logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में मझगांव बांध परियोजना को लेकर चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया। आंदोलनकारियों के अनुसार देर रात करीब 200 से 250 पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थल पर दबिश दी और सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहीं दिव्या अहिरवार व हिसाबी राजपूत को हिरासत में लिया। सामने आए वीडियो को लेकर पुलिस पर महिलाओं को घसीटने और लाठीचार्ज के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में ही हनुमतपुर चौकी का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। वहीं अजयगढ़ थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के अनुसार दोनों महिलाओं के खिलाफ किशनगढ़ थाने में धारा 307 समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वे फरार चल रही थीं। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश का भी दावा किया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और पूर्ण मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। #Panna #PannaNews #MajhgaonDam #Ajaygarh #ChitaAndolan #Visthapan #Compensation #Adivasi #PoliceAction #MadhyaPradesh #MPNews

4 hrs ago
user_Rafi siddiqui
Rafi siddiqui
Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में मझगांव बांध परियोजना को लेकर चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया। आंदोलनकारियों के अनुसार देर रात करीब 200 से 250 पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थल पर दबिश दी और सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहीं दिव्या अहिरवार व हिसाबी राजपूत को हिरासत में लिया। सामने आए वीडियो को लेकर पुलिस पर महिलाओं को घसीटने और लाठीचार्ज के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में ही हनुमतपुर चौकी का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। वहीं अजयगढ़ थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के अनुसार दोनों महिलाओं के खिलाफ किशनगढ़ थाने में धारा 307 समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वे फरार चल रही थीं। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश का भी दावा किया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और पूर्ण मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। #Panna #PannaNews #MajhgaonDam #Ajaygarh #ChitaAndolan #Visthapan #Compensation #Adivasi #PoliceAction #MadhyaPradesh #MPNews

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड़की में 40 फीट गहरे कुएं में मिला युवक का शव; हादसे, विवाद और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड़की में 40 फीट गहरे कुएं में मिला युवक का शव; हादसे, विवाद और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
    1
    पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड़की में 40 फीट गहरे कुएं में मिला युवक का शव; हादसे, विवाद और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड़की में 40 फीट गहरे कुएं में मिला युवक का शव; हादसे, विवाद और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु Panna, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • देवरी में आयोजित अखंड रामधुन संकीर्तन में श्री अजमेर सिंह परमार जी भगेपुर जी द्वारा और हल्के राजा रनवाहा , हकम सिंह जनपद सदस्य, से आई हमारी मंडली ने अपनी मधुर आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया रामधुन की भक्तिमय धुन पर सभी भक्त-प्रेमी भाव-विभोर होकर झूम उठे और नाचने लगे। आयोजनकर्ता - सेन परिवार 🙏🚩 जय जय श्री राम 🚩🙏
    1
    देवरी में आयोजित अखंड रामधुन संकीर्तन में श्री अजमेर सिंह परमार जी भगेपुर जी द्वारा और हल्के राजा रनवाहा
, हकम सिंह जनपद सदस्य, से आई हमारी मंडली ने अपनी मधुर आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया 
रामधुन की भक्तिमय धुन पर सभी भक्त-प्रेमी भाव-विभोर होकर झूम उठे और नाचने लगे। 
आयोजनकर्ता - सेन परिवार 🙏🚩
जय जय श्री राम 🚩🙏
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पन्ना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। 📍 पन्ना। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर 30 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 👉 आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश।
    2
    पन्ना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई।
आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
📍 पन्ना। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर 30 आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
👉 आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश।
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अविश्वास नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार है: अनीश खान *संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अविश्वास नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार है: अनीश खान* *भाजपा विधायक के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, मतदाता सूची से लेकर चुनावी धांधली तक के मुद्दे उठाए* पन्ना। भाजपा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास नहीं करने के आरोप लगाए जाने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संविधान और संवैधानिक संस्थाओं में पूरा विश्वास है, लेकिन लोकतंत्र में सवाल उठाना भी हर नागरिक का अधिकार है। पत्रकार वार्ता में अनीश खान ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं से सवाल करना या उनके निर्णयों पर स्पष्टीकरण मांगना अविश्वास नहीं, बल्कि पारदर्शिता और लोकतांत्रिक जवाबदेही की मांग है। निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतों का समाधान राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर फर्जी शिकायतों के माध्यम से करीब आठ हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं
    4
    संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अविश्वास नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार है: अनीश खान
*संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अविश्वास नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार है: अनीश खान*
*भाजपा विधायक के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, मतदाता सूची से लेकर चुनावी धांधली तक के मुद्दे उठाए*
पन्ना। भाजपा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास नहीं करने के आरोप लगाए जाने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संविधान और संवैधानिक संस्थाओं में पूरा विश्वास है, लेकिन लोकतंत्र में सवाल उठाना भी हर नागरिक का अधिकार है।
पत्रकार वार्ता में अनीश खान ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं से सवाल करना या उनके निर्णयों पर स्पष्टीकरण मांगना अविश्वास नहीं, बल्कि पारदर्शिता और लोकतांत्रिक जवाबदेही की मांग है। निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतों का समाधान राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों के आधार पर होना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर फर्जी शिकायतों के माध्यम से करीब आठ हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं
    user_Ajay Dwivedi
    Ajay Dwivedi
    Local News Reporter पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खाद संकट और फसल नुकसान को लेकर अमानगंज में कांग्रेस का पैदल मार्च, किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। रिपोर्टर —अशोक विश्वकर्मा हेडलाइन — खाद संकट और फसल नुकसान को लेकर अमानगंज में कांग्रेस का पैदल मार्च, किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। ई-टोकन सर्वर डाउन से खाद वितरण में परेशानी, अतिवृष्टि-बाढ़ से खराब फसलों के सर्वे और अमानगंज में BMO कार्यालय यथावत रखने की मांग। एंकर — पन्ना जिले के अमानगंज में किसानों की समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान भगत सिंह तिराहे से पैदल तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद की उपलब्धता में आ रही परेशानियों और ई-टोकन सर्वर डाउन होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि खाद लेने के लिए किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में प्रशासन को व्यवस्था सुचारु कर किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई। इसके साथ ही अमानगंज-गुनौर मुख्य मार्ग की लंबित मरम्मत पूरी कराने और BMO कार्यालय को अमानगंज में ही यथावत संचालित रखने की मांग कांग्रेस ने प्रशासन के सामने रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों और क्षेत्र की जनता से जुड़े इन मुद्दों का समय पर समाधान जरूरी है। वहीं, समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की खाद संबंधी परेशानी, फसल नुकसान और स्थानीय स्तर पर उठाई गई अन्य मांगों को लेकर आगे क्या कदम उठाता है।
    3
    खाद संकट और फसल नुकसान को लेकर अमानगंज में कांग्रेस का पैदल मार्च, किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
रिपोर्टर —अशोक विश्वकर्मा
हेडलाइन —
खाद संकट और फसल नुकसान को लेकर अमानगंज में कांग्रेस का पैदल मार्च, किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
ई-टोकन सर्वर डाउन से खाद वितरण में परेशानी, अतिवृष्टि-बाढ़ से खराब फसलों के सर्वे और अमानगंज में BMO कार्यालय यथावत रखने की मांग।
एंकर —
पन्ना जिले के अमानगंज में किसानों की समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान भगत सिंह तिराहे से पैदल तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद की उपलब्धता में आ रही परेशानियों और ई-टोकन सर्वर डाउन होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि खाद लेने के लिए किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में प्रशासन को व्यवस्था सुचारु कर किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई। इसके साथ ही अमानगंज-गुनौर मुख्य मार्ग की लंबित मरम्मत पूरी कराने और BMO कार्यालय को अमानगंज में ही यथावत संचालित रखने की मांग कांग्रेस ने प्रशासन के सामने रखी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों और क्षेत्र की जनता से जुड़े इन मुद्दों का समय पर समाधान जरूरी है। वहीं, समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई।
अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की खाद संबंधी परेशानी, फसल नुकसान और स्थानीय स्तर पर उठाई गई अन्य मांगों को लेकर आगे क्या कदम उठाता है।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें 🚩
    1
    मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन 
मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें 🚩
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    7 hrs ago
  • बड़ी खबर- कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीश खान ने कहा चुनौती देता हूं सांसद वी ड़ी शर्मा को ओर विधायक पन्ना ब्रजेन्द्र प्रताप को जिनको अपने वोट दिया क्या बो आपका दुःख जाने आपके पास आये । अब लड़ाई कांग्रेस लड़े गी आपकी । लेकिन एक सवाल- अगर कांग्रेस ने इनकी लड़ाई पहले लड़ ली होती तो छतरपुर जिले से अमित भटनागर जैसे समाज सेवी को पन्ना नही आना होता। अब देखना यह है की क्या कॉंग्रेस ने जो बोला है वह करे गी या आवेदन देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ेगी।
    1
    बड़ी खबर- कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीश खान ने कहा चुनौती देता हूं सांसद वी ड़ी शर्मा को ओर विधायक पन्ना ब्रजेन्द्र प्रताप को जिनको अपने वोट दिया क्या बो आपका दुःख जाने आपके पास आये । 
अब लड़ाई कांग्रेस लड़े गी आपकी । 
लेकिन एक सवाल- अगर कांग्रेस ने इनकी लड़ाई पहले लड़ ली होती तो छतरपुर जिले से अमित भटनागर जैसे समाज सेवी को पन्ना नही आना होता। 
अब देखना यह है की क्या कॉंग्रेस ने जो बोला है वह करे गी या आवेदन देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ेगी।
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में मझगांव बांध परियोजना को लेकर चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया। आंदोलनकारियों के अनुसार देर रात करीब 200 से 250 पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थल पर दबिश दी और सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहीं दिव्या अहिरवार व हिसाबी राजपूत को हिरासत में लिया। सामने आए वीडियो को लेकर पुलिस पर महिलाओं को घसीटने और लाठीचार्ज के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में ही हनुमतपुर चौकी का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। वहीं अजयगढ़ थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के अनुसार दोनों महिलाओं के खिलाफ किशनगढ़ थाने में धारा 307 समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वे फरार चल रही थीं। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश का भी दावा किया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और पूर्ण मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। #Panna #PannaNews #MajhgaonDam #Ajaygarh #ChitaAndolan #Visthapan #Compensation #Adivasi #PoliceAction #MadhyaPradesh #MPNews
    1
    मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में मझगांव बांध परियोजना को लेकर चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया। आंदोलनकारियों के अनुसार देर रात करीब 200 से 250 पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थल पर दबिश दी और सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहीं दिव्या अहिरवार व हिसाबी राजपूत को हिरासत में लिया। सामने आए वीडियो को लेकर पुलिस पर महिलाओं को घसीटने और लाठीचार्ज के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में ही हनुमतपुर चौकी का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। वहीं अजयगढ़ थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के अनुसार दोनों महिलाओं के खिलाफ किशनगढ़ थाने में धारा 307 समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वे फरार चल रही थीं। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश का भी दावा किया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और पूर्ण मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
#Panna #PannaNews #MajhgaonDam #Ajaygarh #ChitaAndolan #Visthapan #Compensation #Adivasi #PoliceAction #MadhyaPradesh #MPNews
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.