logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सर्वाइकल कैंसर पर वार: डीएम ने शुरू किया एचपीवी टीकाकरण अभियान शाहजहांपुर, 31 जुलाई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर यह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाने और पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गठित टीम में डॉ. रोशनी सक्सेना, एएनएम सलोनी मिश्रा, एएनएम ममता देवी एवं एएनएम नेहा शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की डॉ. आकांक्षा यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    सर्वाइकल कैंसर पर वार: डीएम ने शुरू किया एचपीवी टीकाकरण अभियान

शाहजहांपुर, 31 जुलाई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर यह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाने और पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गठित टीम में डॉ. रोशनी सक्सेना, एएनएम सलोनी मिश्रा, एएनएम ममता देवी एवं एएनएम नेहा शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की डॉ. आकांक्षा यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • neem ki visheshtaen like kare share Kare comment kare follow kare #viral #trending #neem ki #visheshtaen
    1
    neem ki visheshtaen like kare share Kare comment kare follow kare
#viral #trending #neem ki #visheshtaen
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण भरखनी (हरदोई), 31 जुलाई। ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खण्ड भरखनी के संविलयन विद्यालय कुण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुक्रवार को भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक सवायजपुर कुंवर माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने फीता काटकर एवं डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुभारंभ करते हुए कहा कि "आज का युग तकनीक का युग है। यदि गांव का बच्चा भी डिजिटल शिक्षा से जुड़ेगा, तो वह देश-दुनिया के विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकेगा।" उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभात मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने डिजिटल शिक्षण कक्ष का अवलोकन किया और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, श्याम मोहन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डिजिटल शिक्षण कक्ष के शुरू होने से अब विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल कंटेंट और तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
    1
    अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण
लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली 
रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई 
अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण
भरखनी (हरदोई), 31 जुलाई। ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खण्ड भरखनी के संविलयन विद्यालय कुण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुक्रवार को भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक सवायजपुर कुंवर माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने फीता काटकर एवं डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुभारंभ करते हुए कहा कि "आज का युग तकनीक का युग है। यदि गांव का बच्चा भी डिजिटल शिक्षा से जुड़ेगा, तो वह देश-दुनिया के विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकेगा।" उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभात मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने डिजिटल शिक्षण कक्ष का अवलोकन किया और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, श्याम मोहन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डिजिटल शिक्षण कक्ष के शुरू होने से अब विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल कंटेंट और तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि आज दिनांक 31/07/2026 को थानें पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अरवल क्षेत्रांतर्गत कुसुमखोर पुल के निकट जनवेश पुत्र केशवराम उम्र 18 वर्ष निवासी हैदराबाद थाना अरवल जनपद हरदोई नें जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तथा करीब 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की निवासी सरोजनी पत्नी खुशीराम उम्र करीब 30 वर्ष नें बगीचे में अपनी साड़ी से गुलर के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है । स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । पुलिस टीम द्वारा घटना के समस्त बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव की बाइट ।*
    1
    *अवगत कराना है कि आज दिनांक 31/07/2026 को थानें पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अरवल क्षेत्रांतर्गत कुसुमखोर पुल के निकट जनवेश पुत्र केशवराम उम्र 18 वर्ष निवासी हैदराबाद थाना अरवल जनपद हरदोई नें जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तथा करीब 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की निवासी सरोजनी पत्नी खुशीराम उम्र करीब 30 वर्ष नें बगीचे में अपनी साड़ी से गुलर के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है । स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । पुलिस टीम द्वारा घटना के समस्त बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव की बाइट ।*
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    11 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    1
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई पर डीएम का सख्त एक्शन: खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 10 दिन में सुधार के दिए निर्देश" शाहजहांपुर, 31 जुलाई। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभियान को 31 जुलाई से बढ़ाकर 11 अगस्त तक कर दिया गया है। गांवों और सड़कों पर झाड़ियों की सफाई तथा नालों-नालियों की सफाई की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव तेज करने तथा फाइलेरिया एवं चूहों-छछूंदरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। जनपद में मलेरिया के 161 मरीज मिलने, विशेषकर भावलखेड़ा और ददरौल विकासखंड में अधिक मामले सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। कलान, मिर्जापुर, मदनापुर, जलालाबाद और जैतीपुर ब्लॉकों का प्रदर्शन खराब मिलने पर सभी एमओआईसी को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत मात्र 70 प्रतिशत भुगतान होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए इसे जल्द 100 प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एमओआईसी को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने की हिदायत दी। बैठक में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 1 से 19 वर्ष तक के 8 से 10 लाख बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाए। साथ ही 14 अगस्त को छूटे हुए बच्चों को भी दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने दोहराया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसीएमओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई पर डीएम का सख्त एक्शन: खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 10 दिन में सुधार के दिए निर्देश"

शाहजहांपुर, 31 जुलाई। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभियान को 31 जुलाई से बढ़ाकर 11 अगस्त तक कर दिया गया है। गांवों और सड़कों पर झाड़ियों की सफाई तथा नालों-नालियों की सफाई की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव तेज करने तथा फाइलेरिया एवं चूहों-छछूंदरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा।
जनपद में मलेरिया के 161 मरीज मिलने, विशेषकर भावलखेड़ा और ददरौल विकासखंड में अधिक मामले सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। कलान, मिर्जापुर, मदनापुर, जलालाबाद और जैतीपुर ब्लॉकों का प्रदर्शन खराब मिलने पर सभी एमओआईसी को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा योजना के तहत मात्र 70 प्रतिशत भुगतान होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए इसे जल्द 100 प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एमओआईसी को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने की हिदायत दी।
बैठक में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 1 से 19 वर्ष तक के 8 से 10 लाख बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाए। साथ ही 14 अगस्त को छूटे हुए बच्चों को भी दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने दोहराया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसीएमओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ;..
    1
    एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ;..
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *थाना कलान पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई है* जिला संवाददाता आशीष अवस्थी दिनांक 03.07.2026 को थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर पर वादी मुकदमा मोरपाल पुत्र शिवराज निवासी गोविन्द नगला थाना उसहैत जिला बदायूं के प्रा0 पत्र बावत अभियुक्तगण 1. जयवीर पुत्र छत्तर 2.अरविन्द पुत्र जयवीर 3. गोविन्द पुत्र जयवीर 4. लक्ष्मी पत्नी जयवीर निवासीगण ग्राम बिरिया थाना कलान जिला शाहजहाँपुर 5. विपिन पुत्र गिरीश निवासी ग्राम वाराकलां थाना कलान जनपद शाहजहांपुर 6. बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बढौदा वाराकलां द्वारा वादी की भूमि गाटा सं0 418 रक्वा 0.898 हे0 मे से 0.298 हे0 का बैनामाशुदा भूमि पर पुनः फर्जी तरीके से 1,09,500 रु0 ऋण लेकर दोवारा बंधक करवा देने तथा सुनियोजित तरीके से वादी की भूमि हडपने की नियत से भूमि को एक लॉख रुपये मे सौदा कर देने तथा 80,000 रु0 लेकर विपिन उपरोक्त के नाम इकरारनामा करा देने एवं दोवारा लोन निकाल लेने तथा अभियुक्तगण द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे प्राप्त हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कलान पर मु0अ0सं0 210/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/115(2)/352/351(3)BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना मे साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुये अभियुक्त जयवीर पुत्र छत्तर निवासी ग्राम बिरिया थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर को आज दिनांक 31.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जयवीर पुत्र छत्तर निवासी ग्राम बिरिया थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 65 वर्ष आँधीदेई मोड पर समय करीब 10.37 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त जयवीर उपरोक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की रही है *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-* 1. उ0नि0 मनोज कुमार उपाध्याय 2. रि0का0 हिमांशु भाटी 3. रि0का0 पुष्पेन्द्र
    2
    *थाना कलान पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई है*

जिला संवाददाता 
आशीष अवस्थी 

   दिनांक 03.07.2026 को थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर पर वादी  मुकदमा मोरपाल पुत्र शिवराज निवासी गोविन्द नगला थाना उसहैत जिला बदायूं के प्रा0 पत्र बावत अभियुक्तगण 1. जयवीर पुत्र छत्तर 2.अरविन्द पुत्र जयवीर 3. गोविन्द पुत्र जयवीर 4. लक्ष्मी पत्नी जयवीर निवासीगण ग्राम बिरिया थाना कलान जिला शाहजहाँपुर 5. विपिन पुत्र गिरीश निवासी ग्राम वाराकलां थाना कलान जनपद शाहजहांपुर 6. बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बढौदा वाराकलां द्वारा वादी की भूमि गाटा सं0 418 रक्वा 0.898 हे0 मे से 0.298 हे0 का बैनामाशुदा भूमि पर पुनः फर्जी तरीके से 1,09,500 रु0 ऋण लेकर दोवारा बंधक करवा देने तथा सुनियोजित तरीके से वादी की भूमि हडपने की नियत से भूमि को एक लॉख रुपये मे सौदा कर देने तथा 80,000 रु0 लेकर विपिन उपरोक्त के नाम इकरारनामा करा देने एवं दोवारा लोन निकाल लेने तथा अभियुक्तगण द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे प्राप्त हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कलान पर मु0अ0सं0 210/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/115(2)/352/351(3)BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना मे साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुये अभियुक्त जयवीर पुत्र छत्तर निवासी ग्राम बिरिया थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर को आज दिनांक 31.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जयवीर पुत्र छत्तर निवासी ग्राम बिरिया थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 65 वर्ष आँधीदेई मोड पर समय करीब 10.37 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त जयवीर उपरोक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की रही है
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-* 
1.	उ0नि0 मनोज कुमार उपाध्याय 
2.	रि0का0 हिमांशु भाटी
3.	रि0का0 पुष्पेन्द्र
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.