झाँसी छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता वीरों को बाँधी राखी झाँसी । सर्वहित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्थान ने राज्य मिशन निदेशालय और नगर निगम झाँसी के निर्देशानुसार सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित सनातन कन्या इण्टर कॉलेज में *"बन्धन स्वच्छता का"* अभियान के अन्तर्गत छात्राओं और महिला पुलिसकर्मी बहनों ने हमारे सामाजिक स्वच्छता हीरो भाइयों को तिलक चन्दन कर राखी बाँधी और मिष्ठान खिलाया। . बहुत ही भावनात्मक वातावरण में छात्राओं और पुलिसकर्मी बहनों ने स्वच्छता कर्मी भाइयों के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट करते हुए उनका सम्मान किया और स्वच्छता कर्मी भाइयों ने बहनों के पैर छूकर उन्हें उपहार दिए ! राज्य मिशन निदेशालय से आए मण्डलीय कार्यक्रम अधिकारी अमित पाण्डेय ने निजी स्वच्छता और सार्वजनिक स्वच्छता पर व्याख्यान दिया और नगर निगम झाँसी से आए डेटा एनालिस्ट देवेश सविता ने कचरा प्रथक्करण निस्तारण एवं प्रबन्धन हेतु छात्राओं को जागरूक किया । संस्थान अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने संचालन करते हुए स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम को सराहा । अन्त में उपस्थित छात्र छात्राओं शिक्षकों ने प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा जी के साथ स्वच्छता संकल्प लिया ! सुनील रायकवार ने आभार व्यक्त किया ।

- झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया 2. झांसी: बामौर में उफनते नाले में बही गाड़ी, गांव वालों ने दिखाई इंसानियत 3. हनुमान मंदिर दर्शन को आई गाड़ी पानी में बही, बामौर के ग्रामीणों ने बचाई कई जिंदगियां4
- झांसी : मऊरानीपुर में उफान पर सुखनई नदी, प्रशासन अलर्ट, बारिश के बीच उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।1
- झांसी : मऊरानीपुर में उफान पर सुखनई नदी, प्रशासन अलर्ट, बारिश के बीच उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।1
- तेज बारिश के बीच बबीना कबाड़ी मार्केट में गिरा बंद मकान का छज्जा, टली बड़ी घटना बबीना में देर रात हुई तेज बारिश के चलते कबाड़ी मार्केट क्षेत्र में एक बंद मकान का छज्जा अचानक गिर गया। छज्जा गिरने से आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब लोग अपने-अपने घरों में थे और मकान भी बंद था। इसी वजह से घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तेज बारिश के बीच जर्जर मकानों और पुराने निर्माणों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते ऐसे जर्जर भवनों का निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से रोका जा सके। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।3
- निर्धन बालिकाओं की शिक्षा का जिम्मा उठाएगा महिला व्यापार मंडल झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महिला समानता दिवस के अवसर पर बीकानेरवाला होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्ग महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं के प्रति समानता एवं सम्मान का भाव होना चाहिए। इस अवसर पर सदस्यों ने एक निर्धन बालिका की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक वर्ष एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग करने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा अंत में सहसचिव रजनी सेठ ने आभार व्यक्त किया।1
- शासकीय कॉलेजों में सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उठाई आवाज। दतिया में शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आवाज उठाई है। परिषद की दतिया इकाई ने उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासकीय महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। परिषद का कहना है कि वर्तमान में विद्यार्थियों को कुछ आवश्यक प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था किए जाने की मांग की है। परिषद ने शासन और प्रशासन से महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।1
- झांसी। रक्षाबंधन के पर्व पर झांसी महानगर भाजपा कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और संगठनात्मक एकजुटता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने करीब 200 से 250 भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कलाई पर राखी बांधी। महिला कार्यकर्ताओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा और हर जरूरत में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। कई महिला कार्यकर्ता अपने हाथों से तैयार की गई राखियां लेकर पहुंचीं, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और बढ़ गई। भारतीय जनता पार्टी सुधीर सिंह जिला अध्यक्ष झांसी4
- बबीना, सुकुवां-ढुकुवां बांध का बढ़ा जल स्तर उमड़े सैलानी,,,, अवर अभियंता अमित सिंह ने जल प्रवाहित क्षेत्र में न जाने की अलाउंस कर की अपील,,,,1
- शहर तो छोड़ो गांवों में भी 'धुआंधार विकास', बंकापहाड़ी में डूबा गरीब का आशियाना झांसी। देखो मेरे जनपद के गांव की तस्वीर, शहर तो छोड़ो ग्रामीण इलाकों में धुआंधार विकास की गंगा बह रही, वादा था हर घर जल पहुंचाने का, देख लो घर के अंदर तक पहुंचा रहे जल, यह वीडियो टहरौली तहसील के गुरसराय ब्लॉक बंका पहाड़ी की है। यहां रहने वाली गरीब महिला जो बोल नहीं पाती उसका नाम संगीता खरे/राजू खरे तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय गांव का नाम बंकापहाड़ी के घर में भी पानी पहुंच चुका है। भारी बरसात में यह हाल है शहर और ग्रामीण इलाकों के।1