जनहित के मुद्दों पर जिला पंचायत सामान्य सभा में मंथन गांवों में पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी, सिंचाई और जल संरक्षण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कोरिया। जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए गांवों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने को लेकर मंथन किया गया। सामान्य सभा में पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी, सिंचाई एवं जल संरक्षण सहित ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषय सदस्यों ने उठाए। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों को बैठक के सामने रखा तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को जिला पंचायत सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना रहा। जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच हुए इस मंथन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति मिलने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण की उम्मीद मजबूत हुई है।

- मंत्री टंकराम वर्मा ने सुरों से जगाया छत्तीसगढ़ का गौरव, तेजी से लोकप्रिय हो रहा गीत रायपुर। मंत्री श्री टंकराम वर्मा की आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और लोकपरंपरा की सुगंध से सजा गीत इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गीत में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा और लोकजीवन की आत्मीय झलक सुनने को मिलती है। माटी से जुड़ाव और संस्कृति के गौरव को सुरों में पिरोता यह गीत लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा की आवाज ने गीत को खास अंदाज दिया है, जिसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है। यह गीत छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की पहचान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक खूबसूरत पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- शराबी शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का सिलसिला जारी वीडियो हो रहा वायरल #LatestNews #trendingreelsvideo1
- 4.24 करोड़ के गांजा मामले में फरार आरोपी को जयननगर पुलिस ने किया गिरफ्तार सूरजपुर। जयनगर पुलिस ने 4.24 करोड़ रुपये कीमत के 848 किलो 650 ग्राम गांजा जप्ती मामले में फरार आरोपी जाजोन पारधी (39) को मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जून में नीलम बस से गांजा बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तकनीकी जांच के आधार पर फरार आरोपी का पता लगाकर पुलिस टीम ने दबिश दी और उसे ट्रांजिट रिमांड पर सूरजपुर लाया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश और इण्ड-टू-इण्ड विवेचना जारी है।2
- सरकारी हैंड पंप में प्राइवेट बर लगाया गया है और यहां चारों तरफ रास्ता है आने जाने का मूवमेंट यहां पर जाली जीवन है इसको शासन प्रशासन शामिल करता हूं कि तत्काल कार्रवाईकिया जाए आप लोग देख सकते हैं चारों तरफ रास्ता है बीच में तो हेडफोन पर इसमें भी प्राइवेट स्टोर से बोर लगाया गया1
- Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi1
- पीएम आवास निर्माण के रूके कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश अनूपपुर - सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के संतुष्टि से निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के रुके हुए निमार्ण की पूर्णता के संबंध में समीक्षा कर कार्यो में प्रगति लाकर आवास पूर्णता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए एक-एक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 की मूल भावना के अनुसार कार्य कर बेहतर परिणाम परिलक्षित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को नल जल योजनाओं के संचालन, संधारण, प्रबंधन की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है इसके अनुरूप समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव के लिए आवश्यक कार्य करने के भी निर्देश दिए है।1
- जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए। जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए। अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।1
- 🚨 आदिवासी छात्राओं ने सड़क पर बैठकर किया विरोध-प्रदर्शन खराब व मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देने का लगाया आरोप। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लाक अंतर्गत प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भुनेश्वरपुर की आदिवासी छात्राओं को अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें मेन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। #Surajpur #Chhattisgarh #AdivasiGirls #TribalStudents #JusticeForStudents1