logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राठ में आसमान से आई डोली हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई बनी बुंदेलखंड भर में चर्चा का विषय हमीरपुर जिले के कस्बा रात में हुई एक अनोखी और यादगार शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है गोल्डन रिसोर्ट में आयोजित इस विवाह समारोह में उस वक्त मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह गया जब दुल्हन की विदाई पारंपरिक कार बघ्ची या डोली की बजाय हेलीकॉप्टर से कराई गई

6 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
पत्रकार Maudaha, Hamirpur•
6 hrs ago

राठ में आसमान से आई डोली हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई बनी बुंदेलखंड भर में चर्चा का विषय हमीरपुर जिले के कस्बा रात में हुई एक अनोखी और यादगार शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है गोल्डन रिसोर्ट में आयोजित इस विवाह समारोह में उस वक्त मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह गया जब दुल्हन की विदाई पारंपरिक कार बघ्ची या डोली की बजाय हेलीकॉप्टर से कराई गई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #Apkiawajdigital बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवती ने पुलिस विभाग के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि वह एक मनचले की शिकायत लेकर थाने पहुँची थी, लेकिन वहाँ तैनात पुलिसकर्मी ने मदद करने के बजाय उसका मानसिक और भावनात्मक शोषण शुरू कर दिया। क्या है पूरा मामला ? पीड़ित युवती के अनुसार, फैज अंसारी नाम का एक युवक उसके डांस वीडियो को बिना अनुमति इंस्टाग्राम पर डाल रहा था और कमेंट्स में अभद्र गालियां दे रहा था। इस साइबर प्रताड़ना से तंग आकर युवती न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुँची। रक्षक ही बना भक्षक युवती का आरोप है कि मामले की जाँच के दौरान उसकी मुलाकात पुलिसकर्मी कुलदीप राठी से हुई। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले कुलदीप राठी ने युवती का नंबर ले लिया और उस पर निजी तौर पर मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती का दावा है कि पुलिसकर्मी ने उससे 'आपत्तिजनक मांग' की और उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। > "मैं फैज अंसारी के डर से पुलिस के पास सुरक्षा माँगने गई थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि खाकी वर्दी में बैठा शख्स ही मेरे लिए मुसीबत बन जाएगा। अब मुझे दोहरा मानसिक दर्द झेलना पड़ रहा है।" — पीड़ित युवती > उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने शासन-प्रशासन और माननीय प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। जिले के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और आरोपी पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग उठ रही है।
    1
    #Apkiawajdigital
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवती ने पुलिस विभाग के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि वह एक मनचले की शिकायत लेकर थाने पहुँची थी, लेकिन वहाँ तैनात पुलिसकर्मी ने मदद करने के बजाय उसका मानसिक और भावनात्मक शोषण शुरू कर दिया।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़ित युवती के अनुसार, फैज अंसारी नाम का एक युवक उसके डांस वीडियो को बिना अनुमति इंस्टाग्राम पर डाल रहा था और कमेंट्स में अभद्र गालियां दे रहा था। इस साइबर प्रताड़ना से तंग आकर युवती न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुँची।
रक्षक ही बना भक्षक
युवती का आरोप है कि मामले की जाँच के दौरान उसकी मुलाकात पुलिसकर्मी कुलदीप राठी से हुई। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले कुलदीप राठी ने युवती का नंबर ले लिया और उस पर निजी तौर पर मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती का दावा है कि पुलिसकर्मी ने उससे 'आपत्तिजनक मांग' की और उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
> "मैं फैज अंसारी के डर से पुलिस के पास सुरक्षा माँगने गई थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि खाकी वर्दी में बैठा शख्स ही मेरे लिए मुसीबत बन जाएगा। अब मुझे दोहरा मानसिक दर्द झेलना पड़ रहा है।" — पीड़ित युवती
> 
उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग
मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने शासन-प्रशासन और माननीय प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। जिले के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और आरोपी पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग उठ रही है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत नव वैज्ञानिक पुरुस्कार प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन,स्कूली बच्चों द्वारा बनाये गए अविष्कारों की लगाई गई प्रदर्शनी,बच्चों में प्रतिभाओं के निखार के उद्देश्य से किया गया कार्यक्रम का आयोजन,कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को किया डीएम ने किया सम्मानित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी,हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद, बीएसए आलोक सिंह सहित अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे,
    4
    राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत नव वैज्ञानिक पुरुस्कार प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन,स्कूली बच्चों द्वारा बनाये गए अविष्कारों की लगाई गई प्रदर्शनी,बच्चों में प्रतिभाओं के निखार के उद्देश्य से किया गया कार्यक्रम का आयोजन,कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को किया डीएम ने किया सम्मानित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी,हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद, बीएसए आलोक सिंह सहित अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे,
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज बांदा* *बांदा*-अतिक्रमण हटाते समय पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा पूरा मकान बड़ी घटना होते होते टली घटना का लाइव वीडियो आया सामने घटना में पोकलैंड चालक हुआ घायल सीओ सौरभ् सिंह एवं उप जिलाधिकारी के तत्परता से ड्राइवर को जेसीबी से सकुशल निकाल कर भिजवाया गया अस्पताल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती व्यापारियों ने घटना के लिए तहसील प्रशासन सहित पीडब्ल्यूडी को ठहराया दोषी लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा मामला बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा हुआ हैl
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज बांदा*
*बांदा*-अतिक्रमण हटाते समय पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा पूरा मकान बड़ी घटना होते होते टली
घटना का लाइव वीडियो आया सामने
घटना में पोकलैंड चालक हुआ घायल
सीओ सौरभ् सिंह एवं उप जिलाधिकारी के तत्परता से ड्राइवर को जेसीबी से सकुशल निकाल कर भिजवाया गया अस्पताल 
चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
व्यापारियों ने घटना के लिए तहसील प्रशासन सहित पीडब्ल्यूडी को ठहराया दोषी 
लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा
मामला बांदा जनपद के  बबेरू कस्बे में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा हुआ हैl
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *बांदा*- शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के नई बस्ती में चोरों ने दो मकानों को बनाया अपना निशाना, दीवाल तोड़कर दो घरों से की गई चोरी ,आपको बता दे कि बीती रात गांव के ही महेश प्रजापति पुत्र दुलुवा प्रजापति कहीं बाहर गया हुआ था सूना मौका पाकर अज्ञात चोरों ने घर से 3 बकरिया जिसकी कीमत 35 हजार रुपए की चोरी कर ले गए हैं, वही दूसरे पीड़ित महेंद्र प्रजापति पुत्र प्रभु दयाल प्रजापति मवई निवासी के घर के पीछे से मकान की दीवार को तोड़कर चोर घर के अंदर घुसकर कमरे में रखे 3 कुंटल गेहूं ,चावल 30 किलो ,5 हजार रुपए व गृहस्थी का समान , और जरूरी कागजात आदि लेकर फरार हो गए चोर , गृहस्वामी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि हम बाहर घर के सो रहे थे तभी वही पास में हमारी भैंस बंधी हुई थी जिसको चोरों ने खूंटे से खोल दिया था जिसके बाद हम लोग भैंस को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकल गए थे इसके बाद चोरों ने हमारे घर के पीछे की दीवाल तोड़कर अंदर प्रवेश हुए और चोरी कर ले गए,पीड़ितो ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है। *बाइट - 1महेंद्र प्रजापति गृहस्वामी* *बाइट - 2भूरी पीड़िता*
    1
    *बांदा*- शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के नई बस्ती में चोरों ने दो मकानों को बनाया अपना निशाना, दीवाल तोड़कर दो घरों से की गई चोरी ,आपको बता दे कि बीती रात गांव के ही महेश प्रजापति पुत्र दुलुवा प्रजापति कहीं बाहर गया हुआ था सूना मौका पाकर अज्ञात चोरों ने घर से 3 बकरिया जिसकी कीमत 35 हजार रुपए की चोरी कर ले गए हैं, वही दूसरे पीड़ित महेंद्र प्रजापति पुत्र प्रभु दयाल प्रजापति मवई निवासी के घर के पीछे से मकान की दीवार को तोड़कर चोर घर के अंदर घुसकर कमरे में रखे 3 कुंटल गेहूं ,चावल 30 किलो ,5 हजार रुपए व गृहस्थी का समान , और जरूरी कागजात आदि लेकर फरार हो गए चोर , गृहस्वामी महेंद्र प्रजापति  ने बताया कि हम बाहर घर के सो रहे थे तभी वही पास में हमारी भैंस बंधी हुई थी जिसको चोरों ने खूंटे से खोल दिया था जिसके बाद हम लोग भैंस को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकल गए थे इसके बाद चोरों ने हमारे घर के पीछे की दीवाल तोड़कर अंदर प्रवेश हुए और  चोरी कर ले गए,पीड़ितो ने घटना की  जानकारी पुलिस को भी दी है।
*बाइट - 1महेंद्र प्रजापति गृहस्वामी* 
*बाइट - 2भूरी पीड़िता*
    user_SATYA NARAYAN Nishad
    SATYA NARAYAN Nishad
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • yah news sab sahi hai
    4
    yah news sab sahi hai
    user_Om p Omprakash Prajapati
    Om p Omprakash Prajapati
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बांदा में चंदा देवी इंटर कॉलेज के सामने वाली गली में प्रशासन ने अतिक्रमण हटा हुआ अभियान चलाए लेकिन शहर के मुख्य सड़कों पर रोग लगने वाले जाम के बीच सवाल उठ रहा है की कार्रवाई गलियों तक क्यों सीमित रही क्या यह अभियान किसी विशेष शिकायत या दबाव में हुआ ? जनता मुख्य मार्गों पर भी सामान शक्ति की अपेक्षा कर रही है
    1
    बांदा में चंदा देवी इंटर कॉलेज के सामने वाली गली में प्रशासन ने अतिक्रमण हटा हुआ अभियान चलाए लेकिन शहर के मुख्य सड़कों पर रोग लगने वाले जाम के बीच सवाल उठ रहा है की कार्रवाई गलियों तक क्यों सीमित रही क्या यह अभियान किसी विशेष शिकायत या दबाव में हुआ ? जनता मुख्य मार्गों पर भी सामान शक्ति की अपेक्षा कर रही है
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौत के मांझे पर चला पुलिस का चाबुक दो गिरफ्तार भारी मात्रा में चाइनीस मांझा बरामद आगे भी चलेगा अभियान मौदहा हमीरपुर लखनऊ में चीनी मांझे से गर्दन काटने के कारण शोएब नामक युवक की दर्दनाक मौत के बाद प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चीनी मांझे से होने वाली मौत को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा हरकत में आई मौदहा कोतवाली पुलिस ने दो दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में चाइनींज मांझा जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया है
    1
    मौत के मांझे पर चला पुलिस का चाबुक दो गिरफ्तार भारी मात्रा में चाइनीस मांझा बरामद आगे भी चलेगा अभियान 
मौदहा हमीरपुर लखनऊ में चीनी मांझे से गर्दन काटने के कारण शोएब नामक युवक की दर्दनाक मौत के बाद 
प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 
स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चीनी मांझे से होने वाली मौत को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा 
हरकत में आई मौदहा कोतवाली पुलिस ने दो दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में चाइनींज मांझा जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया है
    user_ISLAM
    ISLAM
    पत्रकार Maudaha, Hamirpur•
    7 hrs ago
  • #Apkiawajdigital वाराणसी के चोलापुर पोस्ट ऑफिस में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब डाक विभाग के कर्मचारी सुशील सिंह की पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सुशील सिंह अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे, तभी उनकी जेब से तेज धुआं निकलने लगा और फोन गर्म होकर जल उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं देखते ही सुशील सिंह ने तुरंत मोबाइल को जेब से निकालकर दूर फेंक दिया, जिससे आग फैलने से बचा और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, फोन पूरी तरह जलकर खराब हो गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस परिसर में हड़कंप मच गया, कर्मचारी और मौजूद लोग घबरा उठे, अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुशील सिंह को मामूली झुलसने की शिकायत हुई, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल की बैटरी में खराबी या ओवरहीटिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लिथियम-आयन बैटरी वाली फोन में कभी-कभी शॉर्ट सर्किट, पुरानी बैटरी या ज्यादा गर्मी से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जो जेब में रखने पर और खतरनाक साबित होती हैं। यह घटना मोबाइल फोन की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। हाल के महीनों में देशभर में कई जगहों पर जेब में रखे फोन के फटने या जलने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में डर बढ़ा है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पुराने या क्षतिग्रस्त फोन का इस्तेमाल न करें, चार्जिंग के दौरान फोन जेब में न रखें और ओवरहीटिंग होने पर तुरंत दूर रखें। पोस्ट ऑफिस अधिकारियों ने घटना की सूचना ऊपर पहुंचाई है और कर्मचारियों को ऐसे हादसों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
    1
    #Apkiawajdigital
वाराणसी के चोलापुर पोस्ट ऑफिस में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब डाक विभाग के कर्मचारी सुशील सिंह की पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सुशील सिंह अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे, तभी उनकी जेब से तेज धुआं निकलने लगा और फोन गर्म होकर जल उठा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं देखते ही सुशील सिंह ने तुरंत मोबाइल को जेब से निकालकर दूर फेंक दिया, जिससे आग फैलने से बचा और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, फोन पूरी तरह जलकर खराब हो गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस परिसर में हड़कंप मच गया, कर्मचारी और मौजूद लोग घबरा उठे, अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सुशील सिंह को मामूली झुलसने की शिकायत हुई, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल की बैटरी में खराबी या ओवरहीटिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लिथियम-आयन बैटरी वाली फोन में कभी-कभी शॉर्ट सर्किट, पुरानी बैटरी या ज्यादा गर्मी से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जो जेब में रखने पर और खतरनाक साबित होती हैं।
यह घटना मोबाइल फोन की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। हाल के महीनों में देशभर में कई जगहों पर जेब में रखे फोन के फटने या जलने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में डर बढ़ा है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पुराने या क्षतिग्रस्त फोन का इस्तेमाल न करें, चार्जिंग के दौरान फोन जेब में न रखें और ओवरहीटिंग होने पर तुरंत दूर रखें।
पोस्ट ऑफिस अधिकारियों ने घटना की सूचना ऊपर पहुंचाई है और कर्मचारियों को ऐसे हादसों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हेलीकॉप्टर से बहू की विदाई, राठ में पहली बार दिखा शाही नज़ारा, पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पिता ने रचा अनोखा इतिहास, हेलीकॉप्टर उतरते ही कस्बे और आसपास के गांवों से उमड़ी भारी भीड़, उरई मार्ग पर बनाए गए हेलिपैड से प्रशासनिक अनुमति के बाद उड़ान, बहू के मायके सरीला क्षेत्र के पहरा गांव तक हेलीकॉप्टर से कराया गया सफर, पहरा से पुत्र-बहू को गाड़ियों के काफिले के साथ गांव लाया गया, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में पूरी हुई ऐतिहासिक विदाई, हेलीकॉप्टर विदाई राठ क्षेत्र में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी, मामला राठ कोतवाली कस्बा का।
    4
    हेलीकॉप्टर से बहू की विदाई, राठ में पहली बार दिखा शाही नज़ारा,
पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पिता ने रचा अनोखा इतिहास,
हेलीकॉप्टर उतरते ही कस्बे और आसपास के गांवों से उमड़ी भारी भीड़,
उरई मार्ग पर बनाए गए हेलिपैड से प्रशासनिक अनुमति के बाद उड़ान,
बहू के मायके सरीला क्षेत्र के पहरा गांव तक हेलीकॉप्टर से कराया गया सफर,
पहरा से पुत्र-बहू को गाड़ियों के काफिले के साथ गांव लाया गया,
पुलिस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में पूरी हुई ऐतिहासिक विदाई,
हेलीकॉप्टर विदाई राठ क्षेत्र में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी,
मामला राठ कोतवाली कस्बा का।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.