पाली में एयर स्ट्राईक की मॉक ड्रिल, जिला कलक्टर डॉ गोस्वामी, सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 24 अप्रैल। नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पाली शहर में शुक्रवार को संभावित हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों को परखना तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान बांगड़ महाविद्यालय में एयर स्ट्राइक की काल्पनिक सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस, मेडिकल एवं अन्य संबंधित टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। सभी ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। अभ्यास में लगभग 25 घायलों का परिदृश्य तैयार किया गया, जिन्हें मौके से स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस तक पहुंचाकर अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को बांगड़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मौके पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर डॉ. गोस्वामी ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखना और नागरिकों में विश्वास उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से न केवल प्रशासन की तैयारी मजबूत होती है, बल्कि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकती है। मॉक ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, क्यूआरटी एवं एम्बुलेंस सेवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समयबद्ध प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया। पाली शहर में रात्रि 7:30 बजे से 7:40 बजे तक 10 का ब्लैक आउट किया गया। इस दौरान शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व मकानों में दस मिनट के अंधेरा रहा। इस दौरान आमजन का पूरा सहयोग रहा।

- Post by मनोज शर्मा1
- बाली के काकराडी में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू , चिकित्सालय भवन तक पहुच गई थी आग की लपटें बाली। बीजापुर के निकट आदिवासी बाहुल्य काकराडी ग्राम की राजकीय चिकित्सालय ग्राउंड के पिछले भाग में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, गनीमत अच्छी रही कि चिकित्सालय प्रांगण में पानी का होद होने से प्रसासक राजाराम,नर्सिग अधिकारी जसा राम और ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार ओर। नर्सिग अधिकारी जसा राम चौधरीं ने बताया कि तेज हवाओं के साथ आग तेजी से फैली चिकित्सालय भवन ग्राउंड के पीछे दिवार नही है काटो की बाड है जो जल गई वही नजदीक में पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ पौधे भी जल गए। आग पर काबू पा लिया वरना चिकित्सालय भवन के समीप आदिवासी परिवारों के केलुपोष मकानों तक आग पहुचने की संभावना थी पर आग पर समय पर काबू करने से ग्रामीणों ओर चिकित्सा कार्मिकों ने राहत की स्वास ली। आग पर काबू करने में प्रसासक राजाराम गरासिया, ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार, नर्सिग अधिकारी जसा राम चौधरीं, मुकेश गरासिया, अनदाराम , अर्जुन राम, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का सहयोग रहा। सलग्न फोटो1
- फालना गैराज मौत मामला: समझाइश के बाद परिजनों ने लिया शव, दोषियों पर कार्रवाई की मांग। फालना। फालना थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत के मामले में शुक्रवार को दिनभर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। युवक का शव फालना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, हिमांशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता चली, लेकिन लंबे समय तक सहमति नहीं बन सकी। मौके पर डिप्टी जितेंद्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी परबत सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से लगातार समझाइश की। बाद में पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर परिजन मान गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली से विशेष जांच टीम भी बुलाई गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने दावा किया कि इस मामले में 6 से 7 लोगों की भूमिका है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय पाली , डॉ रवीन्द्र गोस्वामी के द्वारा HPV वैक्सीन को लेकर आम जन को जारी की गई अपील ।*1
- मामला शिवगंज रायसेन कॉलोनी गली नंबर 1 के बाहर लगी कुर्सी किसी शरारती तत्वों के शिकायत पर नगर पालिका ने बिना सोचे समझे बुजुर्गों के बैठने की कुर्सी हटा दी पूर्व प्रतिनिधि बलबीर सिंह सरदार में पहल करते हुए इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई लेकिन पालिका प्रशासन है कि सुनने को तैयार नहीं जहां अच्छे कार्य करने हैं वहां करते नहीं और अच्छे कार्य हो रहे हैं उन पर टांग अड़ाने नगर पालिका का कार्य है शहर में बहुत सी जगह अतिक्रमण है जिसे हटाया नहीं जा रहा है, अखबारों में खबर चलने के बाद केवल करते हैं खानापूर्ति1
- हेडलाइन: सांगावास में रामदेव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अविनाश गहलोत ने किया संबोधन सांगावास (जैतारण)। ग्राम पंचायत सांगावास में मेघवाल समाज एवं ग्रामवासियों के सहयोग से बाबा रामदेव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान मंत्री गहलोत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए ग्रामवासियों और समाज के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद सदैव क्षेत्रवासियों पर बना रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- देश प्रदेश की सेवा व अच्छा कार्य करने के लिये किया प्रेरित पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिले से जुडे प्रेरणास्पद एवं सकारात्मक कार्यों विभिन्न कार्य सेवाओं में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को व अन्य लोगों को भी प्रेरणा प्रोत्साहित करने लिये प्रारंभ की गयी पहल कॉफी विद कलक्टर के अन्तर्गत जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को उनके कक्ष में जिले से अंतिम रूप से चयनित सफल अभ्यर्थियो से संवाद कर उनका उत्सावर्धन किया। उन्होंने अभ्यर्थियो को देश राज्य व आमजन के लिये अच्छा व सकारात्मक कार्य करने के लिये प्रेरित किया। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर उनके अनुभवों को साझा किया व आत्मीयता से मिले। सफल अभ्यर्थियो से उनके जीवन वृत्तातं, चुनौतियो और शैक्षणिक, पारिवारीक पृष्ठभूमि व उनकी सफलताओं व असफलताओं के बारे में जानकारी ली और भविष्य की आगामी योजनाओ के बारे में पूछा उन्हे आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील पाली से संबधी मोमेन्टो भी प्रदान किया। *जिला कलक्टर ने सभी को आगे के लिये किया उत्साहवर्धन* जिला कलक्टर गोस्वामी ने इस अवसर पर भारतीय प्रशसनिक सेवा से गरिमा परमार, 326वीं रैंक, याशिका कच्छवाह, रानी 75वीं रैंक, पायल चौधरी, पाली शहर 207वीं रैंक, मनीषा प्रजापत, सिरियारी 2127वीं रैंक, अक्षिका, तिवाड़ी 756वीं रैंक, अशोक पटेल, पाली 292वीं रैंक, आरएएस सभी ने अपने जीवन वृत्तांत के बारे में बताया। इस अवसर पर एडीएम सीलींग ओम प्रभा आदि मौजूद रहे।3
- Post by मनोज शर्मा1
- फालना के विजयनगर गैराज में युवक की मौत, खुलासे की मांग पर परिजनों ने शव लेने से किया इनकार। फालना। फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में गुरुवार दोपहर 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और समाज बंधुओं में आक्रोश फैल गया तथा उन्होंने मौके पर धरना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। युवक की मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए और मामले के खुलासे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के दौरान परिजन उदयपुर हाईवे पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भी परिजन और समाज बंधु शांत नहीं हुए तथा युवक के शव के साथ दोबारा गैराज पहुंचकर धरने पर बैठ गए। देर रात प्रशासन और परिवारजनों के बीच बातचीत के बाद शव को खुडाला स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, शुभाशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। इसके बावजूद परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन देर शाम तक मामला सुलझ नहीं पाया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे। घटना के बाद जिस गैराज में युवक की मौत हुई, उस पूरे क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है तथा वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मौके पर डिप्टी जितेन्द्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी प्रभात सिंह, फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2