Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमनों का पुष्प वर्षा से स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमनों का पुष्प वर्षा से स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमनों का पुष्प वर्षा से स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमनों का पुष्प वर्षा से स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ‘देश बचाओ-अपराध भगाओ’ के नारे के साथ गरीब शक्ति दल का आंदोलन, विदेशी रोजगार व निशुल्क विदेशी शिक्षा की उठाई मांग ‘देश बचाओ-अपराध भगाओ’ के नारे के साथ गरीब शक्ति दल का आंदोलन, विदेशी रोजगार व निशुल्क विदेशी शिक्षा की उठाई मांग1
- डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर सोलर बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर सोलर बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बहेड़ी (बरेली)। थाना बहेड़ी पुलिस ने ग्राम भभइया में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने और वहां लगे सोलर पैनल की बैटरियां चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो सोलर बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात ग्राम भभइया में सड़क किनारे स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रतिमा का एक हाथ और चश्मा तोड़ने के साथ ही वहां लगी लाइट, नल और फ्रीजर को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इसके अलावा सोलर पैनल की बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। मामले में वादी की तहरीर पर थाना बहेड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 675/2026, धारा 298/303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके से मिले प्लास्टिक के गिलास और नमकीन के खाली पाउच के संबंध में आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई। इसके बाद मिले सुरागों के आधार पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर 1 सितंबर को थाना बहेड़ी पुलिस ने गरीबपुरा मोड़ से ग्राम आखा जाने वाले खड़ंजे पर करीब 100 मीटर आगे से गौरव (23) निवासी ग्राम पुनई और सरजीत उर्फ रिंकू (19) निवासी ग्राम पुनई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई सोलर पैनल की दो बैटरियां बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने 31 अगस्त की रात घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए गलती स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक राजू कुमार, उपनिरीक्षक श्रीनाथ शर्मा, कांस्टेबल आशीष, शिवम और अर्विसमान शामिल रहे।1
- युवा संवाद में संघ के सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन पायनियर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने की अध्यक्षता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष रहे मुख्य वक्ता भुता (बरेली), भुता नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सेवा कार्यों, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण तथा वर्तमान समय में युवाओं के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का भी बोध कराया। कार्यक्रम का संयोजन खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम एवं महेश गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और वर्तमान समय में उन्हें मानसिक, सामाजिक एवं करियर से जुड़ी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि छात्र टोलियां बनाकर अपने मित्रों और सहपाठियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। मुख्य वक्ता ने युवाओं को अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त खेल मैदान और स्टेडियम विकसित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाचार माध्यमों की सजग भूमिका की सराहना करते हुए 'डिस्कवरी अब तक समाचार' के कवरेज की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र का निर्माण करना और युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए समाज और देश के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर संघचालक धर्मपाल, विभाग कार्यवाह मिथिलेश, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, नगर कार्यवाह रामाशंकर, खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम, सह जिला गौसेवा प्रमुख राजविंदर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेशम सिंह, खंड संघचालक राजीव, फतेहबहादुर, राजवीर, मंडल कार्यवाह प्रिंस, विश्वेश्वर और हरपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा संवाद में संघ के सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन पायनियर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने की अध्यक्षता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष रहे मुख्य वक्ता भुता (बरेली), भुता नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सेवा कार्यों, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण तथा वर्तमान समय में युवाओं के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का भी बोध कराया। कार्यक्रम का संयोजन खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम एवं महेश गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और वर्तमान समय में उन्हें मानसिक, सामाजिक एवं करियर से जुड़ी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि छात्र टोलियां बनाकर अपने मित्रों और सहपाठियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। मुख्य वक्ता ने युवाओं को अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त खेल मैदान और स्टेडियम विकसित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाचार माध्यमों की सजग भूमिका की सराहना करते हुए 'डिस्कवरी अब तक समाचार' के कवरेज की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र का निर्माण करना और युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए समाज और देश के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर संघचालक धर्मपाल, विभाग कार्यवाह मिथिलेश, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, नगर कार्यवाह रामाशंकर, खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम, सह जिला गौसेवा प्रमुख राजविंदर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेशम सिंह, खंड संघचालक राजीव, फतेहबहादुर, राजवीर, मंडल कार्यवाह प्रिंस, विश्वेश्वर और हरपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- आस्था बरेली न्यूज लाईव। नेपाल के इस स्कूल मास्टर सहाब ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया और बच्चों की जान बचा ली सलाम है इस जांबाज देशभक्तों को1
- पहाड़ों पर बारिश से किच्छा नदी का जलस्तर बढ़ा, दुनका-बिहारीपुर मार्ग के पास किसानों में बढ़ी चिंता पहाड़ों पर बारिश से किच्छा नदी का जलस्तर बढ़ा, दुनका-बिहारीपुर मार्ग के पास किसानों में बढ़ी चिंता मीरगंज (बरेली)। पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। मीरगंज तहसील क्षेत्र के दुनका-बिहारीपुर मार्ग स्थित किच्छा नदी में जलस्तर अचानक बढ़ना शुरू हो गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर क्षेत्र के किसानों की चिंताएं गहराने लगी हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी तेजी से निचले इलाकों और किनारे की कृषि भूमि की ओर रुख कर रहा है। यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो सकती हैं। धान और गन्ने की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। जलस्तर बढ़ने से न सिर्फ फसलों के डूबने बल्कि नदी तट पर भू-कटाव का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति का जायजा लेने और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।1
- मीरगंज में छिनैती करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली बरेली के मीरगंज में छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।1
- ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमनों का पुष्प वर्षा से स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमनों का पुष्प वर्षा से स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश1
- रामगंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अलर्ट पर प्रशासन, मीरगंज SDM निधि शुक्ला ने कपूरपुर में कटान रोधी कार्यों का लिया जायजा रामगंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अलर्ट पर प्रशासन, मीरगंज SDM निधि शुक्ला ने कपूरपुर में कटान रोधी कार्यों का लिया जायजा1
- दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, विवाहिता की मौत का मामला दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, विवाहिता की मौत का मामला बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने दहेज की मांग और उत्पीड़न के मामले में वांछित पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 10 मार्च 2026 को शाहजहांपुर निवासी सवेश कुमार शर्मा ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री प्रियंका देवी का विवाह हरिओम शर्मा उर्फ सुनील कुमार शर्मा निवासी कुंवरपुर बनजरिया, थाना हाफिजगंज, बरेली के साथ हुआ था। प्रियंका थाना बारादरी क्षेत्र स्थित मेदिसिटी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि विवाह के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये दहेज की मांग की जाती थी। मांग पूरी न होने पर प्रियंका के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था। पुलिस के अनुसार, उत्पीड़न से परेशान होकर प्रियंका ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में थाना बारादरी पर मुकदमा अपराध संख्या 288/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। 1 सितंबर 2026 को बारादरी पुलिस ने ग्राम कुंवरपुर बनजरिया स्थित मकान से हरिओम शर्मा उर्फ सुनील कुमार शर्मा, पोशाकी लाल और मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पोशाकी लाल ने बताया कि उसके पुत्र हरिओम शर्मा उर्फ सुनील कुमार का विवाह प्रियंका देवी से हुआ था और परिवार द्वारा दहेज में धनराशि की मांग की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1