Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएमओ की रूटीन चेकिंग के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल हेल्थ एटीएम नदारद, खाली फायर सिलेंडर, कैंटीन और गेट व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
अखिलेश सोनी
सीएमओ की रूटीन चेकिंग के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल हेल्थ एटीएम नदारद, खाली फायर सिलेंडर, कैंटीन और गेट व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख सकते हैं1
- हथना बुजुर्ग में फिर दिखा मगरमच्छ, वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल हथना बुजुर्ग में फिर दिखा मगरमच्छ, वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल बार-बार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षित पकड़ने की मांग ब्रेकिंग न्यूज़ | सिरसा कलार। हथना बुजुर्ग गांव में एक बार फिर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ के लगातार नजर आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना के बाद भी वन विभाग की ओर से अब तक उसे पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। बार-बार मगरमच्छ दिखने के बाद भी कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वीडियो सोशल मिडिया मे वायरल1
- लखनऊ - उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पारंपरिक कला से मजबूत हो रही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कलाएं अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पीढ़ियों से चली आ रही हस्तशिल्प, हथकरघा, लोककला और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिलने से स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान देश-विदेश में अपनी विविध लोककलाओं और हस्तशिल्प के लिए रही है। बनारसी वस्त्र, चिकनकारी, जरी-जरदोजी, पीतल शिल्प, कालीन, काष्ठ कला, मिट्टी के उत्पाद और अन्य पारंपरिक कलाएं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करती हैं। इन कलाओं से जुड़े कारीगर अपने हुनर के माध्यम से न केवल संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं। पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने और कारीगरों को व्यापक बाजार से जोड़ने पर जोर दिए जाने से ग्रामीण एवं छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिल रहा है। डिजिटल माध्यमों और ऑनलाइन बाजार के विस्तार से स्थानीय उत्पादों को प्रदेश के बाहर और देश-विदेश तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जब स्थानीय हुनर को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और उचित प्रशिक्षण का सहयोग मिलता है, तो पारंपरिक कला केवल विरासत नहीं रहती, बल्कि आय और रोजगार का प्रभावी माध्यम बन जाती है। यही बदलाव आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करता है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे आर्थिक अवसरों से जोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकता है। इस तरह प्रदेश की कला, संस्कृति और कारीगरों का हुनर ‘विरासत से विकास और हुनर से आत्मनिर्भरता’ की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। उरई (जालौन) ➡️ राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। ➡️ पोस्टर-बैनर लेकर कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे छात्र; मेडिकल प्रशासन के खिलाफ की उग्र नारेबाजी। ➡️ नर्सिंग छात्रों का गंभीर आरोप— "अस्पताल व कॉलेज प्रशासन एमबीबीएस छात्रों को बचाने का कर रहा प्रयास!" ➡️ एमबीबीएस इंटर्न छात्रों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप; नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा बुरा असर। ➡️ मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात; आला अधिकारियों की दखल के बाद भी गतिरोध बरकरार।1
- जालौन के हथेरी गांव में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना!! जालौन। ग्राम हथेरी में मंगलवार को अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव भोजन की तलाश में गांव और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल संबंधित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।1
- कोंच,पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजे भजनों के सुर, एसडीएम-सीओ रहे मौजूद जालौन के कोंच नगर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की देर रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम मध्यरात्रि एक बजे तक चला। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। राजीव दुबे म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने भगवान हनुमान से जुड़े भजनों के साथ शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी। इसके अलावा भगवान गणेश की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। धार्मिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक लोग भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने किया। दोनों अधिकारियों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं को बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप दुबे, संदीप दुबे, साकेत शांडिल्य, अमन सक्सेना, राजा तिवारी, अजय तिवारी, सोनू, अंश समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रही। बुढ़वा मंगल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया।1
- तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, किनारे बसे परिवारों को सता रहा हादसे का डर जालौन। तहसील क्षेत्र के हथना गांव में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब के किनारे कई परिवार रहते हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास परिवारों की आवाजाही रहती है और बच्चे भी अक्सर आसपास खेलते हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी सामने आने के बाद लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान आशीष पांचाल का कहना है कि तालाब को खाली कराने के संबंध में अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं वन विभाग के रेंजर कोमल सिंह के मुताबिक तालाब काफी बड़ा है और पानी खाली होने के बाद ही मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए कब तक ठोस कदम उठाता है और तालाब में मौजूद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाता है तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, किनारे बसे परिवारों को सता रहा हादसे का डर जालौन। तहसील क्षेत्र के हथना गांव में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब के किनारे कई परिवार रहते हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास परिवारों की आवाजाही रहती है और बच्चे भी अक्सर आसपास खेलते हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी सामने आने के बाद लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान आशीष पांचाल का कहना है कि तालाब को खाली कराने के संबंध में अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं वन विभाग के रेंजर कोमल सिंह के मुताबिक तालाब काफी बड़ा है और पानी खाली होने के बाद ही मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए कब तक ठोस कदम उठाता है और तालाब में मौजूद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाता है1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *रिपोर्ट – कुलदीप दिवाकर* *मो. 6395865784* सरैया-देवरपुर की जर्जर सड़कों का मुद्दा लेकर SDM से मिला RLD प्रतिनिधिमंडल शव वाहन गड्ढे में फंसने का मामला भी उठाया, तत्काल मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की खराब स्थिति, गहरे गड्ढों और संभावित अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। अंतिम यात्रा में भी सड़क बनी परेशानी का कारण प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि फफूंद निवासी योगेश तिवारी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। वाहन को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को फफूंद से लोडर मंगवाकर शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि शव वाहन को भी सड़क की बदहाली के कारण रास्ते में रुकना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवरपुर की सड़क का मुद्दा भी उठाया प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की खराब सड़क की समस्या भी SDM के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, SDM ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गोपाल स्वरूप गांधी, एडवोकेट मुकेश सविता, एडवोकेट मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एडवोकेट दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे शिक्षक से मारपीट, 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।1