर अपने आराध्य देव महादेव को चढ़ाने के लिए जा रहे हैं, जिससे बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर यातायात का दबाव बेहद बढ़ गया है। इसी भारी ट्रैफिक के बीच मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव क्रॉसिंग के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जल चढ़ाकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कांवड़ियों की बाइक का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनू पुत्र राजेंद्र (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी बिठूर, थाना चौबेपुर, जिला कानपुर तथा अली असगर पुत्र मोहम्मद इदरीश (उम्र लगभग 70 वर्ष), निवासी नैना मऊ, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महाशिवरात्रि के चलते हाईवे पर कांवड़ियों और वाहनों की संख्या बहुत अधिक थी। तेज रफ्तार और भीड़भाड़ के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी रामशरण व पायलट सरवन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि महाशिवरात्रि के दौरान कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था, गति सीमा का सख्ती से पालन और पुलिस तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे हादसों से श्रद्धालुओं की जान बचाई जा1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- Post by शहनवाज असलम1
- **लम्भुआ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: PHC में न डॉक्टर, न एंबुलेंस — विधायक के आदेश भी बेअसर?** सुल्तानपुर। लम्भुआ क्षेत्र के बड़ा खेल बड़ा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर न तो डॉक्टर नियमित रूप से मौजूद रहते हैं और न ही एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहती है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर PHC के डॉक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लम्भुआ में ही रहते हैं, जिसके कारण गांव के मरीजों को मजबूरन दूर जाना पड़ता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस न मिलने से लोगों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि अधिकारी विधायक के आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि PHC पर डॉक्टरों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए और एंबुलेंस सेवा जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सके।1
- लखनऊ में फेयरवेल पार्टी बनी हुड़दंग, स्कूल तक स्टंट करते पहुंचे छात्र लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के नाम पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दर्जन भर से अधिक गाड़ियों का काफिला शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में स्टंट करता हुआ SR Global School तक पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई गाड़ियों के दरवाजे खुले थे और युवक चलते वाहनों से बाहर झूलते नजर आए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर गाड़ियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 🚨 #Lucknow #TrafficRuleViolation #FarewellParty #StuntBazi #ViralVideo #UPPolice1
- भाजपा कार्यालय गणेशपुर माननीय श्री गौरीकांत दीक्षित जी द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर पर भंडारे का आयोजन हर हर महादेव1
- भीषण अग्निकांड से दहला ग्राम सादामऊ, संजय चौहान का आशियाना जलकर हुआ खाक — ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी मसौली, बाराबंकी। बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत सादामऊ में, उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संजय चौहान पुत्र राम सुमिरन के घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।चंद ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर, अनाज सहित रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई और ग्रामीण अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी, हैंडपंप व अन्य साधनों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग आगे फैलने से रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एक झटके में वर्षों की मेहनत जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता व मुआवजा दिया जाए ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।अगर समय पर ग्रामीण न जुटते तो पूरा गांव चपेट में आ सकता था — सादामऊ एक बड़े हादसे से बाल-बाल बचा।1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1