ऑपरेशन 'रूट क्लियरेंस' : कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल से हो रही थी तस्करी, दोनों वाहन जब्त; अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त अफीम व वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये। रामगंजमंडी/कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (HR 26 CF 9378) और मोटरसाइकिल (RJ 17 SC 1377) भी जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थ एवं वाहनों की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 28 जुलाई को जिला विशेष टीम और थाना रामगंजमंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने जेवीवीएनएल पावर हाउस के सामने देवखेड़ा-मोड़क रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों पर सवार व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी: मदन सिंह (38) निवासी झालावाड़ अशोक कुमार (28) निवासी भट्टू, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) राहुल सिंह (32) निवासी भट्टू, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) पुलिस मामले में यह भी पता लगा रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।
ऑपरेशन 'रूट क्लियरेंस' : कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल से हो रही थी तस्करी, दोनों वाहन जब्त; अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त अफीम व वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये। रामगंजमंडी/कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (HR 26 CF 9378) और मोटरसाइकिल (RJ 17 SC 1377) भी जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थ एवं वाहनों की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 28 जुलाई को जिला विशेष टीम और थाना रामगंजमंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने जेवीवीएनएल पावर हाउस के सामने देवखेड़ा-मोड़क रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों पर सवार व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी: मदन सिंह (38) निवासी झालावाड़ अशोक कुमार (28) निवासी भट्टू, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) राहुल सिंह (32) निवासी भट्टू, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) पुलिस मामले में यह भी पता लगा रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।
- महिला सुरक्षा जागरूकता को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, शहर में निकली वाहन रैली। झालावाड़, 29 जुलाई। जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं शहर में वाहन रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और करीब 100 महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। संवाद के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें तथा शिकायतों का त्वरित पंजीकरण और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना और बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही राजकॉम सिटीजन ऐप की जानकारी देकर इसे महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड करवाने और हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090 व 112 के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बीट अधिकारी, थाना स्टाफ और पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः पुलिस लाइन पहुंची। रैली के दौरान मौके पर ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए ऐप डाउनलोड करवाया गया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।1
- SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। झालरापाटन, 29 जुलाई। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन द्वारा शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और आमजन की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से निंबारी गेट, तलाई मोहल्ला एवं आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं और राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है तथा आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। SDPI नगर अध्यक्ष शकील खान ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों, सुबह-शाम टहलने वाले नागरिकों तथा बाहर से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि आवारा कुत्तों को शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके। SDPI ने प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि नगर परिषद शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी।1
- झालावाड़-गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले भर मे विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन संत पीपा धाम आश्रम राडी के बालाजी मंशापूर्ण हनुमान जी खेजड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भंडारा पर महाप्रक्षादी विपरीत होगी गुरु पूजन श्रृंगार अभिषेक ओर महाआरती के होगे आयोजन देवालयों पर उमड़ रहे श्रद्धालु झालावाड़-जिला मुख्यालय पर भी गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का आज सुबह से ही जमघट लगना शुरू हो गया। शहर के मुख्य राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भी बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक किया गया। इसके पश्चात महाआरती और भंडारे का भी आयोजन किया गया। राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित महाआरती में झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष छगन माहुर, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा तथा महावीर सेवादल अध्यक्ष संजय जैन ने भी शामिल होकर महाआरती का लाभ उठाया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें दूर दराज से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं ने मौजूद गुरुजनों का भी आशीर्वाद लिया। उधर झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित संत पीपाधाम पर भी संतों और श्रद्धालुओं का मेला नजर आया। संत जनो द्वारा संकीर्तन किया गया, तो वहीं आगंतुक श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पीपा पीठाधीश्वर संत झंकारेश्वर जी महाराज से आशीर्वचन प्राप्त किया।4
- पनवाड़ क्षेत्र में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत,फसलों को मिला जीवनदान पनवाड़ सहित क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में ऐसी काली घटा छाई, मानो दिन में ही अंधेरा सा हो गया हो और इसके बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस तेज बारिश से आमजन को पिछले एक सप्ताह से सता रही भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, यह बारिश किसानों के लिए भी संजीवनी बनकर आई है। बारिश न होने से सूख रही धान और सोयाबीन की फसलों को इस पानी से नया जीवन मिला है, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।1
- कोटा ग्रामीण के चेचट मे कार से 2 करोड़ 24 लाख रुपए बरामद गुजरात निवासी 2 जने हिरासत में1
- चेचट में अनुसूचित जाति परिवार की भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने की शिकायत विवाद में राजनीतिक दबाव और बेदखली की आशंका रामगंजमंडी/चेचट। चेचट कस्बे के एक अनुसूचित जाति परिवार ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कराने और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित फकीरचंद पुत्र नारायण बैरवा ने आरोप लगाया कि वर्षों से उनके कब्जे वाली कृषि भूमि को राजनीतिक प्रभाव के चलते अन्य लोगों के नाम दर्ज कराकर उन्हें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।ज्ञापन के अनुसार, ग्राम चेचट के पुराने खसरा नंबर 1307 की भूमि वर्ष 1973 में नारायण पुत्र बरदा के नाम आवंटित हुई थी। बाद में उत्तराधिकार एवं नामांतरण की प्रक्रिया के तहत यह भूमि फकीरचंद के परिवार के नाम दर्ज रही और परिवार लंबे समय से भूमि पर काबिज है। शिकायत में कहा गया है कि बाद में सेटलमेंट के दौरान नया खसरा नंबर 1847 बनाकर उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई, जबकि उस व्यक्ति का कभी भी भूमि पर कब्जा नहीं रहा।पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2012 में धारा 136 एलआर एक्ट के तहत उपखंड अधिकारी न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। तहसीलदार की मौके की रिपोर्ट में भी वर्ष 2014 तक भूमि पर फकीरचंद का कब्जा होना दर्शाया गया, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड में परिवर्तन कर भूमि अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दी गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बाद में उक्त भूमि का विक्रय और नामांतरण भी किया गया, जबकि भूमि पर कब्जा लगातार पीड़ित परिवार का ही बना रहा। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने अथवा रिकॉर्ड सुधारने की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में भूमि का विक्रय कर दिया गया तथा वर्तमान में कुछ लोग राजनीतिक संरक्षण के बल पर उन्हें भूमि से बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि भूमि पर उनके परिवार की आजीविका निर्भर है, वहां वर्षों पुरानी बाउंड्रीवाल, फसलें और ट्यूबवेल भी मौजूद हैं।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में धारा 88, 89, 188 एवं 136 एलआर एक्ट के तहत न्यायालय में वाद विचाराधीन है। 28 जुलाई 2026 को मामले में बहस भी हुई, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इसके बावजूद 9 जुलाई 2026 को पारित आदेश के आधार पर बेदखली की कार्रवाई की आशंका जताई गई है। फकीरचंद ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन राजनीतिक दबाव में कार्य कर रहा है और अनुसूचित जाति के गरीब परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने तक किसी भी प्रकार की बेदखली या कब्जा हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए तथा निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक कब्जाधारी को न्याय दिलाया जाए।पीड़ित की प्रमुख मांगें: भूमि से बेदखली की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।विवादित भूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए।न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण का अंतिम निर्णय आने तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। राजनीतिक दबाव में की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।अनुसूचित जाति परिवार को सुरक्षा एवं न्याय प्रदान किया जाए।3
- ऑपरेशन 'रूट क्लियरेंस' : कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल से हो रही थी तस्करी, दोनों वाहन जब्त; अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त अफीम व वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये। रामगंजमंडी/कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (HR 26 CF 9378) और मोटरसाइकिल (RJ 17 SC 1377) भी जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थ एवं वाहनों की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 28 जुलाई को जिला विशेष टीम और थाना रामगंजमंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने जेवीवीएनएल पावर हाउस के सामने देवखेड़ा-मोड़क रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों पर सवार व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी: मदन सिंह (38) निवासी झालावाड़ अशोक कुमार (28) निवासी भट्टू, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) राहुल सिंह (32) निवासी भट्टू, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) पुलिस मामले में यह भी पता लगा रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।1