Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nawada Hisua Gaya road mein yah Kachara ka dher hai jo ki aaspaas gaon ko dhuaa Se taklif hota hai badbu se taklif hota hai
Ankit pandit
Nawada Hisua Gaya road mein yah Kachara ka dher hai jo ki aaspaas gaon ko dhuaa Se taklif hota hai badbu se taklif hota hai
More news from बिहार and nearby areas
- Nawada Hisua Gaya road mein yah Kachara ka dher hai jo ki aaspaas gaon ko dhuaa Se taklif hota hai badbu se taklif hota hai2
- सीतामढ़ी धाम में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह, तैयारियां तेज फोटो संजय वर्मा मेसकौर (नवादा): नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित सीतामढ़ी धाम में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विश्व शांति महायज्ञ के अवसर पर किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 108 कन्याओं की शादी उनके माता-पिता की उपस्थिति में विधि-विधान से संपन्न कराई जाएगी। विवाह स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिसमें पंडाल, भोजन, आवास और सुरक्षा की विशेष तैयारी शामिल है। विश्व शांति महायज्ञ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान कर उनकी बेटियों के विवाह को सरल और सम्मानजनक बनाना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संस्कार कराया जाएगा। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामग्री और उपहार भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुचारु रूप से कर सकें। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य के साक्षी बनें और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दें।1
- तियाय गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोरींग हाउस से शराब बनाने के धंधे का खुलासा किया है। करंडे थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हर घर नल-जल योजना के तहत बने बोरींग हाउस का दुरुपयोग कर वहां शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लहना पंचायत के तियाय गांव स्थित जलापूर्ति केंद्र पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बोरींग ऑपरेटर प्रवेश महतो को रंगे हाथ शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 32 लीटर तैयार देशी शराब, एक गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल था और सुनसान जगह का फायदा उठाकर काम करता था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार की शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया गया।1
- नालंदा में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर1
- करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तियाय गांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव के वार्ड नंबर 1 में स्थित नल-जल योजना की टंकी के अंदर छिपाकर रखी गई 32 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान मौके से आरोपी नल जल ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तियाय गांव में नल जल टंकी के अंदर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 5 लीटर क्षमता वाला सिलेंडर, चूल्हा और शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई। तलाशी के क्रम में नल-जल टंकी के अंदर छिपाकर रखी गई 32 लीटर देसी शराब भी बरामद हुई। मौके से शराब कारोबारी तथा नल जल ऑपरेटर केदार महतो के पुत्र प्रवेश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।1
- Post by Samachar City1
- In Kolkata this evening, I prayed at the Thanthania Kalibari Temple. This Temple has a very close connection with the culture of West Bengal, particularly Kolkata. It also has a very close association with Sri Ramakrishna, who used to pray there very often.1
- समाय गांव में पारंपरिक श्रद्धा और शौर्य के साथ संपन्न हुई बाबा राह पूजा संजय वर्मा नवादा सदर प्रखंड के समाय गांव, जिला नवादा (बिहार) में विजय पासवान द्वारा अपने परिवार, ग्रामीणों एवं सगे-संबंधियों के सहयोग से बाबा राह पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पासवान समाज द्वारा आयोजित यह पूजा अत्यंत पारंपरिक, धार्मिक और वीरता पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। राह बाबा की पूजा पासवान समाज के लोग अपने वंश, कुल देवताओं को प्रसन्न करने तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए करते हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगीं और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस विशेष आयोजन में लोगों ने आग पर चलकर अपनी आस्था और साहस का प्रदर्शन किया, वहीं लंबे बांस पर चढ़कर पारंपरिक शौर्य का परिचय दिया। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीतों और धार्मिक उत्साह से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से आए समाज सेवक एवं दिल्ली प्रदेश दुसाध जाति के अध्यक्ष विजय प्रधान उपस्थित रहे। साथ ही राजगीर जिला परिषद सदस्य नूतन देवी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त पूर्व थाना प्रभारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र पासवान, पुलिस अधिकारी निरीक्षक हंस कुमार पासवान सहित नवादा जिले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बाबा राह पूजा ने सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया। यह आयोजन पासवान समाज की धार्मिक आस्था, परंपरा और सामूहिक शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बना।1