मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 80 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बाराती बनकर पहुंचे विधायक और अधिकारी मैहर।। मैहर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है मंत्रोच्चार और ढोल-धमाकों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा आज मैहर के लिए खुशी का दिन है कि 80 बेटियां अपने नए घर की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जनपद, जिला पंचायत और संगठन के हम सभी लोग आज यहां अतिथि नहीं, बल्कि बाराती बनकर आए हैं। शासन की इस योजना का उद्देश्य यही है कि हर गरीब बेटी का विवाह धूमधाम से और ससम्मान संपन्न हो। उपहारों के साथ दी गई विदाई विवाह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। जनपद कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही उत्सव जैसा माहौल था। पंडाल को फूलों और लाइटों से सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।प्रशासनिक अमला रहा मौजूद सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम दिव्या पटेल और जनपद सीईओ अशोक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तैनात रही। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आकांशा विनोद लोधी,जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी और जिला और जनपद पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रीकांत चतुर्वेदी विधायक मैहर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 80 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बाराती बनकर पहुंचे विधायक और अधिकारी मैहर।। मैहर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत
आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है मंत्रोच्चार और ढोल-धमाकों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम
के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा आज मैहर के लिए खुशी का दिन है कि 80 बेटियां अपने नए घर की ओर
कदम बढ़ा रही हैं। जनपद, जिला पंचायत और संगठन के हम सभी लोग आज यहां अतिथि नहीं, बल्कि बाराती बनकर आए हैं। शासन की इस योजना का उद्देश्य यही है कि हर
गरीब बेटी का विवाह धूमधाम से और ससम्मान संपन्न हो। उपहारों के साथ दी गई विदाई विवाह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान
की गई। जनपद कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही उत्सव जैसा माहौल था। पंडाल को फूलों और लाइटों से सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की
गई थी।प्रशासनिक अमला रहा मौजूद सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम दिव्या पटेल और जनपद सीईओ अशोक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तैनात रही। कार्यक्रम में
जनपद अध्यक्ष आकांशा विनोद लोधी,जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी और जिला और जनपद पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रीकांत चतुर्वेदी विधायक मैहर
- *मैहर अज्ञात चोरों ने दलित परिवार के घर में लगाई आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक* मैहर, मध्यप्रदेश मैहर नगर के पुरानी बस्ती, उत्तर दरवाजा (वार्ड नंबर 09) में बीती रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले रामचरण (शंखू चौधरी) पिता लोलला चौधरी के सूने घर को अज्ञात चोरों ने न केवल अपना निशाना बनाया, बल्कि चोरी के बाद घर में आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है *घटना का विवरण* बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात घर में प्रवेश किया और कीमती सामान समेटने के बाद साक्ष्य मिटाने या अन्य किसी दुर्भावना से घर को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रामचरण (शंखू चौधरी)का आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है *परिवार के पास न छत बची, न अन्न* पीड़ित दलित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। आगजनी में घर के कपड़े, बर्तन और संजोई हुई पूरी गृहस्थी के साथ-साथ खाने के लिए रखा अन्न (अनाज) भी जल गया है। परिवार के पास अब न तो सिर छिपाने के लिए छत बची है और न ही दो वक्त की रोटी का इंतजाम है *प्रशासन से मदद की गुहार* घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने मैहर जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उन्हें तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया कराई जाए सरकार द्वारा आपदा और आगजनी के मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि अविलंब प्रदान की जाए। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गरीब परिवार की सुध लेनी चाहिए ताकि इन्हें इस भीषण संकट से उबारा जा सके1
- शाजापुर - बिजली कंपनी के अधिकारी के जबाब से गुस्साएं जा पहुंचे बिजली कार्यालय , जमकर हुआ हंगामा।1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)2
- *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के1
- Post by Prakash Pathak1
- मध्य प्रदेश सरकार वृद्धो को भूली :- जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि मोहन सरकार वृद्धो को भूल गई है। वृद्धा पेंशन 7 माह से वृद्धो को नहीं मिल रही है जिससे गरीब , निराश्रित खाने के लिए भी दिक्कतें हो रही है। जिनका कोई नहीं है उसका आसरा यह वृद्धा पेंशन ही है लेकिन सरकार 7 माह से उनको पेंशन ना देना वृद्धो के साथ घोर अन्याय कर रही है। भाजपा की मोहन सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है और कर्ज लेने के बाद भी वृद्धो को पेंशन नहीं दे पा रही है । भाजपा की मोहन सरकार मध्य प्रदेश की वृद्धौ के साथ जो घोर अन्याय कर रही है। उसका मैं भर्षक विरोध कर रहा हूं और मैं भाजपा की मोहन सरकार को चेता रहा हूं कि गरीब वृद्धो के साथ इस तरह का घोर अन्याय न करें । उनको हर महीने समय से उनका पैसा दिया जाए । मोहन सरकार वृद्धौ माताजी को उस पैसे की सख्त जरूरत है उसको पैसा नहीं दे रही है । यह घोर अन्याय बर्दाश्त करने लायक नहीं है भारतीय जन मोर्चा पार्टी इस तरह के घोर अन्याय का विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार मध्य प्रदेश की मोहन सरकार से यह मांग कर रही है तत्काल वृद्धो का मिलने वाली पेंशन को उनके खाते में डलवाया जाए।1
- सतना,रेल्वे स्टेशन के सामने लगा लंबा जाम, कई वाहन जांम में फंसे, पुलिस नदारत।3
- *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के1
- सतना-चित्रकूट उद्यमिता में आयोजित होने वाले "युवा संवाद" कार्यक्रम में शामिल होने जिला पंचायत कार्यालय सतना से जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों का दल विशेष बस द्वारा चित्रकूट रवाना।1