logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया फाटक के पास कुछ दबंगों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया और एक कार सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, इन दबंगों ने रिनिया फाटक के पास एक चलती कार को जबरन बीच रास्ते में रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने कार का दरवाजा खोला और ड्राइवर युवक पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया फाटक का है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जालौन पुलिस इन बेखौफ दबंगों पर क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

2 hrs ago
user_रवि कांत द्विवेदी
रवि कांत द्विवेदी
Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया फाटक के पास कुछ दबंगों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया और एक कार सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, इन दबंगों ने रिनिया फाटक के पास एक चलती कार को जबरन बीच रास्ते में रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने कार का दरवाजा खोला और ड्राइवर युवक पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया फाटक का है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जालौन पुलिस इन बेखौफ दबंगों पर क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जानकारी के अनुसार, भिंड के मिहौना थाना क्षेत्र स्थित लिधौरा गांव निवासी चरण सिंह बघेल के परिवार में शुक्रवार को विवाह समारोह होना था। बुधवार को तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था और रिश्तेदारों का आना-जाना जारी था। गुरुवार दोपहर करीब 14 युवक घूमने और गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य से जालौन के गोपालपुरा गांव के निकट बहने वाली पहूज नदी पर पहुंचे। नदी में स्नान के दौरान जगमोहन बघेल (19) पुत्र चरण सिंह, सुदीप बघेल (17) पुत्र जगदीश, निवासी लिधौरा तथा अवनीभयादव (20) पुत्र गंगा सिंह यादव, निवासी अनियंतपुरा, अचानक गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते तीनों डूबने लगे। साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
    1
    जानकारी के अनुसार, भिंड के मिहौना थाना क्षेत्र स्थित लिधौरा गांव निवासी चरण सिंह बघेल के परिवार में शुक्रवार को विवाह समारोह होना था। बुधवार को तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था और रिश्तेदारों का आना-जाना जारी था। गुरुवार दोपहर करीब 14 युवक घूमने और गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य से जालौन के गोपालपुरा गांव के निकट बहने वाली पहूज नदी पर पहुंचे।

नदी में स्नान के दौरान जगमोहन बघेल (19) पुत्र चरण सिंह, सुदीप बघेल (17) पुत्र जगदीश, निवासी लिधौरा तथा अवनीभयादव (20) पुत्र गंगा सिंह यादव, निवासी अनियंतपुरा, अचानक गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते तीनों डूबने लगे। साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना के अंतर्गत मानपुरा छौना गांव का मामला रिपोर्ट रवि कांत द्विवेदी शराब की दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शराब की दुकान पर बैठा सेल्समैन ओवर रेट यानी रेट से ज्यादा रुपए लेकर शराब बेच रहा है, मौजूद एक शख्स ने बनाकर आज दिन गुरुवार समय लगभग 5 बजे बनाया
    1
    माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना के अंतर्गत मानपुरा छौना गांव का मामला
रिपोर्ट रवि कांत द्विवेदी 
शराब की दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
वीडियो में शराब की दुकान पर बैठा सेल्समैन ओवर रेट यानी रेट से ज्यादा रुपए लेकर शराब बेच रहा है,
मौजूद एक शख्स ने बनाकर आज दिन गुरुवार समय लगभग 5 बजे बनाया
    user_रवि कांत द्विवेदी
    रवि कांत द्विवेदी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन विकासखंड का सालाबाद गाँव पिछले 15 से 20 दिनों से गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों के घरों में रोशनी की जगह अंधेरा और चिंता व्याप्त है। गाँव में ओवरलोड ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत लाइनें और टूटे हुए खंभे लोगों का जीवन मुश्किल बना रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दिन में चार से पाँच बार बिजली लाइनें टूट जाती हैं, और फॉल्ट, तार टूटने या ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। गाँव के बीच लगे ट्रांसफार्मर के पास दुकान चलाने वाले दुकानदार ने अपनी बड़ी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर में अक्सर स्पार्किंग होती है और कई बार आग भी लग चुकी है, जिससे आसपास लोगों की आवाजाही के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। दुकानदार को अपनी दुकान तक आग की चिंगारियाँ पहुँचने का भी खतरा सताता है। इसके अलावा, 11 हजार वोल्ट की लाइन का एक खंभा कई महीनों से एक पेड़ के सहारे टिका हुआ है। ग्रामीणों का डर है कि तेज बारिश या आंधी आने पर यह खंभा गिर सकता है, जिससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग की व्यवस्था पुरानी है। उनके अनुसार, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मौजूद होने के बावजूद उन्हें अभी तक चालू नहीं किया गया है। यदि इन ट्रांसफार्मरों को संचालित कर दिया जाए तो लोड बँट जाएगा और बार-बार होने वाले फॉल्ट से राहत मिल सकती है। कढ़ौरे कुशवाहा, महेंद्र पटेल, मनोहर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, वकील पटेल और गुड्डन पालीवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागने की बजाय अभी से समाधान करे।
    3
    जालौन विकासखंड का सालाबाद गाँव पिछले 15 से 20 दिनों से गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों के घरों में रोशनी की जगह अंधेरा और चिंता व्याप्त है। गाँव में ओवरलोड ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत लाइनें और टूटे हुए खंभे लोगों का जीवन मुश्किल बना रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दिन में चार से पाँच बार बिजली लाइनें टूट जाती हैं, और फॉल्ट, तार टूटने या ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

गाँव के बीच लगे ट्रांसफार्मर के पास दुकान चलाने वाले दुकानदार ने अपनी बड़ी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर में अक्सर स्पार्किंग होती है और कई बार आग भी लग चुकी है, जिससे आसपास लोगों की आवाजाही के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। दुकानदार को अपनी दुकान तक आग की चिंगारियाँ पहुँचने का भी खतरा सताता है। इसके अलावा, 11 हजार वोल्ट की लाइन का एक खंभा कई महीनों से एक पेड़ के सहारे टिका हुआ है। ग्रामीणों का डर है कि तेज बारिश या आंधी आने पर यह खंभा गिर सकता है, जिससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग की व्यवस्था पुरानी है। उनके अनुसार, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मौजूद होने के बावजूद उन्हें अभी तक चालू नहीं किया गया है। यदि इन ट्रांसफार्मरों को संचालित कर दिया जाए तो लोड बँट जाएगा और बार-बार होने वाले फॉल्ट से राहत मिल सकती है। कढ़ौरे कुशवाहा, महेंद्र पटेल, मनोहर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, वकील पटेल और गुड्डन पालीवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागने की बजाय अभी से समाधान करे।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन जिले के कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिनन्दन प्रसाद के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। सीएमओ बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे, जिससे कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई। सीएमओ ने सुबह करीब 8:45 बजे सीएचसी पहुंचकर ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, महिला वार्ड सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी निर्धारित समय पर अनुपस्थित मिले, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, कूलर-पंखों की व्यवस्था और वार्डों की स्थिति का भी मूल्यांकन किया। सीएमओ ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नियमित रूप से संचालित न होने की शिकायत भी सीएमओ के संज्ञान में आई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र संचालक को नोटिस जारी करने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल परिसर की रंगाई-पुताई, भवन की मरम्मत और अन्य लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के आदेश भी दिए, ताकि मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश बरदिया, डॉ. शेख शहरयार, डॉ. आदर्श गौतम, डॉ. अशोक चक्र, डॉ. विशाल सचान और डॉ. गरिमा सिंह सहित समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सीएमओ की इस सख्ती के बाद अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाओं में कितना सुधार कर पाता है और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का कितना बेहतर लाभ मिल पाता है।
    2
    जालौन जिले के कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिनन्दन प्रसाद के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। सीएमओ बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे, जिससे कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई। सीएमओ ने सुबह करीब 8:45 बजे सीएचसी पहुंचकर ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, महिला वार्ड सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी निर्धारित समय पर अनुपस्थित मिले, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, कूलर-पंखों की व्यवस्था और वार्डों की स्थिति का भी मूल्यांकन किया। सीएमओ ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नियमित रूप से संचालित न होने की शिकायत भी सीएमओ के संज्ञान में आई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र संचालक को नोटिस जारी करने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल परिसर की रंगाई-पुताई, भवन की मरम्मत और अन्य लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के आदेश भी दिए, ताकि मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश बरदिया, डॉ. शेख शहरयार, डॉ. आदर्श गौतम, डॉ. अशोक चक्र, डॉ. विशाल सचान और डॉ. गरिमा सिंह सहित समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सीएमओ की इस सख्ती के बाद अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाओं में कितना सुधार कर पाता है और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का कितना बेहतर लाभ मिल पाता है।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कोंच में हिन्दू महासभा ने महारानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि, आयोजित हुई विचार गोष्ठी जालौन के कोंच नगर में गुरुवार शाम 7 बजे अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वावधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत चंदकुआ स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मोमबत्तियां जलाकर की गई। वही आयोजित विचार गोष्ठी में महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झांसी की रानी ने अपने अद्वितीय शौर्य और पराक्रम से इतिहास में अमिट स्थान बनाया है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई केवल एक वीर योद्धा ही नहीं थीं, बल्कि महिला शक्ति, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक भी थीं। उनका जीवन युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस नहीं खोया और देश की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहीं। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित, त्याग और कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया, महामंडलेश्वर गोपालदास बंगरा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीलेश दीक्षित, रामकुमार विरथरे, डॉ. वरुण पाठक (प्रदेश संगठन मंत्री), कार्यक्रम आयोजक आनंद पांचाल, लोकेंद्र याज्ञिक, अंजू शर्मा, विजय रावत, विवेक तिवारी, अखिलेश व्यास, डॉ. दिनेश उदैनिया, दिनेश सोनी, आकाश खरे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महारानी लक्ष्मीबाई के बताए आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    कोंच में हिन्दू महासभा ने महारानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि, आयोजित हुई विचार गोष्ठी
जालौन के कोंच नगर में गुरुवार शाम 7 बजे अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वावधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत चंदकुआ स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मोमबत्तियां जलाकर की गई। वही आयोजित विचार गोष्ठी में महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झांसी की रानी ने अपने अद्वितीय शौर्य और पराक्रम से इतिहास में अमिट स्थान बनाया है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई केवल एक वीर योद्धा ही नहीं थीं, बल्कि महिला शक्ति, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक भी थीं। उनका जीवन युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस नहीं खोया और देश की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहीं।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित, त्याग और कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया, महामंडलेश्वर गोपालदास बंगरा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीलेश दीक्षित, रामकुमार विरथरे, डॉ. वरुण पाठक (प्रदेश संगठन मंत्री), कार्यक्रम आयोजक आनंद पांचाल, लोकेंद्र याज्ञिक, अंजू शर्मा, विजय रावत, विवेक तिवारी, अखिलेश व्यास, डॉ. दिनेश उदैनिया, दिनेश सोनी, आकाश खरे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महारानी लक्ष्मीबाई के बताए आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    42 min ago
  • जालौन:पहुज नदी में डूबे तीन युवकों के शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
    1
    जालौन:पहुज नदी में  डूबे तीन युवकों के शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.