Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली नगर निगम चुनाव, BJP के मेयर प्रत्याशी प्रवेश वाही ने भरा नामांकन : दिल्ली नगर निगम में मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। BJP के मेयर प्रत्याशी प्रवेश वाही ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। प्रवेश वाही रोहिणी के वार्ड 53-E से पार्षद हैं और पार्टी की ओर से उन्हें मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए मोनिका पंत ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों नेताओं के नामांकन के साथ ही निगम चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि दिल्ली नगर निगम की कमान किसके हाथ में जाएगी।
Jyoti Sharma
दिल्ली नगर निगम चुनाव, BJP के मेयर प्रत्याशी प्रवेश वाही ने भरा नामांकन : दिल्ली नगर निगम में मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। BJP के मेयर प्रत्याशी प्रवेश वाही ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। प्रवेश वाही रोहिणी के वार्ड 53-E से पार्षद हैं और पार्टी की ओर से उन्हें मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए मोनिका पंत ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों नेताओं के नामांकन के साथ ही निगम चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि दिल्ली नगर निगम की कमान किसके हाथ में जाएगी।
More news from दिल्ली and nearby areas
- महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में यदि उद्धव ठाकरे उम्मीदवार के रूप में नामांकन स्वीकार करते हैं तो उनका स्वागत है। अन्यथा, महाविकास आघाड़ी का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर तीनों दलों को आपसी समन्वय से निर्णय लेना चाहिए। साथ ही, आगामी राज्यसभा सीट को लेकर भी अभी से स्पष्टता आवश्यक है - विजय वडेटीवार1
- यूपी में हाई स्कूल इंटर का रिजल्ट आउट1
- महाकुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा का मामला अब और गंभीर हो गया है। शादी को लेकर विवाद के बीच उसके माता-पिता ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और अपनी बेटी को वापस लाने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर फिल्म बनाने के बहाने अपने साथ ले जाया गया। उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और अब उनकी बेटी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। वहीं, वकील प्रथम दुबे का कहना है कि इस मामले में यानी NCST में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मोनालिसा को जबरदस्ती केरल ले जाकर उसकी शादी करवा दी गई, जबकि वह नाबालिग है। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा जी०एम०सी०एच० के प्रसव कक्ष, दीदी की रसोई, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र, पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जी०एम०सी०एच० के उपस्थित नहीं रहने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। पृच्छा करने पर ज्ञात हुआ कि वे अवकाष पर हैं। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा प्रसव कक्ष में माह मार्च 2026 में हुए प्रसव एवं कुल आए हुए लाभार्थी के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा ऐसे रोगी जो किसी को कुछ नहीं बताकर वार्ड से अनुपस्थित के संबंध में पृच्छा की गयी। उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि LAMA पेशेन्ट हमारे क्रियाकलापों एवं सुविधाओं में कमी के कारण इस संस्था से बाहर चले जाते हैं। माह मार्च में कुल 34 लाभार्थी LAMA हुए है। उन्होंने मध्य रात्रि में हुए C-section एवं कुल C-section की भी जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र का भ्रमण किया गया एवं सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया। उपाधीक्षक जी०एम०सी०एच० के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 100 से 120 अल्ट्रासाउण्ड होता है। तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी द्वारा दीदी की रसोई का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा May I Help You Corner का निरीक्षण किया गया वहां पर दीदी की रसोई के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं पाएं गए जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। दीदी की रसोई में कैंटीन सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया। वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आक्स्मिक विभाग के भवन में प्रसव कक्ष संचालित है। उपाधीक्षक के द्वारा बताया गया कि प्रसव कक्ष से संबंधित भवन हस्तगत होने के उपरांत प्रसव कक्ष को नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित (Shift) कर दिया जायेगा।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು1
- पश्चिम बंगाल | दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में एक जनसभा के दौरान मंच पर आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- Post by Surendra kumar1