Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर: चोला थाना क्षेत्र के Pinnacle Global School में बच्चों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल। स्कूल में बच्चों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि क्या यही है निजी स्कूलों का अनुशासन? माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कारों के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन यदि स्कूल परिसर में ही बच्चों के बीच मारपीट जैसी घटनाएं होती हैं, तो जिम्मेदारी किसकी है? बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
Bulandshahr Times News
बुलंदशहर: चोला थाना क्षेत्र के Pinnacle Global School में बच्चों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल। स्कूल में बच्चों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि क्या यही है निजी स्कूलों का अनुशासन? माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कारों के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन यदि स्कूल परिसर में ही बच्चों के बीच मारपीट जैसी घटनाएं होती हैं, तो जिम्मेदारी किसकी है? बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खुर्जा में विधायक मीनाक्षी सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, स्नेह मिलन समारोह में हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं आरके फार्म हाउस में दिनभर चला बधाई देने का सिलसिला, फूल-मालाओं और बुके से हुआ स्वागत, विकास कार्यों के होर्डिंग्स बने आकर्षण का केंद्र बुलंदशहर। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को जंक्शन रोड स्थित आरके फार्म हाउस में भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए समारोह में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा बड़े-बड़े होर्डिंग्स और फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में कराए गए निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी और उनकी लागत का विवरण भी दर्शाया गया था। समारोह के दौरान विधायक मीनाक्षी सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंटकर जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। समर्थकों की भारी भीड़ के चलते जंक्शन रोड पर काफी देर तक चहल-पहल बनी रही। पूरे दिन फार्म हाउस में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। विधायक मीनाक्षी सिंह ने समारोह में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।4
- हज और उमरा की पवित्र यात्रा के लिए आज ही करें अल राशिद हज उमराह सर्विस से संपर्क, कम कीमत में मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं1
- बुलंदशहर: चोला थाना क्षेत्र के Pinnacle Global School में बच्चों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल। स्कूल में बच्चों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि क्या यही है निजी स्कूलों का अनुशासन? माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कारों के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन यदि स्कूल परिसर में ही बच्चों के बीच मारपीट जैसी घटनाएं होती हैं, तो जिम्मेदारी किसकी है? बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?1
- राहुल वाल्मीकि के मैदान में उतरने से बदला समीकरण भाजपा और बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी के आसार शिकारपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी के सम्भावित प्रत्याशी राहुल वाल्मीकि, ने क्षेत्र के गांव-गांव जा कर जन समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है राहुल वाल्मीकि, की इस सक्रियता और जनसम्पर्क अभियान ने शिकारपुर सीट के चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय बना दिया है राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार राहुल वाल्मीकि, के चुनावी मैदान में आने का सीधा असर भारतीय जनता पार्टी भाजपा और बहुजन समाज पार्टी बसपा के पारंपरिक वोट बैंक पर पड़ सकता है माना जा रहा है कि अब तक भाजपा के पाले में रहने वाले वाल्मीकि समाज का लगभग 95/ प्रतिशत करीब 15000 से 16000 वोट इस बार आजाद समाज पार्टी के खाते में जा सकता है इसके साथ ही बसपा के पारंपरिक कैडर में भी बड़ी सेंधमारी की संभावना जताई जा रही है भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद के युवाओं में क्रेज के चलते बसपा से जुड़े लगभग 70/ फीसदी दलित युवा इस बार आजाद समाज पार्टी की ओर रुख कर रहे है दलित मतों के अलावा क्षेत्र के मुस्लिम समाज का रुझान भी चंद्रशेखर आजाद की नीतियों और संघर्षों को देखते हुए आजाद समाज पार्टी की तरफ लगातार बढ़ रहा है अगर शिकारपुर विधानसभा के जातीय समीकरणों पर नजर डाली जाए तो यहाँ दलित मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है ऐसे में दलित युवाओं, वाल्मीकि समाज और मुस्लिम मतदाताओं का यह नया गठबंधन अन्य राजनीतिक दलों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है राहुल वाल्मीकि, की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता ने यहाँ के चुनावी दंगल को पूरी तरह से रोचक बना दिया है अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में कौन सा दल किस पर भारी पड़ता है और शिकारपुर की जनता किसे अपना सरताज चुनती है ।1
- शिकारपुर में स्ट्रीट लाइट ठीक करने का कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत शिकारपुर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। सामने आए वीडियो में कर्मचारी मशीनों की मदद से स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करते नजर आ रहे हैं। शिकारपुर में स्ट्रीट लाइट ठीक करने का कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत शिकारपुर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। सामने आए वीडियो में कर्मचारी मशीनों की मदद से स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करते नजर आ रहे हैं। काफी समय से खराब पड़ी लाइटों के ठीक होने से स्थानीय लोगों को रात के समय अंधेरे से राहत मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि नगर पालिका परिषद शिकारपुर इसी तरह शहर की अन्य खराब स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द दुरुस्त कराएगी।1
- जेवर पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के उपरान्त किया गिरफ्तार जेवर पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के उपरान्त किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध पिस्टल 32 बोर मय पाँच कारतूस जिन्दा बरामद ग्रेटर नोएडा संवाददाता,जेवर पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों शेरू उर्फ शेर मुहम्मद पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला व्यापारियान कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर,मौसीम पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला पठानटोला कस्बा पहासू थाना पहासू जनपद बुलंदशहर को मुठभेड़ के उपरांत झाझर रोड जहाँगीरपुर पर एनटीपीसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में उपरोक्त दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिनको पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो अवैध पिस्टल 32 बोर मय पाँच कारतूस जिन्दा बरामद किए हैं।मिली जानकारी के अनुसार 2/3 नवम्बर 2026 की रात्रि में थाना जेवर पुलिस द्वारा झाझर रोड पावर हाउस जहाँगीरपुर के पास चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह रूके नहीं बल्कि मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गये।गौरतलब है कि 8 अक्टूबर 2026 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 7 अक्टूबर 2026 की रात्रि में वादी के भाई इमरान की गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना जेवर पर मुकदमा अपराध संख्या 332/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त शेरू और मौसीम फरार चल रहे थे।अभियुक्तों को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह,चौकी प्रभारी जहाँगीरपुर सोनवीर सिंह, एसआई संसार सिंह,एसआई धीरेन्द्र सिंह, एसआई अविनाश कुमार, एसआई शुभेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई अवधेश कुमार, कास्टेंबल सुनील चौहान, कास्टेंबल अरुण शामिल रहे।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।4
- पंडित देवेंद्र भारद्वाज जी ने हुरथला में कराया सुंदर कांड पाठ1
- युवाओं, गरीबों और मजदूरों के उत्थान का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे युवा समाजसेवी नरेश प्रताप जाटव, खुर्जा विधानसभा से सपा टिकट की जताई दावेदारी पत्रकारों से रूबरू होकर रखी अपनी बात, बोले— मौका मिला तो युवाओं के लिए लाइब्रेरी, दौड़ मैदान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में करूंगा काम। बुलन्दशहर। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में युवा समाजसेवी नरेश प्रताप जाटव ने पत्रकारों से रूबरू होकर अपनी राजनीतिक मंशा और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी योजनाएं साझा कीं। उन्होंने खुर्जा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से टिकट की दावेदारी पेश की। इस दौरान नरेश प्रताप जाटव ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, गरीबों और मजदूरों के लिए धरातल पर काम करना है। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें खुर्जा विधानसभा से प्रत्याशी बनने का अवसर देते हैं, तो वह क्षेत्र के विकास और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने अपनी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी स्थापित कराने, सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए दौड़ने और अभ्यास करने हेतु मैदान उपलब्ध कराने तथा बेरोजगार युवाओं को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। नरेश प्रताप जाटव ने गरीबों और मजदूरों के हितों की बात करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचना चाहिए। जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में कार्य करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि वह युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने, शिक्षा और खेलकूद को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र के लोगों की आवाज बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, खेल और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी कार्ययोजना का हिस्सा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें पार्टी का आशीर्वाद और चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है, तो वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे।1