logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मैहर: 7 महीने से दाने-दाने को मोहताज बम्हनी और कोठी के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है *कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है *कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश* ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल* ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे *प्रमुख माँगें व चेतावनी* 7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी *एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।

1 hr ago
user_मीडिया
मीडिया
मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *मैहर अज्ञात चोरों ने दलित परिवार के घर में लगाई आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक* मैहर, मध्यप्रदेश मैहर नगर के पुरानी बस्ती, उत्तर दरवाजा (वार्ड नंबर 09) में बीती रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले रामचरण (शंखू चौधरी) पिता लोलला चौधरी के सूने घर को अज्ञात चोरों ने न केवल अपना निशाना बनाया, बल्कि चोरी के बाद घर में आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है *घटना का विवरण* बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात घर में प्रवेश किया और कीमती सामान समेटने के बाद साक्ष्य मिटाने या अन्य किसी दुर्भावना से घर को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रामचरण (शंखू चौधरी)का आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है *परिवार के पास न छत बची, न अन्न* पीड़ित दलित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। आगजनी में घर के कपड़े, बर्तन और संजोई हुई पूरी गृहस्थी के साथ-साथ खाने के लिए रखा अन्न (अनाज) भी जल गया है। परिवार के पास अब न तो सिर छिपाने के लिए छत बची है और न ही दो वक्त की रोटी का इंतजाम है *प्रशासन से मदद की गुहार* घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने मैहर जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उन्हें तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया कराई जाए सरकार द्वारा आपदा और आगजनी के मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि अविलंब प्रदान की जाए। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गरीब परिवार की सुध लेनी चाहिए ताकि इन्हें इस भीषण संकट से उबारा जा सके
    1
    *मैहर अज्ञात चोरों ने दलित परिवार के घर में लगाई आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक*
मैहर, मध्यप्रदेश मैहर नगर के पुरानी बस्ती, उत्तर दरवाजा (वार्ड नंबर 09) में बीती रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले रामचरण (शंखू चौधरी) पिता लोलला चौधरी के सूने घर को अज्ञात चोरों ने न केवल अपना निशाना बनाया, बल्कि चोरी के बाद घर में आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है
*घटना का विवरण*
बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात घर में प्रवेश किया और कीमती सामान समेटने के बाद साक्ष्य मिटाने या अन्य किसी दुर्भावना से घर को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रामचरण (शंखू चौधरी)का आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है
*परिवार के पास न छत बची, न अन्न*
पीड़ित दलित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। आगजनी में घर के कपड़े, बर्तन और संजोई हुई पूरी गृहस्थी के साथ-साथ खाने के लिए रखा अन्न (अनाज) भी जल गया है। परिवार के पास अब न तो सिर छिपाने के लिए छत बची है और न ही दो वक्त की रोटी का इंतजाम है
*प्रशासन से मदद की गुहार*
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने मैहर जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उन्हें तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया कराई जाए सरकार द्वारा आपदा और आगजनी के मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि अविलंब प्रदान की जाए।
दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गरीब परिवार की सुध लेनी चाहिए ताकि इन्हें इस भीषण संकट से उबारा जा सके
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर - बिजली कंपनी के अधिकारी के जबाब से गुस्साएं जा पहुंचे बिजली कार्यालय , जमकर हुआ हंगामा।
    1
    शाजापुर - बिजली कंपनी के अधिकारी के जबाब से गुस्साएं जा पहुंचे बिजली कार्यालय , जमकर हुआ हंगामा।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    12 hrs ago
  • Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    2
    Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 80 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बाराती बनकर पहुंचे विधायक और अधिकारी मैहर।। मैहर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है मंत्रोच्चार और ढोल-धमाकों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा आज मैहर के लिए खुशी का दिन है कि 80 बेटियां अपने नए घर की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जनपद, जिला पंचायत और संगठन के हम सभी लोग आज यहां अतिथि नहीं, बल्कि बाराती बनकर आए हैं। शासन की इस योजना का उद्देश्य यही है कि हर गरीब बेटी का विवाह धूमधाम से और ससम्मान संपन्न हो। उपहारों के साथ दी गई विदाई विवाह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। जनपद कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही उत्सव जैसा माहौल था। पंडाल को फूलों और लाइटों से सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।प्रशासनिक अमला रहा मौजूद सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम दिव्या पटेल और जनपद सीईओ अशोक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तैनात रही। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आकांशा विनोद लोधी,जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी और जिला और जनपद पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रीकांत चतुर्वेदी विधायक मैहर
    8
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 80 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बाराती बनकर पहुंचे विधायक और अधिकारी
मैहर।। मैहर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है मंत्रोच्चार और ढोल-धमाकों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा आज मैहर के लिए खुशी का दिन है कि 80 बेटियां अपने नए घर की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जनपद, जिला पंचायत और संगठन के हम सभी लोग आज यहां अतिथि नहीं, बल्कि बाराती बनकर आए हैं। शासन की इस योजना का उद्देश्य यही है कि हर गरीब बेटी का विवाह धूमधाम से और ससम्मान संपन्न हो।
उपहारों के साथ दी गई विदाई
विवाह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। जनपद कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही उत्सव जैसा माहौल था। पंडाल को फूलों और लाइटों से सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।प्रशासनिक अमला रहा मौजूद सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम दिव्या पटेल और जनपद सीईओ अशोक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तैनात रही। कार्यक्रम में  जनपद अध्यक्ष आकांशा विनोद लोधी,जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी और जिला और जनपद पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
श्रीकांत चतुर्वेदी विधायक मैहर
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के
    4
    *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak
    1
    Post by Prakash Pathak
    user_Prakash Pathak
    Prakash Pathak
    Social Media Manager रघुराजनगर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सतना,रेल्वे स्टेशन के सामने लगा लंबा जाम, कई वाहन जांम में फंसे, पुलिस नदारत।
    3
    सतना,रेल्वे स्टेशन के सामने लगा लंबा जाम, कई वाहन जांम में फंसे, पुलिस नदारत।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    13 hrs ago
  • *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के
    1
    *उचेहरा से मैहर माँ शारदा मंदिर के लिए निकाली जा रही 351फिट की चुनर यात्रा, भक्ति भाव से भरे भक्त मां शारदा के जय कारा के
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak
    1
    Post by Prakash Pathak
    user_Prakash Pathak
    Prakash Pathak
    Social Media Manager रघुराजनगर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.