Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह विधि महाविद्यालय सवाई माधोपुर में साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अक्षय सिंह राजावत, पैनल अधिवक्ता तपेश जैन, विधि महाविद्यालय के वाइस प्रिंसीपल महेश चन्द त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर आनन्द गौतम, विधि महाविद्यालय के अन्य स्टाफकर्मी, लॉ स्टूडेण्ट, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल की प्रिंसीपल प्रज्ञा स्वामी, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल के विद्यार्थी, साइबर थाना सवाई माधोपुर से एसआई जगदीश प्रसाद, एएसआई राजबब्बर सिंह, कांस्टेबल महेश जाट, प्रोग्रामर रोनित जैन आदि उपस्थित रहे। सचिव समीक्षा गौतम ने बताया कि कम्प्यूटर, मोबाईल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों एवं नेटवर्क का उपयोग करके किये जाने वाले सभी प्रकार के अवैध और अनधिकृत कार्य साइबर अपराध की श्रेणी में आते है। कम्प्यूटर, मोबाईल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे बच्चों कि गृह आधारित देखभाल हेतु पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जेमिनी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली आशा सहयोगिनियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधीन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशा विमलेश शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर सी एम एच ओ ने सभी को सही और समय पर रिपोर्टिंग करने, लक्ष्यों को पूर्ण करने, कुपोषित व अति कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर सूचित करने, आयुष्मान कार्ड वितरित करने, आमजन को विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक करने के निर्देश प्रदान किये गये। बच्चो के लिए गृह आधारित देखभाल प्रशिक्षण में आशाओ को पोषण, स्वास्थ्य, आरंभिक बाल विकास, जल स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ सफाई सम्बन्धी विषयों की जानकारी दी गयी। नवजात शिशु कि गृह आधारित देखभाल के अंतर्गत आशा द्वारा नवजात शिशु के लिए घर पर भ्रमण किया जाता है। गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम का परिचय व औचित्य, छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल में आशा की भूमिका व दायित्व, गृह भ्रमण की योजना, छह माह तक केवल स्तनपान, पूरक आहार, आयरन फोलिक एसिड सम्पूरन, परिवार नियोजन, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण, वृद्धि निगरानी, गृह भ्रमण के दौरान बीमार बच्चो का प्रबंधन, समुदाय स्तर पर निमोनिया का प्रबंधन, आरंभिक बाल विकास, जल स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।1
- एसपी की सख्ती! ओवरलोडिंग पर बड़ा फैसला सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन गंगापुर सिटी में बढ़ते ट्रैफिक जाम और ओवरलोडिंग की शिकायतों को लेकर एसपी ने व्यापारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्णय लिए गए। 🔴 क्या हैं बड़े फैसले? ✅ सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद अब निर्धारित समय में कोई भी ओवरलोड या भारी वाहन सिटी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। ✅ ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत चालान और कार्रवाई की जाए। ✅ प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश नगर परिषद के कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि प्राइवेट बस स्टैंड को सिटी क्षेत्र से बाहर स्थापित किया जाए, ताकि जाम की समस्या कम हो सके। 📌 व्यापारियों ने जताई संतुष्टि बैठक में मौजूद व्यापारियों ने फैसलों का स्वागत किया और कहा कि इससे बाजार क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था में राहत मिलेगी। 🚦 शहरवासियों को क्या होगा फायदा? बाजार में ट्रैफिक जाम से राहत दुर्घटनाओं में कमी सुगम यातायात व्यवस्था एसपी ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। #GangapurCity #SPMeeting #HeavyVehicleBan #NoEntryOrder #TrafficUpdate #OverloadingAction #PrivateBusStandShift #CityNews #BreakingNews #RajasthanNews 🚨 लोकल रीच के लिए #गंगापुरसिटी #एसपीबैठक #भारीवाहनबैन #नोएंट्री #ओवरलोडिंग #ट्रैफिकअपडेट #नगरपरिषद #लोकलन्यूज2
- गंगापुर सिटी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण की समस्या के समाधान को लेकर पंचायत समिति सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने की। इसमें शहर के व्यापारी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, ट्रक यूनियन, प्राइवेट बस स्टैंड प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। बैठक में शहर में लगने वाले जाम, यातायात दबाव और स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आमजन से सुझाव आमंत्रित किए गए, जिस पर मंथन के बाद बड़ा निर्णय लिया गया। अब सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक शहर की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश की सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद द्वारा निर्मित पार्किंग स्थलों के उपयोग को लेकर व्यापारियों और आमजन से अपील की गई कि वे निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। अतिक्रमण के मामले में भी प्रशासन और नगर परिषद द्वारा शीघ्र अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट स्कूल बसों के संचालन को लेकर निर्देश दिए गए कि शहर के भीतर बड़ी बसों के स्थान पर छोटी बसों का संचालन किया जाए। साथ ही स्कूल बसों की फिटनेस जांच के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाएगा। वहीं पुरानी अनाज मंडी में संचालित अस्थायी पार्किंग के लिए स्थायी स्थान तय करने पर भी सहमति बनी, जिससे मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिल सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा, उप जिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा, पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीणा सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- करौली कुड़गांव भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी ग्रामीण जन जागरण अभियान का मंडल सम्मेलन कुड़गांव में हुआ संपन्न1
- Post by Rambhart Rambhartmeena1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1