मध्य प्रदेश सरकार वृद्धो को भूली :- जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि मोहन सरकार वृद्धो को भूल गई है। वृद्धा पेंशन 7 माह से वृद्धो को नहीं मिल रही है जिससे गरीब , निराश्रित खाने के लिए भी दिक्कतें हो रही है। जिनका कोई नहीं है उसका आसरा यह वृद्धा पेंशन ही है लेकिन सरकार 7 माह से उनको पेंशन ना देना वृद्धो के साथ घोर अन्याय कर रही है। भाजपा की मोहन सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है और कर्ज लेने के बाद भी वृद्धो को पेंशन नहीं दे पा रही है । भाजपा की मोहन सरकार मध्य प्रदेश की वृद्धौ के साथ जो घोर अन्याय कर रही है। उसका मैं भर्षक विरोध कर रहा हूं और मैं भाजपा की मोहन सरकार को चेता रहा हूं कि गरीब वृद्धो के साथ इस तरह का घोर अन्याय न करें । उनको हर महीने समय से उनका पैसा दिया जाए । मोहन सरकार वृद्धौ माताजी को उस पैसे की सख्त जरूरत है उसको पैसा नहीं दे रही है । यह घोर अन्याय बर्दाश्त करने लायक नहीं है भारतीय जन मोर्चा पार्टी इस तरह के घोर अन्याय का विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार मध्य प्रदेश की मोहन सरकार से यह मांग कर रही है तत्काल वृद्धो का मिलने वाली पेंशन को उनके खाते में डलवाया जाए।
मध्य प्रदेश सरकार वृद्धो को भूली :- जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि मोहन सरकार वृद्धो को भूल गई है। वृद्धा पेंशन 7 माह से वृद्धो को नहीं मिल रही है जिससे गरीब , निराश्रित खाने के लिए भी दिक्कतें हो रही है। जिनका कोई नहीं है उसका आसरा यह वृद्धा पेंशन ही है लेकिन सरकार 7 माह से उनको पेंशन ना देना वृद्धो के साथ घोर अन्याय कर रही है। भाजपा की मोहन सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है और कर्ज लेने के बाद भी वृद्धो को पेंशन नहीं दे पा रही है । भाजपा की मोहन सरकार मध्य प्रदेश की वृद्धौ के साथ जो घोर अन्याय कर रही है। उसका मैं भर्षक विरोध कर रहा हूं और मैं भाजपा की मोहन सरकार को चेता रहा हूं कि गरीब वृद्धो के साथ इस तरह का घोर अन्याय न करें । उनको हर महीने समय से उनका पैसा दिया जाए । मोहन सरकार वृद्धौ माताजी को उस पैसे की सख्त जरूरत है उसको पैसा नहीं दे रही है । यह घोर अन्याय बर्दाश्त करने लायक नहीं है भारतीय जन मोर्चा पार्टी इस तरह के घोर अन्याय का विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार मध्य प्रदेश की मोहन सरकार से यह मांग कर रही है तत्काल वृद्धो का मिलने वाली पेंशन को उनके खाते में डलवाया जाए।
- Post by Prakash Pathak1
- *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के नारे लगाते हुए पहुंच रहे मैहर, चुनर यात्रा मे सैकड़ो भक्त मौजूद*1
- सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। क्या है पूरा मामला? सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को जितेंद्र अहिरवार (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहपुर थाना क्षेत्र के महुटा का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार: सोशल मीडिया से शुरुआत: 19 वर्षीय पीड़िता की पहचान आरोपी जितेंद्र से करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। लंबे समय तक दोस्ती: दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत और मेल-जोल का सिलसिला चलता रहा। शादी का वादा और शोषण: आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी की बात आई, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्य भारत न्यूज़ की अपील: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।1
- *मैहर: 7 महीने से दाने-दाने को मोहताज बम्हनी और कोठी के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है *कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है *कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश* ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल* ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे *प्रमुख माँगें व चेतावनी* 7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी *एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।1
- एमपी के शामगढ़ में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बकाया बिजली बिल न जमा किए जाने पर विद्युत उपभोक्ता की जप्त की गई मोटर साइकल।वीडियो शोशल में वायरल।1
- *लालता चौक पर नशे की हालत में मिली अज्ञात महिला, घंटों से सड़क किनारे पड़ी रही* सतना लालता चौक स्थित बांके बिहारी वाली गली में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात महिला को बेसुध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला संभवतः नशे की हालत में है और पिछले कई घंटों से वहीं पड़ी हुई है।1
- *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के1
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 80 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बाराती बनकर पहुंचे विधायक और अधिकारी मैहर।। मैहर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है मंत्रोच्चार और ढोल-धमाकों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा आज मैहर के लिए खुशी का दिन है कि 80 बेटियां अपने नए घर की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जनपद, जिला पंचायत और संगठन के हम सभी लोग आज यहां अतिथि नहीं, बल्कि बाराती बनकर आए हैं। शासन की इस योजना का उद्देश्य यही है कि हर गरीब बेटी का विवाह धूमधाम से और ससम्मान संपन्न हो। उपहारों के साथ दी गई विदाई विवाह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। जनपद कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही उत्सव जैसा माहौल था। पंडाल को फूलों और लाइटों से सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।प्रशासनिक अमला रहा मौजूद सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम दिव्या पटेल और जनपद सीईओ अशोक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तैनात रही। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आकांशा विनोद लोधी,जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी और जिला और जनपद पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रीकांत चतुर्वेदी विधायक मैहर8
- कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उन्हत्तर पारधी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी डिजायन पारधी के साथ बीरूहली गांव के डेरे में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को जब युवक अपनी पत्नी के साथ पटेहरा के पास था, तभी ऑटो से आए कुछ हमलावरों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। पहाड़ी के पास मिला शव अपहरण के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह युवक का शव बूढ़ा-ललितपुर की पहाड़ी के पास एक खेत में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ। शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने अत्यंत क्रूरता के साथ हत्या को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस का बयान: "मृतक के परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर ऑटो से आए थे, जिसकी तलाश की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" इस घटना के बाद से बीरूहली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तनाव और दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, कटनी1