Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिहपुर प्रदीप शर्मा नरसिंहपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
नरसिहपुर प्रदीप शर्मा नरसिंहपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना के अंतर्गत नवीन कृषि उपज मंडी करेली में सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन इस कार्यक्रम मै उदय प्रताप सिंह परिवहन उच्च शिक्षा मंत्री के मुख्य अतिथि मे संपन्न हुआ।1
- नरसिंहपुर जिला मुख्यालय स्थित अष्टांग चिकित्सालय में भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव रविवार 8 बजे बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में राजनीतिक गलियारों की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा बुंदेलखंड के उभरते युवा नेता अभिषेक भार्गव भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक और नगरपालिका अध्यक्ष नीरज महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उत्सव का शुभारंभ शहर के प्रसिद्ध सदर मड़िया परिसर से हुआ, जहाँ से सनातन ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की विशाल पैदल शोभायात्रा निकाली गई।1
- सामूहिक विवाह सम्मेलन में 200 जोड़ों का हुआ परिणय संस्कार, करेली। नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में 200 जोड़ों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह और निकाह के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- साईंखेड़ा में भ्रष्टाचार के विरोध में 22 अप्रैल से तीन दिवसीय धरना एवं क्रमिक भूंख हड़ताल, जांच तक कार्य रोकने की मांग स्वदेश समाचार साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश सचिव रंजीत सिंह तोमर के नेतृत्व में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अगले दिवस से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। जानकारी के अनुसार, संगठन द्वारा 13 अप्रैल को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सात दिवस के भीतर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर यह कदम उठाया जा रहा है। संगठन का आरोप है कि नगर परिषद के अंतर्गत बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नाला निर्माण, मुक्तिधाम, नगर परिषद भवन एवं तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि माननीय कलेक्टर द्वारा निष्पक्ष जांच पूरी होने तक सभी संबंधित निर्माण कार्यों पर यथास्थिति (स्टेटस क्वो) बनाए रखने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके। साथ ही, उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि उनके विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज कराए जा सकते हैं, जिस पर निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस संबंध में तहसीलदार साईंखेड़ा को सूचना पत्र सौंपा गया है, जिसकी प्रतिलिपि एसडीएम गाडरवारा एवं थाना प्रभारी साईंखेड़ा को भी भेजी गई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं जनहित में होगा।2
- मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा विधानसभा की अंतर्गत कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट अच्छा आने पर समाजसेवी सुशील तिवारी द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह की प्रशंसा की है कहां उनकी अच्छी शिक्षा नीति के कारण शासकीय विद्यालयों में बड़ा बदलाव निरंतरजारी।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1