Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोकप्रिय जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जल बचाने की शपथ ली है। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों से विशेष अनुरोध किया कि हम सभी लोग अपने दोस्तों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।
राजेश कुमार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोकप्रिय जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जल बचाने की शपथ ली है। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों से विशेष अनुरोध किया कि हम सभी लोग अपने दोस्तों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विधायक राजमणि कोल ने विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि विकास सामने दिखता है और योगी आदित्यनाथ जी का विकास बोलता है। पर्यटन विभाग और जय वीर सिंह का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इससे पूर्व बड़वारी कला में धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद अब सुभाष महुआये में ₹1 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौकी इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गाजीपुर थाने में तैनात एक दरोगा का शव उनकी कार से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह कार गुरुवार दोपहर से ही मौके पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पारा थाना पुलिस और गाजीपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कार की बगल वाली सीट के नीचे से शराब की बोतलें भी मिली हैं। हालांकि, दरोगा की मौत के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। सूत्रों के अनुसार, दरोगा गुरुवार को एक विवेचना के सिलसिले में गाजीपुर थाने से निकले थे। इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।2
- प्रयागराज में गंगा जमुना में पानी बढ़ने के साथ ही डॉल्फिन देखी गई है। कुछ समय के लिए यह डॉल्फिन पानी में ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित घूरपुर चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक पान मसाला की थोक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने राजू चौरसिया की चौरसिया पान मसाला थोक दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकानदार राजू चौरसिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पहुंचे, तो उन्हें सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। दुकान के अंदर रखा अधिकांश पान मसाला और अन्य कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने घूरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। थाने के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- प्रयागराज में गंगा-जमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच एक डॉल्फिन देखी गई है। पानी में यह डॉल्फिन कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।1
- प्रयागराज के झूंसी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक लापरवाह कार चालक ने खेलते समय जमीन पर गिरे एक बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई और यह पूरी दर्दनाक घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। झूंसी पेट्रोल पंप के बगल त्रिपाल डालकर रह रहे गरीबों के बच्चे खेल रहे थे, तभी एक बच्चा खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर गया। इसी दौरान थोड़ी दूर से आ रहे एक लापरवाह कार चालक ने बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद गरीब परिवार बच्चे को फ़ौरन डॉक्टर के पास लेकर गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1