Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापता बालक का घर के पीछे मिला शव, हत्या कर भूसे के ढेर पर फेंका, एक संदिग्ध गिरफ्तार.... एंकर/- दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में शुक्रवार को लापता हुए 3 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह का शव पुलिस ने शनिवार दोपहर बरामद कर लिया है। लापता बालक की हत्या की गई है और हत्या करने के बाद शव को भूसे के ढेर पर फेंका गया है। शनिवार दोपहर बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
Akib khan press
लापता बालक का घर के पीछे मिला शव, हत्या कर भूसे के ढेर पर फेंका, एक संदिग्ध गिरफ्तार.... एंकर/- दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में शुक्रवार को लापता हुए 3 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह का शव पुलिस ने शनिवार दोपहर बरामद कर लिया है। लापता बालक की हत्या की गई है और हत्या करने के बाद शव को भूसे के ढेर पर फेंका गया है। शनिवार दोपहर बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिन ब्याही नाबालिक लड़की बनी मां परिजन छुपा रहे जानकारी पुलिस जांच में जुटी1
- मध्य प्रदेश की एक शादी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ दूल्हे ने मंडप पर हर्ष फायरिंग की और दुल्हन का हाथ भी बंदूक पर रखवाया। यह कानूनन अपराध हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।1
- तीन वर्षीय अनुरुद्ध का कचरे के ढेर में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर भारी पुलिस बल मौके मौजूद दमोह। जिले में तीन वर्षीय मासूम अनुरुद्ध का शव कचरे के ढेर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मासूम पिछले कुछ समय से लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे। इसी दौरान कचरे के ढेर में शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी अवैध शराब बुलेरो में दो पेटी1
- कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव:परिजनों ने घर में लटके देखा, पुलिस बोली-हर एंगल से कर रहे हैं मामले की जांच कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खमरिया निवासी दुलारी बाई (25 वर्ष), पति लव कुश चौधरी ने देर रात अपने घर के भीतर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे से लटका पाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।1
- नौगांव थाने के बाहर अर्धनग्न अवस्था में बैठा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप छतरपुर जिले के नौगांव थाना परिसर के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक अर्धनग्न अवस्था में थाने के बाहर बैठ गया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगा। युवक का कहना है कि उसके साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और अन्याय किया गया है। थाने के बाहर युवक को इस हालत में देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच घटना चर्चा का विषय बनी रही। युवक लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करता रहा और न्याय की मांग करता दिखाई दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल नौगांव पुलिस मामले को शांत कराने और युवक को समझाने का प्रयास करती नजर आई।1
- दमोह में स्कूल छात्राओं से छेड़छाड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों को लड़कियों को परेशान करते पकड़ा गया। स्थानीय लोगों और छात्राओं के आरोपों के बाद भीड़ ने उन्हें घेरकर जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद आरोपियों को अपनी गलती मानकर माफी मांगनी पड़ी।1
- 20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।1
- ईशानगर में रात्रि चौपाल एवं जन समस्या निवारण शिविर हुआ आयोजित। छतरपुर तहसील के ग्राम ईशानगर में रात्रि चौपाल सह जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम छतरपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।वही इस मामले की जानकारी आज 09 मई शाम करीब 8:00 बजे जनसंपर्क विभाग ने जारी की है।1