Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवधूत योगीराज बाबा श्री खेतानाथ जी के पङ पौत्र शिष्य, बाबा श्री थावर नाथ जी के शिष्य, श्री महिपाल नाथ जी की अन्तिम यात्रा में शामिल होने का शौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें
Om Parkash
अवधूत योगीराज बाबा श्री खेतानाथ जी के पङ पौत्र शिष्य, बाबा श्री थावर नाथ जी के शिष्य, श्री महिपाल नाथ जी की अन्तिम यात्रा में शामिल होने का शौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Om Parkash3
- नारनौल। रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स द्वारा ‘उड़ान–सपनों को पंख’ योजना के तहत आज संस्कृत मॉडल स्कूल में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य डॉ. राकेश यादव, रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश भार्गव एवं उपाध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान उन जरूरतमंद एवं गरीब विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं, जिन्हें अपने घर से स्कूल पहुंचने में काफी समय और कठिनाई का सामना करना पड़ता था। मुख्य अतिथि तरुण कुमार पवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब नारनौल और अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार भी जरूरतमंद बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि जो संस्थाएं समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं, उन्हें सरकार द्वारा भी सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Dainik news Haryana live1
- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुँचे बहरोड़ में,बिजोरावास गांव स्थितशिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लेंगे भाग1
- Post by Janshaktinews1
- “नारी शक्ति आक्रोश” के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता एवं पदयात्रा, कांग्रेस के विरोध के खिलाफ जताया आक्रोश आज भारतीय जनता पार्टी के अलवर उत्तर कार्यालय में “नारी शक्ति आक्रोश” विषय को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता नारी शक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध एवं उसे पारित नहीं होने देने के प्रयासों के विरोध स्वरूप आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा राजस्थान डॉक्टर अंजली यादव ने बताया कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक का कांग्रेस द्वारा विरोध करना उनकी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के पक्ष में रही है, जबकि कांग्रेस ने इस ऐतिहासिक निर्णय में बाधा उत्पन्न करने का कार्य किया है। प्रेस वार्ता में नगर की पूर्व विधायक अनीता गुर्जर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय से हनुमान चौक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता रही। उपस्थित नेताओं ने कहा कि नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा जनहित के ऐसे हर मुद्दे पर मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।1
- Post by Om Parkash1