Shuru
Apke Nagar Ki App…
IPL 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से शुरुआत पहला मुकाबला RCB vs SRH, लेकिन पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ। #IPL #CricketNews #IPL2026 #RCB
Prakash Pathak
IPL 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से शुरुआत पहला मुकाबला RCB vs SRH, लेकिन पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ। #IPL #CricketNews #IPL2026 #RCB
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 80 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बाराती बनकर पहुंचे विधायक और अधिकारी मैहर।। मैहर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है मंत्रोच्चार और ढोल-धमाकों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा आज मैहर के लिए खुशी का दिन है कि 80 बेटियां अपने नए घर की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जनपद, जिला पंचायत और संगठन के हम सभी लोग आज यहां अतिथि नहीं, बल्कि बाराती बनकर आए हैं। शासन की इस योजना का उद्देश्य यही है कि हर गरीब बेटी का विवाह धूमधाम से और ससम्मान संपन्न हो। उपहारों के साथ दी गई विदाई विवाह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। जनपद कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही उत्सव जैसा माहौल था। पंडाल को फूलों और लाइटों से सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।प्रशासनिक अमला रहा मौजूद सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम दिव्या पटेल और जनपद सीईओ अशोक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तैनात रही। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आकांशा विनोद लोधी,जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी और जिला और जनपद पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रीकांत चतुर्वेदी विधायक मैहर8
- कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उन्हत्तर पारधी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी डिजायन पारधी के साथ बीरूहली गांव के डेरे में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को जब युवक अपनी पत्नी के साथ पटेहरा के पास था, तभी ऑटो से आए कुछ हमलावरों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। पहाड़ी के पास मिला शव अपहरण के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह युवक का शव बूढ़ा-ललितपुर की पहाड़ी के पास एक खेत में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ। शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने अत्यंत क्रूरता के साथ हत्या को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस का बयान: "मृतक के परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर ऑटो से आए थे, जिसकी तलाश की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" इस घटना के बाद से बीरूहली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तनाव और दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, कटनी1
- *मैहर अज्ञात चोरों ने दलित परिवार के घर में लगाई आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक* मैहर, मध्यप्रदेश मैहर नगर के पुरानी बस्ती, उत्तर दरवाजा (वार्ड नंबर 09) में बीती रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले रामचरण (शंखू चौधरी) पिता लोलला चौधरी के सूने घर को अज्ञात चोरों ने न केवल अपना निशाना बनाया, बल्कि चोरी के बाद घर में आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है *घटना का विवरण* बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात घर में प्रवेश किया और कीमती सामान समेटने के बाद साक्ष्य मिटाने या अन्य किसी दुर्भावना से घर को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रामचरण (शंखू चौधरी)का आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है *परिवार के पास न छत बची, न अन्न* पीड़ित दलित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। आगजनी में घर के कपड़े, बर्तन और संजोई हुई पूरी गृहस्थी के साथ-साथ खाने के लिए रखा अन्न (अनाज) भी जल गया है। परिवार के पास अब न तो सिर छिपाने के लिए छत बची है और न ही दो वक्त की रोटी का इंतजाम है *प्रशासन से मदद की गुहार* घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने मैहर जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उन्हें तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया कराई जाए सरकार द्वारा आपदा और आगजनी के मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि अविलंब प्रदान की जाए। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गरीब परिवार की सुध लेनी चाहिए ताकि इन्हें इस भीषण संकट से उबारा जा सके1
- *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के1
- *लालता चौक पर नशे की हालत में मिली अज्ञात महिला, घंटों से सड़क किनारे पड़ी रही* सतना लालता चौक स्थित बांके बिहारी वाली गली में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात महिला को बेसुध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला संभवतः नशे की हालत में है और पिछले कई घंटों से वहीं पड़ी हुई है।1
- मैहर। एक्सिस बैंक के सामने बैंक कर्मचारियों की बाइक ले उड़े चोर पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी पर हुआ कैद, बैंक कर्मचारी किसी कारणवश जब बाहर निकाला तो वह देखा कि मेरी बाइक मौके पर मौजूद नहीं है, फुटेज के आधार पर मैहर थाने पर शिकायत दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है।2
- *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के1
- शाजापुर - बिजली कंपनी के अधिकारी के जबाब से गुस्साएं जा पहुंचे बिजली कार्यालय , जमकर हुआ हंगामा।1
- सतना। सर्किट हाउस चौराहे पर बीच सड़क में खराब हुई बस, यात्रियों ने धक्कामार कर किनारे की बस।1