Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई,पोल गिरने से युवक की मौत। फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कांसाही रोड स्थित एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। विद्युत पोल से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार युवक के ऊपर विद्युत पोल गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विद्युत पोल से कार की टक्कर के बाद बाद बगल से गुजर रहे युवक के ऊपर पोल गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई।
मो.शहीद रिपोर्टर
अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई,पोल गिरने से युवक की मौत। फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कांसाही रोड स्थित एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। विद्युत पोल से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार युवक के ऊपर विद्युत पोल गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विद्युत पोल से कार की टक्कर के बाद बाद बगल से गुजर रहे युवक के ऊपर पोल गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कांसाही रोड स्थित एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। विद्युत पोल से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार युवक के ऊपर विद्युत पोल गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विद्युत पोल से कार की टक्कर के बाद बाद बगल से गुजर रहे युवक के ऊपर पोल गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई।1
- सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरमजीतपुर निवासी तारा देवी पत्नी वीर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि दिनांक 3 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:25 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के ही हिम्मत सिंह, आयुश सिंह एवं वंदना सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद उन्होंने डीह थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते जमीनी विवादों को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।1
- खागा /फतेहपुर ::-आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना किशनपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। “उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में” के संदेश के साथ क्षेत्राधिकारी खागा व थानाध्यक्ष किशनपुर के नेतृत्व में कस्बा किशनपुर में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा रमजान के पवित्र माह का सम्मान करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी खागा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष किशनपुर ने नागरिकों से अपील की कि होली खेलते समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। फ्लैग मार्च में थाना किशनपुर की पुलिस यूनिट के साथ पर्याप्त संख्या में फोर्स मौजूद रही। कस्बे में पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहेगी और हर स्थिति पर पैनी नजर रखेगी।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महमद में की है घटना। रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,93054909611
- लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार 5 से 7 फीट तक उछल गई कर और कर के सवार लोग1
- Post by Ashish Kumar1
- आज दिनांक 04.03.2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खागा द्वारा मय पुलिस बल के होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना किशनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा किशनपुर ,विजयीपुर, ग्राम इकौरा, ग्राम सिल्मी में फ्लैग मार्च किया गया तथा आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।1
- सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 7 बाला जी हनुमान मंदिर मे धूमधाम से मनाई गईं होली सुन्दर भजनो के साथ ही स्वादिष्ट ठंडाई का वितरण खागा फतेहपुर ::- नगर पंचायत खखरेरु अंतर्गत वार्ड नंबर 7 सरदार पटेल नगर रक्षपालपुर मे कुछ अलग तरह की होली देखने को मिली एक तरफ जहाँ लोग रंगों व ग़ुलाल लगाकर होली मनाते हैं वही बाला जी के मंदिर मे मनमोहक भजनो के साथ होली का पावन त्यौहार मनाया गया। डी एस चंदेल (बाला जी) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल खखरेरु के नेतृत्व मे विगत कई वर्षो से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं इन्होने प्रण लिया हैं की अपना पूरा जीवन बाला जी के सेवा अर्पित करना हैं इस मौके मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष आदित्य केशरवानी, प्रेम मोहन शाहू, ज्ञान सिंह, राम सिंह (पहलवान)राम प्रताप सिंह,जीतेन्द्र सिंह (जीतू सिंह)दरोगा भाई सहित सैंकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।2
- रायबरेली पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की कंप्यूटर ऑपरेटर से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 6 ऐसे लुटेरों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार, जिन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीगंज गांव के पास का है जहां 26 फरवरी को एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित पाल अपने घर वापस जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक कर लैपटॉप, पेन ड्राइव मोबाइल स्मार्ट वॉच छीन कर फरार हो गए थे पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 6 संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने अपने रोजमर्रा के महंगे खर्च पूरा करने के लिए लूट की थी पकड़े गए पांच आरोपी फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं वही एक रायबरेली का है पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1