logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_देव कुमार पाण्डेय
देव कुमार पाण्डेय
Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
415139a8-95d8-4c47-b84a-c347bc928555
34528f15-76ae-4073-b6cd-269f84de41c9

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह के तत्वावधान में 14वीं भगवान महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की बैठक आयोजित शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह के तत्वावधान में 14वीं भगवान महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजन की तिथि, शोभायात्रा के मार्ग, मुख्य अतिथियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में निषाद समाज के जिला अध्यक्ष संतोष निषाद, श्याम लाल नानक सरन पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित निषाद समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की।
    1
    शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह के तत्वावधान में 14वीं भगवान महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की बैठक आयोजित
शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह के तत्वावधान में 14वीं भगवान महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजन की तिथि, शोभायात्रा के मार्ग, मुख्य अतिथियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में निषाद समाज के जिला अध्यक्ष संतोष निषाद, श्याम लाल नानक सरन पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित निषाद समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अयोध्या में कृष्ण-सुदामा का महाधमाका! नन्हे कलाकारों ने मंच पर सजाई कृष्णलीला, भावुक हुआ ब्रह्माकुमारी आश्रम, तालियों से गूंजा परिसर
    1
    अयोध्या में कृष्ण-सुदामा का महाधमाका! नन्हे कलाकारों ने मंच पर सजाई कृष्णलीला, भावुक हुआ ब्रह्माकुमारी आश्रम, तालियों से गूंजा परिसर
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आरक्षण बचाओ,आरक्षण बढ़ाओ, बहुजन समाज का प्रदर्शन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के इस्तीफा की मांग बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या। यूपी के 22 विभागों में OBC, SC, ST आरक्षण में कथित घोटाले को लेकर बहुजन आंदोलन महासभा ने अयोध्या के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला। और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।पटेल ने आरोप लगाया, 23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आरक्षण विरोधियों का समर्थन किया, जो असंवैधानिक है। संगठन ने बृजेश पाठक के इस्तीफे और आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी, 20 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं,तो अयोध्या से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
    4
    आरक्षण बचाओ,आरक्षण बढ़ाओ, बहुजन समाज का प्रदर्शन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के इस्तीफा की मांग
बिपिन पांडेय 
संवाददाता 
अजय भारत ए बी न्यूज़ 
अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
यूपी के 22 विभागों में OBC, SC, ST आरक्षण में कथित घोटाले को लेकर बहुजन आंदोलन महासभा ने अयोध्या के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला।
और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।पटेल ने आरोप लगाया,
23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आरक्षण विरोधियों का समर्थन किया, जो असंवैधानिक है।
संगठन ने बृजेश पाठक के इस्तीफे और आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी, 20 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं,तो अयोध्या से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
    1
    आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना अयोध्या,5 सितम्बर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज सायंकाल बेला में बंगलुरू से आई कलाकारों ने मनोहारी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.सुमित्रा के नेतृत्व में पधारी छह नृत्य कलाकारों ने नृत्योपासना के उपरांत मंदिर परिसर स्थित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    2
    बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना
बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना
अयोध्या,5 सितम्बर
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज सायंकाल बेला में बंगलुरू से आई कलाकारों ने मनोहारी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना की।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.सुमित्रा के नेतृत्व में पधारी छह  नृत्य कलाकारों ने नृत्योपासना के उपरांत मंदिर परिसर स्थित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    21 hrs ago
  • “आरक्षण पर अयोध्या में बड़ा संग्राम! 22 विभागों में घोटाले का आरोप, सरकार को 20 सितंबर तक अल्टीमेटम आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ के नारे से गूंजा अयोध्या! गांधी पार्क में बहुजन आंदोलन महासभा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता। गांधी पार्क से रोडवेज तक निकाला पैदल मार्च, राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने यूपी के 22 विभागों में OBC, SC और ST आरक्षण में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए 23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान पर सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग की। आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग।
    1
    “आरक्षण पर अयोध्या में बड़ा संग्राम! 22 विभागों में घोटाले का आरोप, सरकार को 20 सितंबर तक अल्टीमेटम
आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ के नारे से गूंजा अयोध्या!
गांधी पार्क में बहुजन आंदोलन महासभा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता।
गांधी पार्क से रोडवेज तक निकाला पैदल मार्च, राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने यूपी के 22 विभागों में OBC, SC और ST आरक्षण में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए 23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान पर सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग की।
आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम सचिव विजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में पात्रता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। चौपाल में राज कुमारी आवास की मांग को लेकर पहुंचीं। सुरेश ने विद्युत विभाग से जुड़ी समस्या रखी, जबकि रमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्या बताई। परशुराम पाल और स्वामीनाथ पाल ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सचिव ने आवास के लिए पहुंचे ग्रामीणों को पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिए जाने की बात कही। चौपाल में पंचायत सहायक धर्मराज और सफाई कर्मी विजय पाल भी मौजूद रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मायूस होना पड़ा। कुछ ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान न होने के कारण निराश होकर वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराना है, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति से इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने मांग की कि आगामी चौपालों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान प्रमोद कुमार पाठक, रामलाल, रेनू, गुरुदीन और राजेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद
पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम सचिव विजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में पात्रता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।
चौपाल में राज कुमारी आवास की मांग को लेकर पहुंचीं। सुरेश ने विद्युत विभाग से जुड़ी समस्या रखी, जबकि रमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्या बताई। परशुराम पाल और स्वामीनाथ पाल ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सचिव ने आवास के लिए पहुंचे ग्रामीणों को पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिए जाने की बात कही।
चौपाल में पंचायत सहायक धर्मराज और सफाई कर्मी विजय पाल भी मौजूद रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मायूस होना पड़ा। कुछ ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान न होने के कारण निराश होकर वापस लौट गए।
ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराना है, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति से इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने मांग की कि आगामी चौपालों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान प्रमोद कुमार पाठक, रामलाल, रेनू, गुरुदीन और राजेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज ने मिठाई बाँटकर मनाई खुशी अयोध्या। निषाद समाज के वरिष्ठ नेता अच्छेलाल निषाद को भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज के लोगों में खुशी की लहर है। शनिवार को रसूलाबाद खानपुर, रामपुर हलवारा, मोहर्रमपुर अरती और मूढ़ाडीहा ग्राम के निषाद समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र की कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे निषाद समाज के लिए गौरव की बात है। उनके इस दायित्व से समाज का सम्मान बढ़ा है और निषाद समाज के लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद लंबे समय से निषाद समाज के उत्थान और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके त्वरित निस्तारण के लिए भी प्रयास करते हैं। ऐसे में उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए खुशी और गर्व का विषय है। निषाद समाज के लोगों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद के नेतृत्व में समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के युवाओं और जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसी खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवपत्र मांझी, भावी प्रधान संजय निषाद, इंजीनियर सोनू निषाद, समाजसेवी मोहन निषाद, समाजसेवी सुरेश निषाद, समाजसेवी मनोज निषाद, समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद समेत सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।
    4
    अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज ने मिठाई बाँटकर मनाई खुशी

अयोध्या। निषाद समाज के वरिष्ठ नेता अच्छेलाल निषाद को भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज के लोगों में खुशी की लहर है। शनिवार को रसूलाबाद खानपुर, रामपुर हलवारा, मोहर्रमपुर अरती और मूढ़ाडीहा ग्राम के निषाद समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र की कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे निषाद समाज के लिए गौरव की बात है। उनके इस दायित्व से समाज का सम्मान बढ़ा है और निषाद समाज के लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद लंबे समय से निषाद समाज के उत्थान और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके त्वरित निस्तारण के लिए भी प्रयास करते हैं। ऐसे में उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए खुशी और गर्व का विषय है।
निषाद समाज के लोगों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद के नेतृत्व में समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के युवाओं और जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसी खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवपत्र मांझी, भावी प्रधान संजय निषाद, इंजीनियर सोनू निषाद, समाजसेवी मोहन निषाद, समाजसेवी सुरेश निषाद, समाजसेवी मनोज निषाद, समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद समेत सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं। भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे। अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    1
    बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया।
मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं।
भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे।
अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
#Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.