*92 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बनाकर जमीन का फर्जी बयनामा, बेटी से मारपीट - नयागांव थाने में शिकायत* आवेदिका के पिता रामौतार सिंह को गायब कर उन्हें धोखा देकर एवं छलपूर्वक बयनामा कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने बावत भिण्ड ग्राम मधुपुरा थाना नयागांव जिला भिण्ड से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आवेदिका गुड्डी देवी पुत्री रामौतार सिंह पत्नी राकेश सिंह निवासी मधुपुरा पुलिस थाना नयागांव जिला भिण्ड हाल निवासी ग्राम पीपरी पूठ पोरसा थाना नगरा जिला मुरैना ने थाने में आवेदन दिया है आवेदिका ने बताया कि उसके पिता रामौतार सिंह के नाम से मौजा मडनई में कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 30/3 रकवा 0.08 हे., 32/1 रकवा 0.60 हे. कुल 4 किला स्थित है। पिता 92 वर्ष के होकर अत्यंत वृद्ध हैं और सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो गई है। पिता लंबे समय से ग्राम पीपरी पूठ पोरसा में निवास कर रहे थे कुछ दिन पहले पिता आवेदिका के साथ ग्राम मधुपुरा में आये थे। तब परिवार के राघवेन्द्र सिंह ने यह कहकर घर पर रख लिया कि हम लोगों के साथ इन्हें चार दिन रहने दो। इस कारण पिता मधु पुरा में रुक गये। जब पिता वापस नहीं पहुंचे तो आवेदिका ने राघवेन्द्र सिंह को फोन किया तो फोन नहीं उठाया। आवेदिका परिवार को लेकर मधु पुरा आई तो पिता से मिलने नहीं दिया और झूठा बहाना बना दिया कि वे बच्चे के साथ रिश्तेदारी में चले गये हैं बाद में शंका होने पर ऑनलाइन जानकारी ली तो पता चला कि पिता रामौतार से दिनांक 17/08/2026 को मीरा देवी पत्नी गणेश सिंह निवासी ग्राम मधु पुरा एवं दूसरा बयनामा दिनांक 15/06/2026 को मीरा देवी के नाम छलपूर्वक बिना प्रतिफल दिये धोखा देकर विक्रय पत्र करा लिया गया है जो षणयंत्र पूर्वक फर्जी तौर से कराया गया है 09/09/2026 को शाम करीब 4:40 बजे आवेदिका गांव मधु पुरा पहुंची तो राघवेन्द्र से पूछा मेरे पिता कहां हैं तो उन्होंने कहा मुझे मालूम नहीं। जब आवेदिका ने कहा तुमने अपनी मां के नाम धोखा देकर बयनामा क्यों करा लिया तो इस पर राघवेन्द्र, उसकी मां मीरा देवी, अजीत सिंह पुत्र राजाराम, रवि पुत्र गणेश, लल्लू पुत्र गणेश सिंह सभी ने एक राय होकर आवेदिका को जमीन पर बाल पकड़कर पटक दिया एवं लात घूंसों से मारपीट की तथा गंदी गालियां दी और बोले कि अब दोबारा गांव आई तो जान से खत्म कर देंगे साथ आये राकेश सिंह, हरेन्द्र सिंह, अरविन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह ने बीच बचाव किया। तब राघवेन्द्र सिंह 12 बोर बंदूक लेकर एवं अन्य लोग फरसा, कुल्हाड़ी, डण्डा लेकर मारने दौड़े। गांव वालों के कहने पर जान बची। जाते-जाते बोले कि जमीन संबंधी कोई कार्रवाई की तो जान से खत्म कर देंगे। विक्रय पत्र के मामले में आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाये

- विसर्जन के दौरान पुलिस की मुस्तैदी, अब तक सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण गणेश उत्सव के समापन के बाद थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी है। अब तक क्षेत्र में हुए सभी विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। पुलिस बल लगातार प्रमुख मार्गों, विसर्जन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यातायात को सुचारु रखने के साथ ही जुलूस और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं गणेश उत्सव समितियों और स्थानीय नागरिकों से भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आपसी सहयोग और अनुशासन के साथ विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।1
- महिलाओं एवं बहन-बेटियों को सशक्त करती धौलपुर पुलिस की आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान के तहत जिलेभर में लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस की महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी क्रम में आज महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा कन्या महाविद्यालय, धौलपुर एवं पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, टोंटरी में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व महिला हेड कांस्टेबल सपना द्वारा किया गया। उनके साथ महिला कांस्टेबल मुन्नी, ओमवती, सुनीता एवं शबाना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए तथा उन्हें आपात परिस्थितियों में आत्मविश्वास एवं सूझबूझ के साथ स्वयं की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में सतर्कता, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय एवं साहस के साथ स्थिति का सामना करना भी आत्मरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं उपलब्ध सहायता संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।धौलपुर पुलिस की महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा लगातार शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि महिलाएं एवं बहन-बेटियां स्वयं की सुरक्षा के लिए सक्षम एवं आत्मविश्वासी बन सकें।धौलपुर पुलिस का यह अभियान महिला सुरक्षा के साथ-साथ “सशक्त महिला, सुरक्षित समाज” की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे।3
- फतेहाबाद में कन्या जन्म पर गाजे-बाजे के साथ कराया गृहप्रवेश, भाजपा नेता की अनूठी पहल बनी चर्चा का विषय फतेहाबाद (आगरा)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए भाजपा नेता और भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेश कुशवाह ने एक अनूठी पहल कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। राजेश कुशवाह ने कन्या के जन्म को वरदान मानते हुए पुत्री रत्न की प्राप्ति पर अस्पताल से घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मोदी जी के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर इस आयोजन को किया। बताया गया है कि अस्पताल से बाग कॉलोनी फतेहाबाद स्थित आवास पर पहुंचने पर नवजात कन्या का गाजे-बाजे के साथ गृहप्रवेश कराया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार और आसपास के लोगों ने फूल-मालाओं से नवजात कन्या और परिजनों का स्वागत किया। पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल रहा। भाजपा नेता राजेश कुशवाह ने कहा कि बेटी लक्ष्मी का रूप होती है और उसके जन्म पर जश्न मनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी। उनकी इस पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।1
- ताज नगरी आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी क्या हुआ अंतिम संस्कार1
- Post by Hariom H.P1
- अपने पैतृक गांव सरानी खेड़ा में अपनी कुलदेवी तथा देवताओं की तथा गांव में स्थित अन्य सभी मंदिरों में निजी मंदिर तथा पापड़ी बाली माता मंदिर तथा रामचंद्र जी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया धौलपुर सभापति महोदय गिरीश कुमार गर्ग जी द्वारा अपने पैतृक गांव सरानी खेड़ा में अपनी कुलदेवी तथा देवताओं की तथा गांव में स्थित अन्य सभी मंदिरों में निजी मंदिर तथा पापड़ी बाली माता मंदिर तथा रामचंद्र जी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद रामसेवक गर्ग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती देवी मंदिर में पूजा अर्चना की इस दौरान विद्यालय में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 700 छात्राओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया गांव के सभी व्यक्तियों ने तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने साफा बांधकर तथा फूलमाला पहनाकर सभापति महोदय का स्वागत किया इस दौरान सभापति महोदय द्वारा संबोधन किया गया कि विद्यालय के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जावेगी मैंने पहले भी विद्यालय के विकास के लिए बहुत कुछ किया है अब तो मैं सभापति हूं इसलिए विद्यालय में स्टाफ की कमी नहीं आने दी जावेगी विद्यालय के विकास के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा भवन निर्माण का भी बजट पास करवा कर विद्यालय में कमरे बनवाए जाएंगे इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टाफ गांव के सभी आमजन उपस्थित रहे सभापति महोदय ने सबका आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे तथा सभी ने फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया2
- गणेश महोत्सव का हुआ भव्य समापन, भगवान श्री गणेश जी महाराज को लगाया 56 भोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद क्वारी नदी में किया गया गणेश प्रतिमा का विसर्जन पोरसा,,,,,,, नगर में चल रहे गणेश महोत्सव का धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ समापन हुआ। गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर गांधीनगर स्थित भगवान श्री गणेश जी महाराज की झांकी में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी महाराज की आरती कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक नगर भ्रमण के बाद क्वारी नदी ले जाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में मनु शर्मा, मुकुंद गोयल, कृष्णा बंसल, भोले गुप्ता, कान्हा गुप्ता, प्रशांत शर्मा, आशु झा, कपिल गोयल, माधव झा सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं श्रद्धालु शामिल हुए। गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।1
- chalange of Sant rampql ji maharaj ji ne diya sabhi dharm कमल के फूल पर सचेत होने पर ब्रह्मा जी भी जब अचंभित थे, तो उनका जनक (उत्पत्ति कर्ता) कौन है? देखें खास वीडियो "शास्त्रार्थ का शंखनाद" Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel पर।1
- *🔴 वीडियो ग्वालियर का बताया जा रहा है * *सिगरेट न मिलने पर सनकी ग्राहक का खौफनाक कदम: दुकान पर फेंका पेट्रोल बम, दुकानदार और बेटा-बेटी झुलसे *ग्वालियर।* थाटीपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली सी बात पर एक सनकी ग्राहक ने हैवानियत की हदें पार कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान पर सिगरेट लेने आया था। दुकान पर सिगरेट न मिलने से नाराज होकर आरोपी ने दुकान पर ही पेट्रोल बम फेंक दिया। देखते ही देखते दुकान में आग फैल गई। इस खौफनाक हमले में दुकानदार और उसके मासूम बेटा-बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। *आपकी क्या राय है? क्या छोटी-छोटी बातों पर इस तरह की हिंसा बढ़ती जा रही है? कमेंट में जरूर बताएं।*1