Shuru
Apke Nagar Ki App…
वायरल वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। जहां प्रेमी प्रेमिका रंगे हाथ पकड़े गए परिवार वालों ने दी तालिबानी सजा।
RN Vishwkarma
वायरल वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। जहां प्रेमी प्रेमिका रंगे हाथ पकड़े गए परिवार वालों ने दी तालिबानी सजा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुर्का पहनकर पवित्र जल लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद के डासना मंदिर की कांवड़ यात्रा कर रहीं मुस्लिम शिवभक्त महिलाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 🚨 बुर्का पहनकर पवित्र जल लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद के डासना मंदिर की कांवड़ यात्रा कर रहीं मुस्लिम शिवभक्त महिलाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस सुरक्षा के कड़े घेरे में यात्रा कर रहीं तमन्ना मलिक और अनीषा बानो ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी मौलाना महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हलाला के नाम पर महिलाओं का कथित शोषण बंद होना चाहिए और मुस्लिम महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। दोनों महिलाओं के इन बयानों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर नई चर्चा को जन्म दिया है। #KanwarYatra #HarHarMahadev #Sawan2026 #ShivBhakt #Gangajal #Haridwar #Dasna #Ghaziabad #UttarPradesh #Sanatan #WomenRights #AnishaBano #TamannaMalik #BreakingNews #HindiNews #SudarshanNews #Muzaffarnagar #IndiaNews #Mahadev #BolBam #KawadYatra #NewsUpdate1
- अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण कानपुर में मिलावट खोरी के खिलाफ चला अभियान क्या दूध में डिटर्जेंट मिला है? क्या हल्दी और लाल मिर्च में कृत्रिम रंग है? क्या काली मिर्च में पपीते के बीज या चांदी के वर्क में एल्युमिनियम की मिलावट है? इन सवालों का जवाब अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहा। शुक्रवार को मोतीझील में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशाला ने लाइव प्रदर्शन के जरिए लोगों को ऐसे आसान परीक्षण सिखाए, जिनसे कई खाद्य पदार्थों में प्रारंभिक स्तर की मिलावट की पहचान घर पर भी की जा सकती है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मोबाइल प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और विभिन्न परीक्षणों का प्रदर्शन देखा। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, नरेंद्र शर्मा, बृजमोहन गुप्ता, उपासना शाह तथा मोबाइल प्रयोगशाला पर तैनात विश्लेषक मौजूद रहे।विशेषज्ञों ने दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मसाले, खाद्य तेल, शहद, चायपत्ती, आटा, गुड़, चीनी तथा अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली सामान्य मिलावट की पहचान के सरल परीक्षणों का प्रदर्शन किया। मौके पर दूध में डिटर्जेंट और स्टार्च, घी में स्टार्च, हल्दी व लाल मिर्च में कृत्रिम रंग, काली मिर्च में पपीते के बीज, चांदी के वर्क में एल्युमिनियम सहित कई प्रकार की मिलावट की पहचान करके दिखाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये परीक्षण केवल प्रारंभिक पहचान के लिए हैं। किसी भी संदिग्ध नमूने की अंतिम पुष्टि विभागीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिक जांच के बाद ही की जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि मिलावट के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार जागरूक उपभोक्ता है। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से लोगों को ऐसे सरल परीक्षण बताए जा रहे हैं, जिनसे वे खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच स्वयं कर सकते हैं। जागरूकता ही मिलावट के खिलाफ सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ एवं विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देने तथा कहीं भी गंभीर मिलावट की जानकारी मिलने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करने की अपील की। *बॉक्स :* *ऐसे करें मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान* *● चांदी के वर्क में एल्युमिनियम* वर्क को उंगलियों से मसलने पर शुद्ध चांदी का वर्क चूर्ण जैसा बिखर जाता है, जबकि एल्युमिनियम छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटता है। आग में जलाने पर भी दोनों में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। *दूध और दुग्ध उत्पाद* ● दूध, पनीर, खोया और छेना में स्टार्च आयोडीन (टिंचर ऑफ आयोडीन) की 2-3 बूंद डालें। नीला रंग बनने पर स्टार्च की मिलावट की आशंका होती है। *● दूध में डिटर्जेंट* दूध में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं। गाढ़ा झाग बनने पर डिटर्जेंट की मिलावट हो सकती है, जबकि शुद्ध दूध में केवल हल्की झाग बनती है। *● घी और मक्खन में स्टार्च* आधा चम्मच घी या मक्खन में आयोडीन की कुछ बूंद डालें। नीला रंग बनने पर स्टार्चयुक्त पदार्थ की मिलावट की आशंका होती है। पानी में डालने पर शुद्ध काली मिर्च नीचे बैठ जाती है, जबकि पपीते के बीज ऊपर तैरते हैं। देखने पर पपीते के बीज चिकने और अंडाकार होते हैं। पानी में लाल मिर्च पाउडर डालते ही यदि रंग की धारियां उतरने लगें तो कृत्रिम रंग की मिलावट हो सकती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी डालें। शुद्ध हल्दी नीचे बैठते समय हल्का पीला रंग छोड़ती है, जबकि मिलावटी हल्दी पानी को गहरा पीला रंग देती है।असली दालचीनी की परतें बेहद पतली होती हैं। कैसिया की छाल मोटी और कई परतों वाली दिखाई देती है।थोड़ी हींग जलाने पर शुद्ध हींग कपूर की तरह जलती है। पानी में घोलने पर शुद्ध हींग का घोल दूधिया सफेद बनता है और उसमें तलछट नहीं रहती।तेल, शहद और मिठाइया ,पानी में शहद की एक बूंद डालें। शुद्ध शहद तुरंत नहीं घुलता, जबकि मिलावटी शहद पानी में फैलने लगता है। शहद में भीगी सूती बत्ती आसानी से जल जाती है, जबकि पानी मिला होने पर वह नहीं जलती या चटकने की आवाज करती है। कुछ प्रकार की रासायनिक मिलावट की पहचान विशेष अभिकर्मकों से की जाती है, जिसका प्रदर्शन मोबाइल प्रयोगशाला में किया गया।अच्छी गुणवत्ता वाली लौंग पानी में नीचे बैठ जाती है, जबकि इस्तेमाल की जा चुकी लौंग ऊपर तैरने लगती है।सरसों के बीज चिकने होते हैं और दबाने पर अंदर से पीले दिखाई देते हैं। सत्यानाशी (आरगेमोन) के बीज खुरदरे, काले और अंदर से सफेद होते हैं। फिल्टर पेपर या सफेद कागज पर पानी की कुछ बूंदें डालने से यदि रंग की धारियां बनें तो कृत्रिम रंग की मिलावट की आशंका हो सकती है।हरी मटर को आधे घंटे पानी में भिगोकर रखें। यदि पानी का रंग अलग होने लगे तो कृत्रिम रंग की मिलावट हो सकती है।1
- #ब्रेकिंग #न्यूज़#जनपद #बांदा #दैनिक #राष्ट्रीय #जगत# न्यूज़ #संवाददाता #सैफुद्दीन# कुरैशी भारत का सबसे लोकप्रिय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन व कार्यक्रम आयोजित हुवा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम डी शर्मा के निर्देशन पर बांदा कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश तिवारी द्वारा मां शारदा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का नवीन कार्यालय — सिटी गार्डन के पीछे, बबेरू रोड, कालू कुआं, बांदा का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी के साथ दीपक पाण्डे, राजेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, राममनोहर, शिवभजन सिंह यादव, रामबाबू त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील शर्मा, आर.बी. मिश्रा, दिव्या मिश्रा, उद्रराज श्रीवास, आमोद कुमार और श्रीकांत श्रीवास्तव सहित पत्रकारिता जगत से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।1
- फतेहपुर में कोतवाली बिन्दकी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हुआ। स्टीयरिंग और ब्रेक फेल होने से पिकअप पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 29 लोग घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। हादसा सुबह 10 बजे बिन्दकी कोतवाली के कुंवरपुर रोड स्थित अलियाबाद के पास हुआ। प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम दर्शन को जा रही पिकअप UP71 BT 5211 अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायल ग्राम कोरवां के रहने वाले हैं। चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। 112 की सूचना पर पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 7 घायलों को सिर में गंभीर चोट के कारण हैलट कानपुर रेफर किया। बाकी की स्थिति स्थिर है।4
- कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक मामला आया सामने... कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक मामला आया सामने... चकेरी थाने में तैनात एक सिपाही पर पास के ही एक पान दुकानदार ने ₹5,000 की रंगदारी/वसूली मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के दौरान सिपाही कथित तौर पर अत्यधिक शराब के नशे में धुत आया नजर... आरोप है कि सिपाही ने थाने के पास स्थित पान दुकानदार को डरा-धमकाकर ₹5,000 की अवैध मांग की... पीड़ित दुकानदार ने मौके पर ही सिपाही की हरकतों और नशे की हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल.... चकेरी थाना क्षेत्र का मामला...1
- 5 हजार रुपये की वसूली करने लगे। दुकान के गल्ले में हाथ डालकर पैसा निकालने की कोशिश की और धमकी दी – नहीं दिया तो परेशान करेंगे। यूपी, कानपुर के चकेरी थाना का यह मामला है जहां एक दीवान जी सुबह एक पानवाले की दुकान पर पहुँचे। नशे की हालत में। दुकानदार ने पीछे हटने को कहा, लेकिन बदतमीजी जारी रही। गाली-गलौज की और जाते-जाते कहा – मैं फिर आऊँगा MC..! दुकानदार गरीब है, छोटे-छोटे बच्चे हैं।रोजी-रोटी की छोटी सी दुकान…!1