logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह विधि महाविद्यालय सवाई माधोपुर में साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अक्षय सिंह राजावत, पैनल अधिवक्ता तपेश जैन, विधि महाविद्यालय के वाइस प्रिंसीपल महेश चन्द त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर आनन्द गौतम, विधि महाविद्यालय के अन्य स्टाफकर्मी, लॉ स्टूडेण्ट, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल की प्रिंसीपल प्रज्ञा स्वामी, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल के विद्यार्थी, साइबर थाना सवाई माधोपुर से एसआई जगदीश प्रसाद, एएसआई राजबब्बर सिंह, कांस्टेबल महेश जाट, प्रोग्रामर रोनित जैन आदि उपस्थित रहे। सचिव समीक्षा गौतम ने बताया कि कम्प्यूटर, मोबाईल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों एवं नेटवर्क का उपयोग करके किये जाने वाले सभी प्रकार के अवैध और अनधिकृत कार्य साइबर अपराध की श्रेणी में आते है। कम्प्यूटर, मोबाईल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

8 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह विधि महाविद्यालय सवाई माधोपुर में साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अक्षय सिंह राजावत, पैनल अधिवक्ता तपेश जैन, विधि महाविद्यालय के वाइस प्रिंसीपल महेश चन्द त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर आनन्द गौतम, विधि महाविद्यालय के अन्य स्टाफकर्मी, लॉ स्टूडेण्ट, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल की प्रिंसीपल प्रज्ञा स्वामी, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल के विद्यार्थी, साइबर थाना सवाई माधोपुर से एसआई जगदीश प्रसाद, एएसआई राजबब्बर सिंह, कांस्टेबल महेश जाट, प्रोग्रामर रोनित जैन आदि उपस्थित रहे। सचिव समीक्षा गौतम ने बताया कि कम्प्यूटर, मोबाईल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों एवं नेटवर्क का उपयोग करके किये जाने वाले सभी प्रकार के अवैध और अनधिकृत कार्य साइबर अपराध की श्रेणी में आते है। कम्प्यूटर, मोबाईल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर बजरिया स्थित जिला मुख्यालय सब्जी मंडी के पीछे खाली जगह पर नगर परिषद द्वारा कई महीनो से कचरा बनाकर डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। और यहां पर कचरे में आग लगा दी गई । जिससे सब्जी मंडी सहित आसपास का क्षेत्र दूषित हो रहा है और लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वही गोवंश पॉलिथीन को खाता नजर आ रहे हैं। वही सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि यहां पर नगर परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड बनाने के बाद कचरे की बदबू से यहां पर रुकना दुश्वार हो रहा है। यहां पर बैठकर खाना भी नहीं खा सकते और ना ही सब्जी बेच सकते हैं। इसकी बदबू और गंदगी से सब्जी भी दूषित हो जाती है । जो कि आमजन लोग सब्जी खरीदने आते हैं। बदबू और दुर्गंध से गुजरना पड़ रहा है।
    1
    सवाई माधोपुर बजरिया स्थित जिला मुख्यालय  सब्जी मंडी के पीछे खाली जगह पर नगर परिषद द्वारा कई महीनो से कचरा बनाकर डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। और यहां पर कचरे में आग लगा दी गई । जिससे सब्जी मंडी सहित आसपास का क्षेत्र दूषित हो रहा है और लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वही गोवंश पॉलिथीन को खाता नजर आ रहे हैं। वही सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि यहां पर नगर परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड बनाने के बाद कचरे की बदबू से यहां पर रुकना दुश्वार हो रहा है।  यहां पर बैठकर खाना भी  नहीं खा सकते और ना ही सब्जी बेच सकते हैं। इसकी बदबू और गंदगी से सब्जी भी दूषित हो जाती है । जो कि आमजन लोग सब्जी खरीदने आते हैं। बदबू और दुर्गंध से गुजरना पड़ रहा है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में विजय एकादशी के पावन पर्व पर कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर में तो की लगी जमकर भीड़ भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाते हुए अपनी मन्नत मांगी और 56 भोग झांकी के भी दर्शन किए
    1
    गंगापुर सिटी में विजय एकादशी के पावन पर्व पर कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर में तो की लगी जमकर भीड़ भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाते हुए अपनी मन्नत मांगी और 56 भोग झांकी के भी दर्शन किए
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नालियों पर बने पक्के निर्माण हटे, विरोध के बावजूद शाम तक जारी रही प्रशासनिक कार्रवाई गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में अतिक्रमण के खिलाफ लंबे समय बाद प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की। कचहरी रोड से माल गोदाम रोड तक चले इस अभियान में नालियों पर वर्षों से किए गए पक्के और स्थाई अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह पहली बार है जब नालियों पर बने स्थाई निर्माणों पर सीधे बुलडोजर चलाया गया। दोपहर करीब 3:30 बजे नगर परिषद आयुक्त और उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की शुरुआत हुई। मिनी सचिवालय में प्रशासनिक और नगर परिषद की टीम एकत्रित होने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर के नेतृत्व में चार जेसीबी और आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कचहरी रोड से अभियान शुरू किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज प्रसाद मीणा, उदेई मोड़ थाना अधिकारी बृजेश सिंह तवर सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से नालियों पर बने पक्के ढांचों को तोड़ा गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों और भवन मालिकों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर स्थिति संभाली और कार्रवाई को जारी रखा। कुछ स्थानों पर विरोध बढ़ने पर प्रशासनिक सख्ती भी बरती गई। शाम 6 बजे के बाद भी अभियान जारी रहा। कचहरी रोड से माल गोदाम रोड तक और कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर नालियों पर किए गए स्थाई अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिए गए। साथ ही नगर परिषद की टीम ने मलबा मौके पर ही जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाकर शहर के बाहर भिजवाया, जिससे यातायात प्रभावित न हो। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। आगे भी शहर के अन्य इलाकों में इसी तरह अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सड़क चौड़ी दिखाई दी और आमजन को राहत मिली।
    3
    नालियों पर बने पक्के निर्माण हटे, विरोध के बावजूद शाम तक जारी रही प्रशासनिक कार्रवाई
गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी में अतिक्रमण के खिलाफ लंबे समय बाद प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की। कचहरी रोड से माल गोदाम रोड तक चले इस अभियान में नालियों पर वर्षों से किए गए पक्के और स्थाई अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह पहली बार है जब नालियों पर बने स्थाई निर्माणों पर सीधे बुलडोजर चलाया गया।
दोपहर करीब 3:30 बजे नगर परिषद आयुक्त और उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की शुरुआत हुई। मिनी सचिवालय में प्रशासनिक और नगर परिषद की टीम एकत्रित होने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर के नेतृत्व में चार जेसीबी और आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कचहरी रोड से अभियान शुरू किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज प्रसाद मीणा, उदेई मोड़ थाना अधिकारी बृजेश सिंह तवर सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी से नालियों पर बने पक्के ढांचों को तोड़ा गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों और भवन मालिकों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर स्थिति संभाली और कार्रवाई को जारी रखा। कुछ स्थानों पर विरोध बढ़ने पर प्रशासनिक सख्ती भी बरती गई।
शाम 6 बजे के बाद भी अभियान जारी रहा। कचहरी रोड से माल गोदाम रोड तक और कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर नालियों पर किए गए स्थाई अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिए गए। साथ ही नगर परिषद की टीम ने मलबा मौके पर ही जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाकर शहर के बाहर भिजवाया, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। आगे भी शहर के अन्य इलाकों में इसी तरह अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सड़क चौड़ी दिखाई दी और आमजन को राहत मिली।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में जिला पुलिस अधीक्षक का दौरा पंचायत समिति सभागार में की प्रेस वार्ता
    1
    गंगापुर सिटी में जिला पुलिस अधीक्षक का दौरा पंचायत समिति सभागार में की प्रेस वार्ता
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम लाखेरी - शुक्रवार को शहर में अल सुबह नकाबपोस चार बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर किया हाथ साफ। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे शहर के देव नगर में स्थित एक कार सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को चार नकाबपोश आए और मोटर साइकिल को चोरी कर ले गए।यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी के दौरान बदमाशों ने पास के एक मकान के फाटक का ताला भी तोड़ दिया, लेकिन घर के लोग जाग जाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। चोरी की घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवा दी गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी की घटनाओं को लेकर शहर में दशक का माहौल बना हुआ है।
    4
    चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम 
लाखेरी - शुक्रवार को शहर में अल सुबह नकाबपोस चार बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर किया हाथ साफ। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे शहर के देव नगर में स्थित एक कार सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को चार नकाबपोश आए और मोटर साइकिल को चोरी कर ले गए।यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
चोरी के दौरान बदमाशों ने पास के एक मकान के फाटक का ताला भी तोड़ दिया, लेकिन घर के लोग जाग जाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। चोरी की घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवा दी गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी की घटनाओं को लेकर शहर में दशक का माहौल बना हुआ है।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • करौली,भारतीय किसान संघ की जिला बैठक का आयोजन माधव विद्यालय करौली में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भरोसे जी के आतिथ्य मैं जिला अध्यक्ष श्री मोहर सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में भारतीय किसान संघ के जयपुर प्रांत प्रांत संगठन मंत्री श्री नीरज जी प्रांत सह मंत्री लटूरसिहजी प्रांत उपाध्यक्ष श्री गंगाराम जी मीणा संभाग उपाध्यक्ष श्री गिरिराज जी मीणा तहसील अध्यक्ष हिंडौन विष्णु जी तहसील अध्यक्ष करौली कमल जी श्रीमान राम खिलाड़ी जी सेवानिवृत्त श्री गोपाल जी श्री राजकुमार जी श्री प्रहलाद जी कुंजीलाल जी जसवंत जी शैलेश कुमार सुगन पृथ्वी जी विष्णु माली रतनलाल एवं भारतीय किसान संघ के जिला तहसीलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने भारतीय किसान संघ को मजबूत करने के लिए ग्राम समितियां की नियमित बैठक हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के कार्य करें संगठन के कार्य को ईश्वरीय कार्य मानते हुए आगे बढ़ने का कार्य और कार्यकर्ता करें गांव-गांव तक कार्यकर्ता पहुंचकर संगठन में मजबूती प्रदान करें श्रीलटूर सिंह जी प्रांत से मंत्री जी द्वारा गांव-गांव में समिति यो की बैठक नियमित करवाने के लिए कार्यकर्ताओं को अवगत कराया प्रत्येक तहसील में 10 से 15 ग्राम समितियां सक्रिय रूप से कार्य करें किसान देश का अन्नदाता है इसके सामने बहुत समस्याएं हैं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संगठन को मजबूत करें जयपुर प्रांत संगठन मंत्री द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक समय-समय पर प्रति माह की जाना सुनिश्चित करें हर कार्यकर्ता अपनी-अपने जिम्मेदारी निभाए भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल कृषि विभाग के उपनिदेशक से मिला और उपनिदेशक महोदय को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ किसानों को करौली जिले में नहीं के बराबर मिलता है इस पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया 2024 25 में किसानों के मुआवजे के लिए फसल बीमा से संबंधित जिला अधिकारी दिबम सिंह जी एवं मान्य अधिकारियों से भी परामर्श किया गया और किसानों को 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ समय पर मिले इसके लिए ज्ञापन दिया गया
    1
    करौली,भारतीय किसान संघ की जिला बैठक का आयोजन माधव विद्यालय करौली में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भरोसे जी के आतिथ्य मैं जिला अध्यक्ष श्री मोहर सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में भारतीय किसान संघ के जयपुर प्रांत प्रांत संगठन मंत्री श्री नीरज जी प्रांत सह मंत्री लटूरसिहजी प्रांत उपाध्यक्ष श्री गंगाराम जी मीणा संभाग उपाध्यक्ष श्री गिरिराज जी मीणा तहसील अध्यक्ष हिंडौन विष्णु जी तहसील अध्यक्ष करौली कमल जी श्रीमान राम खिलाड़ी जी सेवानिवृत्त श्री गोपाल जी श्री राजकुमार जी श्री प्रहलाद जी कुंजीलाल जी जसवंत जी शैलेश कुमार सुगन पृथ्वी जी विष्णु माली रतनलाल एवं भारतीय किसान संघ के जिला तहसीलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने भारतीय किसान संघ को मजबूत करने के लिए ग्राम समितियां की नियमित बैठक हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के कार्य करें संगठन के कार्य को ईश्वरीय कार्य मानते हुए आगे बढ़ने का कार्य और कार्यकर्ता करें गांव-गांव तक कार्यकर्ता पहुंचकर संगठन में मजबूती प्रदान करें श्रीलटूर सिंह जी प्रांत से मंत्री जी द्वारा गांव-गांव में समिति यो की बैठक नियमित करवाने के लिए कार्यकर्ताओं को अवगत कराया प्रत्येक तहसील में 10 से 15 ग्राम समितियां सक्रिय रूप से कार्य करें किसान देश का अन्नदाता है इसके सामने बहुत समस्याएं हैं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संगठन को मजबूत करें जयपुर प्रांत संगठन मंत्री द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक समय-समय पर प्रति माह की जाना सुनिश्चित करें हर कार्यकर्ता अपनी-अपने जिम्मेदारी निभाए भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल कृषि विभाग के उपनिदेशक से मिला और उपनिदेशक महोदय को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ किसानों को करौली जिले में नहीं के बराबर मिलता है इस पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया 2024 25 में किसानों के मुआवजे के लिए फसल बीमा से संबंधित जिला अधिकारी दिबम सिंह जी एवं मान्य अधिकारियों से भी परामर्श किया गया और किसानों को 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ समय पर मिले इसके लिए ज्ञापन दिया गया
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सवाई माधोपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने शहर स्थित सिटी डिस्पेंसरी के पास से बाईक चोरी हो गई ,बाईक नंबर Rj 25 SR 2636 है ,बाईक पर आगे ॐ बना और पीछे करणी सेना लिखा हुवा है , अभी सीसी टीवी में दो बंदे दिखे है इनमें से एक बाइक लेकर चला गया और एक पैदल निकल गया विक्की बना +91 63751 65677
    1
    सवाई माधोपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने शहर स्थित सिटी डिस्पेंसरी के पास से  बाईक चोरी हो गई ,बाईक नंबर Rj 25 SR 2636 है ,बाईक पर आगे ॐ बना और पीछे करणी सेना लिखा हुवा है , अभी सीसी टीवी में दो बंदे दिखे है इनमें से एक बाइक लेकर चला गया और एक पैदल निकल गया
विक्की बना +91 63751 65677
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • #गंगापुरसिटी : अतिक्रमण पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उप जिला कलेक्टर एक्शन में, सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा, अतिक्रमण करने वालो से वसूला जुर्माना, अतिक्रमण से शहर की सड़कों पर लगा रहता है घंटों जाम, अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान भी किया जब्त, सुबह पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई थी विशेष बैठक, बैठक में उठा था शहर में जाम का मुद्दा, शहर वासियों को मिलेगी जाम से निजात, प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद
    2
    #गंगापुरसिटी : अतिक्रमण पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उप जिला कलेक्टर एक्शन में, सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा, 
अतिक्रमण करने वालो से वसूला जुर्माना, अतिक्रमण से शहर की सड़कों पर लगा रहता है घंटों जाम, अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान भी किया जब्त, सुबह पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई थी विशेष बैठक, बैठक में उठा था शहर में जाम का मुद्दा, शहर वासियों को मिलेगी जाम से निजात, प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.