Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई के सुन्नी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में रविवार को तमाम भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ भोले बाबा का पूजन किया।
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
हरदोई के सुन्नी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में रविवार को तमाम भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ भोले बाबा का पूजन किया।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हरदोई में थाना कोतवाली शहर, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 513/26 से संबंधित 14 अभियुक्तों को चोरी की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में शामिल 02 बाल अपचारियों को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई बीएनएस की धारा 306, 331(4), 61(20) और 317(2) के तहत दर्ज मुकदमे के सिलसिले में की गई है।1
- हरदोई जिले के सुरसा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 में बीएनएस की धारा 105/61(2) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।1
- हरदोई जिले के पाली कस्बे में नवनियुक्त थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।1
- हरदोई जनपद के शाहाबाद में खेड़ा तिराहा से कुछ दूरी पर माँ संकटा देवी का अत्यंत प्राचीन सिद्ध मंदिर स्थित है। इस पावन धाम को हरदोई जिले के प्रमुख सिद्ध दरबारों में से एक माना जाता है। यहाँ की धार्मिक मान्यता है कि जीवन में घोर संकटों से घिरे भक्त यदि केवल यहाँ आकर पूजा-अर्चना करते हैं, तो उनके सभी कष्ट और संकट टल जाते हैं। मंदिर परिसर में एक आश्रम भी स्थित है, जहाँ का वातावरण अत्यंत पवित्र और आसपास का प्राकृतिक परिदृश्य बेहद मनोरम है। नवरात्रि के दिनों में यहाँ विशेष मेले का आयोजन किया जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुँचते हैं।1
- हरदोई जिले की बिलग्राम तहसील और माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहब्दा के बसंतपुरवा गाँव के लोग पिछले 35 साल से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। सड़क न होने के कारण गाँव के छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के लोग इस उम्मीद में बैठे हैं कि कभी न कभी उनके गाँव में भी विकास की लहर आएगी, लेकिन 35 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि शायद इसलिए सड़क नहीं बन रही क्योंकि यह दलितों की बस्ती है। स्थानीय सांसद और विधायक कानों में तेल डालकर बैठे हैं और गाँव की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात के मौसम में यहाँ के लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानियों से गुजरना पड़ता है। लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे दलित ग्रामीणों का गुस्सा अब भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधियों पर फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच कराई जाए और गाँव में सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने लोगों से इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है ताकि उनकी यह आवाज सीधे मुख्यमंत्री जी तक पहुँच सके।1
- हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जीतपुरवा में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद सोहित कुमार नामक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। 24 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सिर पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही जितेन्द्र (पुत्र परशुराम) तथा अमर सिंह (पुत्र रामरूप) के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद जांच के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 61(2) भी बढ़ाई गई। इसके बाद 26 जुलाई 2026 को सुरसा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का बांका बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- हरदोई में पुलिस ने 1.29 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बालअपचारियों को भी पकड़ा गया है।1
- हरदोई के शाहाबाद में कांशीराम कॉलोनी के निकट संचालित नुमाइश में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा, अनुमति और विद्युत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जिससे दर्शकों के बीच असमंजस और डर का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने घनी आबादी वाले इस इलाके में झूलों की सुरक्षा, अस्थायी विद्युत कनेक्शनों, दुकानों से कथित वसूली, अग्नि सुरक्षा और आवश्यक अनुमतियों की पारदर्शिता पर प्रश्न उठाए हैं। नुमाइश स्थल के आसपास कांशीराम कॉलोनी, कोतवाली, सीओ कार्यालय, उप निबंधक कार्यालय और एक निजी अस्पताल स्थित होने के कारण नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी भारी चिंता जताई जा रही है। मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस बवाल और अराजकता के माहौल के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।2