logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रीवा के चिकन टोला में पान मसाला पैकिंग यूनिट में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा* *वार्ड-03 में व्यापारी के घर से उठीं ऊंची लपटें, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू* रीवा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चिकन टोला वार्ड क्रमांक 03 में गुरुवार दोपहर एक व्यापारी के घर में संचालित पान मसाला पैकिंग यूनिट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और यूनिट में रखा लाखों रुपये का कच्चा-पक्का माल जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और मोहल्लेवासी बिना देर किए बाल्टी-पाइप लेकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग रिहायशी इलाके में और नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी का भारी नुकसान हुआ है।

10 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak Satna
    1
    Post by Prakash Pathak Satna
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण में – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना कार्य किया जा रहा हैं। हमें गर्व है हमारे जिले के कुशल कलेक्टर महोदय अरुण विश्वकर्मा जी पर , जिनके मार्गदर्शन में आज हमारा जिला जनगणना 2027 के प्रथम चरण में – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना कार्यक्रम में मध्यप्रदेश में प्रथम पायदान पर है। वहीं विकासखंड औबेदुल्लागंज अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना का कार्य श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी महोदय (राजस्व) चंद्र शेखर श्रीवास्तव गौहरगंज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिसके अंर्तगत दिनांक 28 / 04 / 2026 को कलस्टर चिकलोदकलां जिसमें 11 ग्राम पंचायत समाहित हैं , के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना की कार्यवाही की गई। जिसमें कलस्टर अंतर्गत आज BRC जनपद शिक्षा केंद्र औबेदुल्लागंज सतीश कुमार कुशवाह द्वारा ग्राम पंचायत कामतौन कांसिया के ग्राम माहोली टोला में उपस्थित होकर मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना करवाने हेतु जनमानस से अपील की गई। इसके साथ ही कुशवाह द्वारा नंदौरा एवं धामधूसर ग्रामपंचायत में उपस्थित हो कर मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना हेतु गणना कार्य में संलग्न लोकसेवकों से संपर्क किया गया।
    1
    जनगणना 2027 के प्रथम चरण में – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना कार्य किया जा रहा हैं।
हमें गर्व है हमारे जिले के कुशल कलेक्टर महोदय अरुण विश्वकर्मा जी पर ,  जिनके मार्गदर्शन में आज हमारा जिला जनगणना 2027 के प्रथम चरण में – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना कार्यक्रम में मध्यप्रदेश में प्रथम पायदान पर है।
वहीं विकासखंड औबेदुल्लागंज अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना का कार्य श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी महोदय (राजस्व)  चंद्र शेखर श्रीवास्तव  गौहरगंज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
जिसके अंर्तगत दिनांक 28 / 04 / 2026 को कलस्टर चिकलोदकलां जिसमें 11 ग्राम पंचायत समाहित हैं , के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना की कार्यवाही की गई।
जिसमें कलस्टर अंतर्गत आज BRC जनपद शिक्षा केंद्र औबेदुल्लागंज  सतीश कुमार कुशवाह द्वारा ग्राम पंचायत कामतौन कांसिया के ग्राम माहोली टोला में उपस्थित होकर मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना करवाने हेतु जनमानस से अपील की गई।
इसके साथ ही  कुशवाह द्वारा नंदौरा एवं धामधूसर ग्रामपंचायत में उपस्थित हो कर मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना हेतु गणना कार्य में संलग्न लोकसेवकों से संपर्क किया गया।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Birsinghpur, Satna•
    21 hrs ago
  • Post by Prime 24 News
    1
    Post by Prime 24 News
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by बुद्धसेन चौरसिया
    1
    Post by बुद्धसेन चौरसिया
    user_बुद्धसेन चौरसिया
    बुद्धसेन चौरसिया
    Photographer रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Abhishek Pandey
    1
    Post by Abhishek Pandey
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    11 hrs ago
  • TMC की चली भयंकर आंधी,जब्त हो गई भाजपा की जमानत?
    1
    TMC की चली भयंकर आंधी,जब्त हो गई भाजपा की जमानत?
    user_Neeraj tiwari
    Neeraj tiwari
    पत्रकार हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.