रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरमजीतपुर निवासी तारा देवी पत्नी वीर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि दिनांक 3 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:25 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के ही हिम्मत सिंह, आयुश सिंह एवं वंदना सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद उन्होंने डीह थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते जमीनी विवादों को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।

- पूर्व प्रधान रमवा जयराज सिंह फतेहपुर1
- खागा /फतेहपुर ::-आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना किशनपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। “उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में” के संदेश के साथ क्षेत्राधिकारी खागा व थानाध्यक्ष किशनपुर के नेतृत्व में कस्बा किशनपुर में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा रमजान के पवित्र माह का सम्मान करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी खागा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष किशनपुर ने नागरिकों से अपील की कि होली खेलते समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। फ्लैग मार्च में थाना किशनपुर की पुलिस यूनिट के साथ पर्याप्त संख्या में फोर्स मौजूद रही। कस्बे में पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहेगी और हर स्थिति पर पैनी नजर रखेगी।1
- Post by मो.शहीद रिपोर्टर1
- ग्राम प्रधान कभी भी सफाई नही करवाता है ये सूचना ग्राम पंचायत Muchuvapur के ग्राम काकाबेरी का है जो अपने गांव में सफाई करवाता है और हमारे गांव में शिकायत करने पर भी सफाई नहीं होती है1
- Post by Sandeep tvnews1
- bahut adhik pani bhar Jata hai matra 40 miter ki road 6 month se padi hui hai logo ko ane jane me dikkt hoti hai2
- फतेहपुर पूर्णिमा ओमघाट मे हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान । फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना और गंगा नदी को गंदा न करें । अंत मे जिला गंगा समिति एवं डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार की आशा त्रिपाठी लक्ष्मी सिंह, उर्मिला तिवारी, प्रतिभा यादव, पुष्पा गुप्ता,प्रांशु रस्तोगी, बीरेन्द्र साहू ,सुरेंद्र पाठक, विवेक दुबे अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा मौजूद रहे। ---------------------------1
- सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 7 बाला जी हनुमान मंदिर मे धूमधाम से मनाई गईं होली सुन्दर भजनो के साथ ही स्वादिष्ट ठंडाई का वितरण खागा फतेहपुर ::- नगर पंचायत खखरेरु अंतर्गत वार्ड नंबर 7 सरदार पटेल नगर रक्षपालपुर मे कुछ अलग तरह की होली देखने को मिली एक तरफ जहाँ लोग रंगों व ग़ुलाल लगाकर होली मनाते हैं वही बाला जी के मंदिर मे मनमोहक भजनो के साथ होली का पावन त्यौहार मनाया गया। डी एस चंदेल (बाला जी) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल खखरेरु के नेतृत्व मे विगत कई वर्षो से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं इन्होने प्रण लिया हैं की अपना पूरा जीवन बाला जी के सेवा अर्पित करना हैं इस मौके मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष आदित्य केशरवानी, प्रेम मोहन शाहू, ज्ञान सिंह, राम सिंह (पहलवान)राम प्रताप सिंह,जीतेन्द्र सिंह (जीतू सिंह)दरोगा भाई सहित सैंकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।2
- फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कांसाही रोड स्थित एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। विद्युत पोल से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार युवक के ऊपर विद्युत पोल गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विद्युत पोल से कार की टक्कर के बाद बाद बगल से गुजर रहे युवक के ऊपर पोल गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई।1