Shuru
Apke Nagar Ki App…
जांजगीर चांपा; “तस्वीरों को जिंदगी देने वाले फोटोग्राफरों का सम्मान… जांजगीर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस, बना ‘फोटोग्राफर सम्मान दिवस’ का यादगार मंच”
Bhupendra Dewangan
जांजगीर चांपा; “तस्वीरों को जिंदगी देने वाले फोटोग्राफरों का सम्मान… जांजगीर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस, बना ‘फोटोग्राफर सम्मान दिवस’ का यादगार मंच”
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जांजगीर चांपा; “तस्वीरों को जिंदगी देने वाले फोटोग्राफरों का सम्मान… जांजगीर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस, बना ‘फोटोग्राफर सम्मान दिवस’ का यादगार मंच”1
- सुप्रभात दोस्तों कुछ दिन पहले बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश1
- Nagar Panchayat Bhanhimydi me छोटे-छोटे biwi bacchon ke sath barish me Bahar Ghar Se Kar Diya tabhi Suraj aur Suresh Apne pita ke Naam per FIR karvane gaye the police walon Ne saaf mana kar diya FIR nahin ho sakta bolkar Ghar ki baat Hai bolkar ab bolo kahan jaenge kya Sarkar aise karti hai koi bhi man baap apne bacchon ko aise nikal denge छोटे-छोटे bacchon ke liye yah video share jarur karna1
- बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती के मामलों का किया खुलासा1
- दरहाघाट में बाढ़ बचाव का मॉकड्रिल, नदी में फंसे लोगों को बचाने का किया गया लाइव अभ्यास, दरहाघाट में बाढ़ बचाव का मॉकड्रिल, नदी में फंसे लोगों को बचाने का किया गया लाइव अभ्यास, चंद्रपुर तहसील के दरहाघाट में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने जिला स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ, पुलिस, नगर सेना और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का लाइव अभ्यास किया। मॉकड्रिल में नदी के तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, डूब रहे लोगों और पशुओं का रेस्क्यू करने तथा बोट और रस्सियों के जरिए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया गया। बचाव दल ने लाइफ जैकेट सहित अन्य उपकरणों की उपयोगिता भी प्रदर्शित की। संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम ने कहा कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखना और आम लोगों को बाढ़ से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। मॉकड्रिल में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी शामिल हुए।1
- बाढ़ एवं आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, कोरी डेम में हुआ मॉक एक्सरसाइज एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने किया बाढ़ में फंसे व्यक्ति के रेस्क्यू का हूबहू प्रदर्शन कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने मौके पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा बिलासपुर//बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए आज कोटा के कोरी डेम में मॉक एक्सरसाइज आयोजित किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह की उपस्थिति में हुए इस अभ्यास में होमगार्ड तथा एसडीआरएफ की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बाढ़ में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी प्रक्रिया का हूबहू प्रदर्शन किया गया। मॉक एक्सरसाइज के दौरान आपदा की स्थिति निर्मित कर यह प्रदर्शित किया गया कि सूचना मिलने से लेकर घटनास्थल तक राहत एवं बचाव दल के पहुंचने, स्थिति का आकलन करने, बचाव उपकरणों के उपयोग और बाढ़ में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकालने तक की कार्रवाई किस प्रकार की जाती है। एसडीआरएफ एवं होमगार्ड के जवानों ने डेम के जलक्षेत्र में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। अभ्यास के माध्यम से टीम के आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और उपलब्ध संसाधनों की उपयोगिता को भी परखा गया। मौके पर विभिन्न प्रकार के बचाव एवं आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रदर्शित उपकरणों का अवलोकन किया और उनके उपयोग की जानकारी ली।अधिकारियों ने रेस्क्यू टीम के जवानों से उपकरणों के संचालन और आपात स्थिति में उनके उपयोग की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन में समय पर प्रतिक्रिया और सही तरीके से किया गया बचाव कार्य जीवन बचाने में सबसे महत्वपूर्ण होता है। बाढ़ की स्थिति में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय अमले के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि वास्तविक आपदा के समय आने वाली संभावित चुनौतियों को पहले से पहचानकर अपनी तैयारियों को और मजबूत करना है। उन्होंने संबंधित टीमों को अपने संसाधनों और उपकरणों को हमेशा तैयार स्थिति में रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि बाढ़ अथवा किसी भी आपदा की स्थिति में पुलिस और बचाव दल की त्वरित कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है। वास्तविक घटनाओं में कई बार परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं, इसलिए नियमित अभ्यास से जवानों को विपरीत परिस्थितियों में बेहतर ढंग से काम करने का अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से टीमों के बीच समन्वय, संचार व्यवस्था और रेस्क्यू ऑपरेशन की व्यवहारिक क्षमता को परखा गया है। उन्होंने जवानों से आपदा के समय धैर्य, सतर्कता और पूरी सावधानी के साथ कार्य करने की बात कही। मॉक एक्सरसाइज के दौरान यह भी देखा गया कि जलभराव अथवा बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत दल किस गति से पहुंच सकता है और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किस तरह किया जा सकता है। अधिकारियों ने अभ्यास के दौरान सामने आए विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा आपदा की स्थिति में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्योति पटेल, एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह, होमगार्ड के डीआईजी श्री एल पी वर्मा , डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड श्री नरसिंह नेताम, एसडीएम श्री प्रवेश पैकरा, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं एस डी आर एफ श्री दीपांकुर नाथ, डिप्टी कलेक्टर श्री भवानी साव एवं श्री सालिकराम गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बचाव दल के जवान मौजूद रहे। मॉक एक्सरसाइज ने आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित और समन्वित राहत-बचाव कार्रवाई के लिए तैयारियों को व्यवहारिक रूप से परखने का अवसर दिया।4
- साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद। साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद।1
- बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों और साइबर सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के सभी साइबर थानों के अधिकारियों और प्रभारियों से साइबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली गई। आईजी ने साइबर पोर्टल पर लंबित शिकायतों और FIR का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। रेंज के सभी थानों को रोजाना नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लॉगिन करने और प्राप्त शिकायतों पर उसी दिन कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, फर्जी या संदिग्ध SIM बेचने और एक्टिवेट करने वाले POS एजेंटों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में साइबर ठगी के मामलों में बैंकों में होल्ड की गई राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने पर भी जोर दिया गया। 15 दिन से ज्यादा पुराने बैंक होल्ड मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, IP एड्रेस, WhatsApp और Telegram अकाउंट को ब्लॉक कराने तथा गिरफ्तार साइबर अपराधियों की जानकारी ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराधों पर कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए।1