logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहाबाद में कन्या जन्म पर गाजे-बाजे के साथ कराया गृहप्रवेश, भाजपा नेता की अनूठी पहल बनी चर्चा का विषय फतेहाबाद (आगरा)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए भाजपा नेता और भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेश कुशवाह ने एक अनूठी पहल कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। राजेश कुशवाह ने कन्या के जन्म को वरदान मानते हुए पुत्री रत्न की प्राप्ति पर अस्पताल से घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मोदी जी के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर इस आयोजन को किया। बताया गया है कि अस्पताल से बाग कॉलोनी फतेहाबाद स्थित आवास पर पहुंचने पर नवजात कन्या का गाजे-बाजे के साथ गृहप्रवेश कराया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार और आसपास के लोगों ने फूल-मालाओं से नवजात कन्या और परिजनों का स्वागत किया। पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल रहा। भाजपा नेता राजेश कुशवाह ने कहा कि बेटी लक्ष्मी का रूप होती है और उसके जन्म पर जश्न मनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी। उनकी इस पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।

2 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फतेहाबाद में कन्या जन्म पर गाजे-बाजे के साथ कराया गृहप्रवेश, भाजपा नेता की अनूठी पहल बनी चर्चा का विषय फतेहाबाद (आगरा)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए भाजपा नेता और भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेश कुशवाह ने एक अनूठी पहल कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। राजेश कुशवाह ने कन्या के जन्म को वरदान मानते हुए पुत्री रत्न की प्राप्ति पर अस्पताल से घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मोदी जी के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर इस आयोजन को किया। बताया गया है कि अस्पताल से बाग कॉलोनी फतेहाबाद स्थित आवास पर पहुंचने पर नवजात कन्या का गाजे-बाजे के साथ गृहप्रवेश कराया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार और आसपास के लोगों ने फूल-मालाओं से नवजात कन्या और परिजनों का स्वागत किया। पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल रहा। भाजपा नेता राजेश कुशवाह ने कहा कि बेटी लक्ष्मी का रूप होती है और उसके जन्म पर जश्न मनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी। उनकी इस पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहाबाद भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा जी के निधन से शोक विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन से शोक सुबह आवास पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; पैतृक गांव नगला देवहंस में हुआ अंतिम संस्कार आगरा। फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उन्होंने रात करीब 8:30 बजे नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर 22 सितंबर को उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सांसद राजकुमार चाहर के अनुसार, छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए उनके निधन को अत्यंत दुखद बताया और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जनसेवा के प्रति छोटेलाल वर्मा का समर्पण और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताईं। वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के रूप में रही पहचान छोटेलाल वर्मा का जन्म 7 जुलाई 1953 को हुआ था। वह फतेहाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के रूप में थी। उनके निधन से भाजपा संगठन, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
    1
    फतेहाबाद  भाजपा विधायक छोटेलाल  वर्मा जी के निधन से शोक

विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन से शोक
सुबह आवास पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; पैतृक गांव नगला देवहंस में हुआ अंतिम संस्कार
आगरा। फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उन्होंने रात करीब 8:30 बजे नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर 22 सितंबर को उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सांसद राजकुमार चाहर के अनुसार, छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक
विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए उनके निधन को अत्यंत दुखद बताया और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जनसेवा के प्रति छोटेलाल वर्मा का समर्पण और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताईं।
वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के रूप में रही पहचान
छोटेलाल वर्मा का जन्म 7 जुलाई 1953 को हुआ था। वह फतेहाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के रूप में थी। उनके निधन से भाजपा संगठन, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फतेहाबाद में कन्या जन्म पर गाजे-बाजे के साथ कराया गृहप्रवेश, भाजपा नेता की अनूठी पहल बनी चर्चा का विषय फतेहाबाद (आगरा)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए भाजपा नेता और भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेश कुशवाह ने एक अनूठी पहल कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। राजेश कुशवाह ने कन्या के जन्म को वरदान मानते हुए पुत्री रत्न की प्राप्ति पर अस्पताल से घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मोदी जी के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर इस आयोजन को किया। बताया गया है कि अस्पताल से बाग कॉलोनी फतेहाबाद स्थित आवास पर पहुंचने पर नवजात कन्या का गाजे-बाजे के साथ गृहप्रवेश कराया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार और आसपास के लोगों ने फूल-मालाओं से नवजात कन्या और परिजनों का स्वागत किया। पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल रहा। भाजपा नेता राजेश कुशवाह ने कहा कि बेटी लक्ष्मी का रूप होती है और उसके जन्म पर जश्न मनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी। उनकी इस पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।
    1
    फतेहाबाद में कन्या जन्म पर गाजे-बाजे के साथ कराया गृहप्रवेश, भाजपा नेता की अनूठी पहल बनी चर्चा का विषय
फतेहाबाद (आगरा)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए भाजपा नेता और भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेश कुशवाह ने एक अनूठी पहल कर समाज के सामने मिसाल पेश की है।
राजेश कुशवाह ने कन्या के जन्म को वरदान मानते हुए पुत्री रत्न की प्राप्ति पर अस्पताल से घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मोदी जी के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर इस आयोजन को किया।
बताया गया है कि अस्पताल से बाग कॉलोनी फतेहाबाद स्थित आवास पर पहुंचने पर नवजात कन्या का गाजे-बाजे के साथ गृहप्रवेश कराया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार और आसपास के लोगों ने फूल-मालाओं से नवजात कन्या और परिजनों का स्वागत किया। पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल रहा।
भाजपा नेता राजेश कुशवाह ने कहा कि बेटी लक्ष्मी का रूप होती है और उसके जन्म पर जश्न मनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी।
उनकी इस पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ताज नगरी आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी क्या हुआ अंतिम संस्कार
    1
    ताज नगरी आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी क्या हुआ अंतिम संस्कार
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संवाददाता कासिम मलिक बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब फतेहाबाद से बड़ी खबर. .. फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नगला देवहंस में किया गया। छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस बताया जा रहा है कि छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद राजकुमार चाहर समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। 33 साल की राजनीति में चार बार विधायक बने 7 जुलाई 1953 को नगला देवहंस में जन्मे छोटेलाल वर्मा ने 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखा। 1993 में पहली बार भाजपा से विधायक 2002 में दूसरी बार विधायक 2012 में बसपा से तीसरी बार विधायक 2022 में भाजपा से चौथी बार विधायक फतेहाबाद की राजनीति में करीब तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे छोटेलाल वर्मा का किसानों, कमजोर वर्गों और स्थानीय लोगों के बीच मजबूत सामाजिक जुड़ाव माना जाता था। नगला देवहंस में अंतिम विदाई पैतृक गांव नगला देवहंस में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने जननेता को अंतिम विदाई दी। परिवार में पत्नी माया देवी, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
    2
    संवाददाता कासिम मलिक 
बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
फतेहाबाद से बड़ी खबर.
..
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नगला देवहंस में किया गया।
छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस
बताया जा रहा है कि छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद राजकुमार चाहर समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
33 साल की राजनीति में चार बार विधायक बने
7 जुलाई 1953 को नगला देवहंस में जन्मे छोटेलाल वर्मा ने 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखा।
1993 में पहली बार भाजपा से विधायक
2002 में दूसरी बार विधायक
2012 में बसपा से तीसरी बार विधायक
2022 में भाजपा से चौथी बार विधायक
फतेहाबाद की राजनीति में करीब तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे छोटेलाल वर्मा का किसानों, कमजोर वर्गों और स्थानीय लोगों के बीच मजबूत सामाजिक जुड़ाव माना जाता था।
नगला देवहंस में अंतिम विदाई
पैतृक गांव नगला देवहंस में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने जननेता को अंतिम विदाई दी।
परिवार में पत्नी माया देवी, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    Physiotherapist फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगला देवहंस में उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से जननेता विधायक छोटेलाल वर्मा को अंतिम विदाई देने नगला देवहंस में उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से जननेता को अंतिम विदाई! 😢 फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंच गया है। अपने चहेते जननेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों समर्थक, ग्रामीण और क्षेत्रवासी उमड़ पड़े हैं। हर तरफ गम का माहौल है… आंखें नम हैं… और दिल भारी है। 💔 🕊️ जिस नेता को फतेहाबाद ने वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि और अपना नेता माना, आज उसी जननेता को अंतिम विदाई देने मानो पूरा फतेहाबाद नगला देवहंस पहुंच गया है। 🚨 गांव में चारों तरफ लोगों की भीड़… हर चेहरे पर दुःख और हर आंख में आंसू नजर आ रहे हैं। 🙏 आज नगला देवहंस सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि अपने जननेता को अंतिम विदाई देने उमड़े पूरे फतेहाबाद की तस्वीर बन गया है। 🕉️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏🕯️ — पत्रकार कृष्णकांत निषाद समाचार नेशन
    1
    नगला देवहंस में उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से जननेता विधायक छोटेलाल वर्मा को अंतिम विदाई देने 
नगला देवहंस में उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से जननेता को अंतिम विदाई!
😢 फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंच गया है।
अपने चहेते जननेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों समर्थक, ग्रामीण और क्षेत्रवासी उमड़ पड़े हैं।
हर तरफ गम का माहौल है… आंखें नम हैं… और दिल भारी है। 💔
🕊️ जिस नेता को फतेहाबाद ने वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि और अपना नेता माना, आज उसी जननेता को अंतिम विदाई देने मानो पूरा फतेहाबाद नगला देवहंस पहुंच गया है।
🚨 गांव में चारों तरफ लोगों की भीड़… हर चेहरे पर दुःख और हर आंख में आंसू नजर आ रहे हैं।
🙏 आज नगला देवहंस सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि अपने जननेता को अंतिम विदाई देने उमड़े पूरे फतेहाबाद की तस्वीर बन गया है।
🕉️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏🕯️
— पत्रकार कृष्णकांत निषाद
समाचार नेशन
    user_कृष्णकांत निषाद
    कृष्णकांत निषाद
    Local News Reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आगरा। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव वरपुरा निवासी एक महिला ने जमीन पर कथित कब्जे और मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायत जमीन पर कब्जे को लेकर महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार, मारपीट व झूठी रिपोर्ट कराने का लगाया आरोप आगरा। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव वरपुरा निवासी एक महिला ने जमीन पर कथित कब्जे और मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायत में कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा विरोध करने पर उसके और उसके पति के साथ अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र के अनुसार, मौजा रजौरा स्थित गाटा संख्या 1431 में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 22 सितंबर 2026 की शाम करीब तीन बजे कुछ लोग उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा उसे भी जमीन पर गिराकर कथित तौर पर पीटा गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद के बाद विपक्षी पक्ष द्वारा महिला और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला ने पत्र में अपनी तबीयत खराब होने तथा पेट में दर्द की शिकायत का भी उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि शिकायत लेकर थाना पिढ़ौरा पहुंचने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। महिला ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कर शिकायत के आधार पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई कराने, जमीन पर कथित अवैध कब्जे को रुकवाने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। दिनांक 23 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त आगरा के नाम शिकायती पत्र दिया गया। ब्रेकिंग न्यूज बाह रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट
    1
    आगरा। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव वरपुरा निवासी एक महिला ने जमीन पर कथित कब्जे और मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायत
जमीन पर कब्जे को लेकर महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार, मारपीट व झूठी रिपोर्ट कराने का लगाया आरोप
आगरा। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव वरपुरा निवासी एक महिला ने जमीन पर कथित कब्जे और मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायत
में कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा विरोध करने पर उसके और उसके पति के साथ अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र के अनुसार, मौजा रजौरा स्थित गाटा संख्या 1431 में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 22 सितंबर 2026 की शाम करीब तीन बजे कुछ लोग उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा उसे भी जमीन पर गिराकर कथित तौर पर पीटा गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद के बाद विपक्षी पक्ष द्वारा महिला और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला ने पत्र में अपनी तबीयत खराब होने तथा पेट में दर्द की शिकायत का भी उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि शिकायत लेकर थाना पिढ़ौरा पहुंचने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।
महिला ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कर शिकायत के आधार पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई कराने, जमीन पर कथित अवैध कब्जे को रुकवाने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है।
हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
दिनांक 23 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त आगरा के नाम शिकायती पत्र दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज बाह 
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट
    user_Kirshna Parjapati
    Kirshna Parjapati
    Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • फिरोजाबाद में कन्या जन्म उत्सव, DM ने बांटी 40 बेबी केयर किट, बेटियों के जन्म पर मनाया जश्न।
    1
    फिरोजाबाद में कन्या जन्म उत्सव, DM ने बांटी 40 बेबी केयर किट, बेटियों के जन्म पर मनाया जश्न।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “कब जागेगा सिस्टम? नाले में फिर गिरी बुलेट, बाल-बाल बची युवक की जान!” हाजी ग्लास नाला रोड पर फिर हादसा, बुलेट सवार नाले में गिरा! फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में आगा साहब मस्जिद के सामने हाजी ग्लास नाला रोड पर आज एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहा एक बुलेट सवार युवक अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक समेत नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मदद और युवक की सूझबूझ से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, नाले में गिरी बुलेट को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। यह सड़क लगातार भारी आवाजाही वाला इलाका है और नाले के किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल कई जगह से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। ऐसे में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब तीन महीने पहले भी एक युवक के नाले में गिरने से मौत की घटना सामने आई थी। उस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और आरोप सामने आए थे, हालांकि घटना को लेकर प्रशासन की ओर से इसे दुर्घटना बताया गया था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर है, तो अब तक क्षतिग्रस्त सेफ्टी ग्रिल को पूरी तरह दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया? स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर नाले की क्षतिग्रस्त सेफ्टी ग्रिल को तत्काल मजबूत कराए और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी राहगीर की जान खतरे में न पड़े। क्योंकि हादसा होने के बाद कार्रवाई से ज्यादा जरूरी है—हादसा होने से पहले सुरक्षा इंतजाम करना।
    1
    “कब जागेगा सिस्टम? नाले में फिर गिरी बुलेट, बाल-बाल बची युवक की जान!”
हाजी ग्लास नाला रोड पर फिर हादसा, बुलेट सवार नाले में गिरा!
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में आगा साहब मस्जिद के सामने हाजी ग्लास नाला रोड पर आज एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहा एक बुलेट सवार युवक अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक समेत नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मदद और युवक की सूझबूझ से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हालांकि, नाले में गिरी बुलेट को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
यह सड़क लगातार भारी आवाजाही वाला इलाका है और नाले के किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल कई जगह से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। ऐसे में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब तीन महीने पहले भी एक युवक के नाले में गिरने से मौत की घटना सामने आई थी। उस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और आरोप सामने आए थे, हालांकि घटना को लेकर प्रशासन की ओर से इसे दुर्घटना बताया गया था।
इसके बावजूद स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर है, तो अब तक क्षतिग्रस्त सेफ्टी ग्रिल को पूरी तरह दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया?
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर नाले की क्षतिग्रस्त सेफ्टी ग्रिल को तत्काल मजबूत कराए और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी राहगीर की जान खतरे में न पड़े।
क्योंकि हादसा होने के बाद कार्रवाई से ज्यादा जरूरी है—हादसा होने से पहले सुरक्षा इंतजाम करना।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.