Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohammad Saleem ansari AIMIM Bayeristar Asaduddin Owaisi Sahab
Mohd salim Ansari
Mohammad Saleem ansari AIMIM Bayeristar Asaduddin Owaisi Sahab
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के विकासखंड उरुवा क्षेत्र में सड़कों और बाजारों में घूम रहे छुट्टा मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। राजमार्गों से लेकर प्रमुख बाजारों तक इन आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी मेजा रोड बाजार में देखने को मिल रही है, जहां सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बाइक सवार कई बार इन मवेशियों के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर बैठे मवेशी अचानक सामने आ जाते हैं। मेजा रोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडे ने बताया कि उरुवा ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों के लिए कहीं भी गौशाला नहीं है। इसी कारण ये मवेशी सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि बाजार में डेरा जमाए मवेशियों के लिए शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आवारा मवेशी व्यापारियों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलते ही ये मवेशी सब्जी और फल की दुकानों पर टूट पड़ते हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने, गौशाला निर्माण कराने और आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बाजार व्यवस्था सुचारू हो सके।1
- प्रयागराज के फूलपुर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार 02 बजे उत्तर रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर (स्टेशन डेवलपमेंट) एस.के. श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट निर्माण सहित सभी कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।1
- प्रयागराज की बड़ी खबर गरीब व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है अमरजीत पटेल निवासी ग्राम मुंगड़ा का रहने वाला है उसके बीच दरवाजे से सड़क बनाने का कार्य कर रहे हैं इसमें लिफ्ट ग्राम प्रधान लेखपाल तहसीलदार या सभी लोग मिलकर के अमरजीत पटेल को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं अमरजीत पटेल का शासन प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पा रही कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं सुन आल्हा अधिकारी अमरजीत पटेल के परिवार के साथ किसी न किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है पूरा वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से अमरजीत परिवार के लोगों के साथ गाली गुप्ता दे रहे हैं रिपोर्ट रंजना देवी गौतम प्रयागराज1
- मीरजापुर। जनपद के थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पीली धातु की चैन का एक टुकड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 05 फरवरी 2026 को वादी मनीष सोनी पुत्र सुभाष सोनी, निवासी देवहट, थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर ने थाने पर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि शादी समारोह से लौटते समय उनकी बहन के गले से अज्ञात व्यक्ति ने चैन छीन ली और मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-14/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके क्रम में आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक त्रिलोचन प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वकील कोल पुत्र छोटे लाल कोल, निवासी बिलरा पटेहरा, थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चैन का एक टुकड़ा (पीली धातु) बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में धारा 304(2), 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक त्रिलोचन प्रताप सिंह सहित थाना ड्रमण्डगंज पुलिस टीम शामिल रही।2
- मिर्जापुर। मड़िहान क्षेत्र के सिरसी बांध से प्रभावित किसानों ने बरौधा फिडर माइनर क्रासिंग बारीपुर माइनर में पम्प लगवाकर सिंचाई समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात करने पहुँचें। किसानों ने बताया कि वे क्षेत्र के सीमांत व लघु कृषक हैं और उनकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है, जबकि खेती के लिए पानी सबसे अहम संसाधन है। किसानों ने अवगत कराया कि पूर्व में धनरौल बांध से मड़िहान शाखा से निकली बारीपुर माइनर द्वारा ग्राम कन्हईपुर अतरी उत्तर, अतरी दक्षिण, रामपुर अतरी और चाल्हा के सीमांत, लघु, मध्यम व बड़े काश्तकारों की भूमि सिंचित होती थी। लेकिन बीते करीब 25 वर्षों से सिरसी बांध से निकली बरौधा फिडर माइनर के जल प्रभाव के कारण कन्हईपुर अतरी उत्तर स्थित बारीपुर माइनर अवरुद्ध हो गई है। इसके चलते बारीपुर माइनर में पानी आना पूरी तरह बंद हो गया है और किसानों को सिंचाई के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि बरौधा फिडर माइनर क्रासिंग, बारीपुर माइनर स्थित कन्हईपुर अतरी उत्तर में गजरी नक्शे में दर्शाए गए बिंदु क, ख, ग और घ पर पम्प लगवाया जाए अथवा पाइप लाइन के माध्यम से दोनों हिस्सों को जोड़ा जाए। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित पम्प से लगभग 10 हजार बीघा भूमि की सिंचाई संभव होगी, जिससे उपेक्षित काश्तकारों को बड़ा लाभ मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। किसानों ने मंत्री से मौके पर सर्वेक्षण कराकर शीघ्र कार्यवाही कराने की अपील की।4
- मिर्जापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में विवाद हो गया था, एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से पंचदेव चौहान की मौत हो गई। पंचदेव के परिवार के लोग कलेक्ट्रेट पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रहे है।1
- घूरपुर थाना क्षेत्र के दलवाबारी गांव में शुक्रवार को एक मजदूर ने कथित तौर पर परिजनों से नाराज होकर कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार दलवाबारी निवासी दिवाकर धुरिया (पुत्र स्व. अमर बहादुर धुरिया) स्थानीय होटल में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था और अक्सर नशे में घर पर विवाद करता था। शुक्रवार को भी शराब पीकर घर पहुंचने के बाद परिजनों से कहासुनी करने लगा। इस दौरान उसके भाई प्रभाकर ने समझा-बुझाकर उसे कमरे में सुला दिया। दोपहर करीब एक बजे उसकी पत्नी पुष्पा जब कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा, जहां दिवाकर फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देख वह चीखने लगी। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खिड़की से अंदर जाकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद ग्राम प्रधान और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिवाकर की आकस्मिक मौत से परिवार में मातम पसरा है। मृतक की वृद्ध मां बेटे का शव देखकर सदमे में बेहोश हो गईं। दिवाकर अपने पीछे नौ वर्षीय बेटा सागर और गर्भवती पत्नी पुष्पा को छोड़ गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक युवक शराब का आदी था आज भी शराब पीकर घर में जाकर विवाद किया और क्षुब्ध होकर घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दिया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।4
- मिर्जापुर- विंध्याचल धाम में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में उठ रहा विरोध अब विंध्याचल धाम तक पहुंच गया है। धर्मनगरी विंध्याचल में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक और संवादों को आपत्तिजनक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया और बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया। एक रिपोर्ट Vo 1: फिल्म पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने गहरी आपत्ति जताई। ब्राह्मणों को बदनाम कर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया। कहा कि फिल्म का नाम और इसके संवाद समाज विशेष की छवि को धूमिल करने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर एक सम्मानित समाज को अपमानित किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यज्ञ के माध्यम से फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म के “बुद्धि शुद्धि” की कामना की गई। ब्राह्मण समाज के तरुण पाण्डेय और अमन ने बताया कि फिल्म में एक संवाद है, जिसमें कहा गया है कि “ब्राह्मण लंगोट का ढीला होता है।” इस प्रकार के संवाद बेहद आपत्तिजनक हैं और केवल ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की मंशा से डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का शीर्षक भी जानबूझकर ऐसा रखा गया है, जिससे समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा सके। समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी फिल्म या रचनात्मक अभिव्यक्ति के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना अनुचित है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने फिल्म के नाम और विवादित संवादों को तत्काल हटाने की मांग करते हुए दोषियों को दंडित किए जाने की मांग की गई। Vo 2 : बताया गया कि फिल्म के मुख्य पात्र की भूमिका अभिनेता मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं, जो फिल्म में एक पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की भूमिका में हैं। फिल्म में उन्हें ‘पंडित’ नाम से संबोधित किया गया है। फिल्म को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं।3
- चैन स्नैचिंग के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, चैन (पीली धातू) का टूकडा बरामद उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने दी जानकारी1