logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छुट्टा मवेशियों का सड़कों पर कब्जा, हादसों का बढ़ा खतरा मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के विकासखंड उरुवा क्षेत्र में सड़कों और बाजारों में घूम रहे छुट्टा मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। राजमार्गों से लेकर प्रमुख बाजारों तक इन आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी मेजा रोड बाजार में देखने को मिल रही है, जहां सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बाइक सवार कई बार इन मवेशियों के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर बैठे मवेशी अचानक सामने आ जाते हैं। मेजा रोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडे ने बताया कि उरुवा ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों के लिए कहीं भी गौशाला नहीं है। इसी कारण ये मवेशी सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि बाजार में डेरा जमाए मवेशियों के लिए शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आवारा मवेशी व्यापारियों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलते ही ये मवेशी सब्जी और फल की दुकानों पर टूट पड़ते हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने, गौशाला निर्माण कराने और आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बाजार व्यवस्था सुचारू हो सके।

12 hrs ago
user_राजेश कुमार
राजेश कुमार
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

छुट्टा मवेशियों का सड़कों पर कब्जा, हादसों का बढ़ा खतरा मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के विकासखंड उरुवा क्षेत्र में सड़कों और बाजारों में घूम रहे छुट्टा मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। राजमार्गों से लेकर प्रमुख बाजारों तक इन आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी मेजा रोड बाजार में देखने को मिल रही है, जहां सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बाइक सवार कई बार इन मवेशियों के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर बैठे मवेशी अचानक सामने आ जाते हैं। मेजा रोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडे ने बताया कि उरुवा ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों के लिए कहीं भी गौशाला नहीं है। इसी कारण ये मवेशी सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि बाजार में डेरा जमाए मवेशियों के लिए शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आवारा मवेशी व्यापारियों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलते ही ये मवेशी सब्जी और फल की दुकानों पर टूट पड़ते हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने, गौशाला निर्माण कराने और आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बाजार व्यवस्था सुचारू हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव स्थित मेजा रोड रेलवे स्टेशन मोहल्ले में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मेजा रोड पुलिस चौकी से उप निरीक्षक नीतिश पाठक, हेड कांस्टेबल विकास शर्मा, अमित गुप्ता और श्याम सुंदर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग गुरुवार रात मोहल्ले में टहलते हुए देखा गया था। उसके पहनावे और हावभाव से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। स्थानीय निवासी मनोज श्रीवास्तव और विजय कुमार ने बताया कि सुबह सड़क किनारे शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव स्थित मेजा रोड रेलवे स्टेशन मोहल्ले में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना पर मेजा रोड पुलिस चौकी से उप निरीक्षक नीतिश पाठक, हेड कांस्टेबल विकास शर्मा, अमित गुप्ता और श्याम सुंदर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग गुरुवार रात मोहल्ले में टहलते हुए देखा गया था। उसके पहनावे और हावभाव से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।
स्थानीय निवासी मनोज श्रीवास्तव और विजय कुमार ने बताया कि सुबह सड़क किनारे शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • परायराज नजारा कैस लगराहा
    1
    परायराज नजारा कैस लगराहा
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीते शनिवार को गंगा स्नान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्नान के बाद युवती के वापस न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। काफी प्रयासों के बावजूद जब युवती का पता नहीं चला, तो परिजनों ने कौंधियारा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर आम लोगों से मदद की अपील की है, ताकि किसी को भी युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो परिजनों या पुलिस को सूचित किया जा सके। युवती के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीते शनिवार को गंगा स्नान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्नान के बाद युवती के वापस न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
काफी प्रयासों के बावजूद जब युवती का पता नहीं चला, तो परिजनों ने कौंधियारा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर आम लोगों से मदद की अपील की है, ताकि किसी को भी युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो परिजनों या पुलिस को सूचित किया जा सके।
युवती के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Alahabad
    1
    Alahabad
    user_Prabhakar Kumar
    Prabhakar Kumar
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Mohammad Saleem ansari AIMIM Bayeristar Asaduddin Owaisi Sahab
    2
    Mohammad Saleem ansari AIMIM Bayeristar Asaduddin Owaisi Sahab
    user_Mohd salim Ansari
    Mohd salim Ansari
    Bara, Prayagraj•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज के फूलपुर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार 02 बजे उत्तर रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर (स्टेशन डेवलपमेंट) एस.के. श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट निर्माण सहित सभी कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    1
    प्रयागराज के फूलपुर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार 02 बजे उत्तर रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर (स्टेशन डेवलपमेंट) एस.के. श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट निर्माण सहित सभी कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज की बड़ी खबर गरीब व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है अमरजीत पटेल निवासी ग्राम मुंगड़ा का रहने वाला है उसके बीच दरवाजे से सड़क बनाने का कार्य कर रहे हैं इसमें लिफ्ट ग्राम प्रधान लेखपाल तहसीलदार या सभी लोग मिलकर के अमरजीत पटेल को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं अमरजीत पटेल का शासन प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पा रही कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं सुन आल्हा अधिकारी अमरजीत पटेल के परिवार के साथ किसी न किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है पूरा वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से अमरजीत परिवार के लोगों के साथ गाली गुप्ता दे रहे हैं रिपोर्ट रंजना देवी गौतम प्रयागराज
    1
    प्रयागराज की बड़ी खबर गरीब व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है अमरजीत पटेल निवासी ग्राम मुंगड़ा का रहने वाला है उसके बीच दरवाजे से सड़क बनाने का कार्य कर रहे हैं इसमें लिफ्ट ग्राम प्रधान लेखपाल तहसीलदार या सभी लोग मिलकर के अमरजीत पटेल को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं अमरजीत पटेल का शासन प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पा रही कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं सुन आल्हा अधिकारी अमरजीत पटेल के परिवार के साथ किसी न किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है पूरा वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से अमरजीत परिवार के लोगों के साथ गाली गुप्ता दे रहे हैं 
रिपोर्ट रंजना देवी गौतम प्रयागराज
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के विकासखंड उरुवा क्षेत्र में सड़कों और बाजारों में घूम रहे छुट्टा मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। राजमार्गों से लेकर प्रमुख बाजारों तक इन आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी मेजा रोड बाजार में देखने को मिल रही है, जहां सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बाइक सवार कई बार इन मवेशियों के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर बैठे मवेशी अचानक सामने आ जाते हैं। मेजा रोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडे ने बताया कि उरुवा ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों के लिए कहीं भी गौशाला नहीं है। इसी कारण ये मवेशी सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि बाजार में डेरा जमाए मवेशियों के लिए शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आवारा मवेशी व्यापारियों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलते ही ये मवेशी सब्जी और फल की दुकानों पर टूट पड़ते हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने, गौशाला निर्माण कराने और आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बाजार व्यवस्था सुचारू हो सके।
    1
    मेजा, प्रयागराज।
मेजा तहसील के विकासखंड उरुवा क्षेत्र में सड़कों और बाजारों में घूम रहे छुट्टा मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। राजमार्गों से लेकर प्रमुख बाजारों तक इन आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
सबसे अधिक परेशानी मेजा रोड बाजार में देखने को मिल रही है, जहां सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बाइक सवार कई बार इन मवेशियों के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर बैठे मवेशी अचानक सामने आ जाते हैं।
मेजा रोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडे ने बताया कि उरुवा ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों के लिए कहीं भी गौशाला नहीं है। इसी कारण ये मवेशी सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि बाजार में डेरा जमाए मवेशियों के लिए शीघ्र व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि आवारा मवेशी व्यापारियों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलते ही ये मवेशी सब्जी और फल की दुकानों पर टूट पड़ते हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने, गौशाला निर्माण कराने और आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बाजार व्यवस्था सुचारू हो सके।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.