logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महमद में की है घटना। रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,9305490961

18 hrs ago
user_Balvant singh Press
Balvant singh Press
डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महमद में की है घटना। रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,9305490961

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरमजीतपुर निवासी तारा देवी पत्नी वीर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि दिनांक 3 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:25 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के ही हिम्मत सिंह, आयुश सिंह एवं वंदना सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद उन्होंने डीह थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते जमीनी विवादों को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।
    1
    सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरमजीतपुर निवासी तारा देवी पत्नी वीर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि दिनांक 3 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:25 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के ही हिम्मत सिंह, आयुश सिंह एवं वंदना सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद उन्होंने डीह थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते जमीनी विवादों को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महमद में की है घटना। रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,9305490961
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महमद में की है घटना।
रिपोर्ट -बलवंत कुमार 
मो,9305490961
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के मनीरामपुर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा , मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय राय , उप निरीक्षक अभिज्ञान सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायलो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान रोहनिया क्षेत्र के गांव बैशन का पुरवा , चमोली निवासी बताई गई
    1
    कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के मनीरामपुर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा , मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय राय , उप निरीक्षक अभिज्ञान सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायलो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान रोहनिया क्षेत्र के गांव बैशन का पुरवा , चमोली निवासी बताई गई
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • रायबरेली में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी ने स्वयं सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला और प्रमुख बाजारों तथा संवेदनशील स्थलों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। सुपर मार्केट, घंटाघर, किला बाजार और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है - रंगों का उत्सव खुशी से मनाएं, लेकिन शांति में किसी तरह की खलल डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूपी भर में होली पर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है, ताकि हर नागरिक बेफिक्र होकर त्योहार मना सके।
    1
    रायबरेली में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी ने स्वयं सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला और प्रमुख बाजारों तथा संवेदनशील स्थलों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।  सुपर मार्केट, घंटाघर, किला बाजार और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। 
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है -
रंगों का उत्सव खुशी से मनाएं, लेकिन शांति में किसी तरह की खलल डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूपी भर में होली पर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है, ताकि हर नागरिक बेफिक्र होकर त्योहार मना सके।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • यह है अमावा ग्राम सभा का विकास कि लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसा विकास हमें नहीं चाहिए अमावा चौराहा से लगभग 200 मीटर दूर रुकनपुर रोड पर घरों का पानी रोडो से बह रहा है जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत है कई लोग तो वहां गिर के चोटिल हो चुके हैं
    1
    यह है अमावा ग्राम सभा का विकास कि लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसा विकास हमें नहीं चाहिए अमावा चौराहा से लगभग 200 मीटर दूर रुकनपुर रोड पर घरों का पानी रोडो से बह रहा है जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत है कई लोग तो वहां गिर के चोटिल हो चुके हैं
    user_अजमेरी खान पठान
    अजमेरी खान पठान
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Vinod Shrivastava
    1
    Post by Vinod Shrivastava
    user_Vinod Shrivastava
    Vinod Shrivastava
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • ​ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। *​पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,* होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ​सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।
    1
    ​ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।
दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
*​पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,*
होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल  ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायबरेली पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की कंप्यूटर ऑपरेटर से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 6 ऐसे लुटेरों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार, जिन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीगंज गांव के पास का है जहां 26 फरवरी को एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित पाल अपने घर वापस जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक कर लैपटॉप, पेन ड्राइव मोबाइल स्मार्ट वॉच छीन कर फरार हो गए थे पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 6 संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने अपने रोजमर्रा के महंगे खर्च पूरा करने के लिए लूट की थी पकड़े गए पांच आरोपी फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं वही एक रायबरेली का है पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की कंप्यूटर ऑपरेटर से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 6 ऐसे लुटेरों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार, जिन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीगंज गांव के पास का है जहां 26 फरवरी को एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित पाल अपने घर वापस जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक कर लैपटॉप, पेन ड्राइव मोबाइल स्मार्ट वॉच छीन कर फरार हो गए थे पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 6 संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने अपने रोजमर्रा के महंगे खर्च पूरा करने के लिए लूट की थी पकड़े गए पांच आरोपी फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं वही एक रायबरेली का है पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया 
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.