Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये लड़का अपना पता मुजफ्फरनगर का बता रहा है और ये सीरियस हैं doon hospital के लिए reffer किया है अभी अभी। किसी भाई के पास mujjafarnagar से रिलेटेड कोई group हो तो pls share the post
Anuj Kumar patrakaar Patrakaar
ये लड़का अपना पता मुजफ्फरनगर का बता रहा है और ये सीरियस हैं doon hospital के लिए reffer किया है अभी अभी। किसी भाई के पास mujjafarnagar से रिलेटेड कोई group हो तो pls share the post
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 17.02.2026 को समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा कॉलर के पड़ोसी इमरान की पत्नी फिर्दोष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया । बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली । थाना शाहुपुर पुलिस द्वारा घायल फिर्दोष एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिर्दोष उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।4
- मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां पर हमला, 4 साल की मासूम की मौत से मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के बसीकलां गांव में सोमवार तड़के करीब 2 बजे एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। डायल 112 पर मिली सूचना के अनुसार अज्ञात हमलावर ने इमरान की पत्नी फिर्दोष पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उनकी 4 वर्षीय मासूम बच्ची को गायब कर दिया गया।4
- जंनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसी कला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक युवती ने अपनी भाभी और मासूम भतीजी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती अपनी भाभी से नाराज थी। बताया जा रहा है कि भाभी उसे मोबाइल फोन पर अपने प्रेमी से बात करने से रोकती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी बात से गुस्साई युवती ने कथित तौर पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में घटना के बाद शोक और भय का माहौल बना हुआ है।3
- रमजान का महीना शुरू हो रहा है और आने वाले दिनों में ही होली का पर्व भी आने वाला है इसको देखते हुए आपसे विनती की जाती है की मुजफ्फरनगर ने लाइट, पानी और साफ सफाई की जरूरत है रमजान का महीना जिसमे लाखों लोग सुबह 3 बजे से सहरी के इंतजाम में लग जाते है जिसमे रात के समय और शाम के वक्त बिजली ओर पानी की बहुत सक्त जरूरत होती है मुजफ्फरनगर सिटी के कुछ इलाके जेसे नियाजुपुरा व मीमलाना रोड की गलियों में जल भराओ की समस्या रहती है और कूड़ा भी जमा रहता है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ओर बीमारी भी पनपती है इसलिए आपसे विनती की जाती है इस जन समस्याओं का समाधान करने की कृपा करे1
- मुजफ्फरनगर सदर तहसील एसडीएम ऑफिस पर आज दूसरे दिन भी किसान यूनियन तोमर का धरना जारी रहा । किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी ने कुछ अधिकारियों पर भ्रष्टाचारि का आरोप लगाते हुए SIR मामले में लोगों पर फर्जी नोटिस भेजने और लोगों से ₹20000 मांगने का भी आरोप लगाया । और उन्होंने कोको कोला कंपनी द्वारा गरीबों की जमीन कब्जाये जाने का भी आरोप लगाते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई और समस्याओं का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी ।1
- मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल के सम्मानित एवं मधुर स्वभाव के धनी श्री उद्योराम शर्मा जी की रस्म पगड़ी, हवन एवं ब्रह्मभोज का कार्यक्रम सोमवार को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिजन, संबंधी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो कि श्री उद्योराम शर्मा जी का निधन 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को हो गया था, जिसके पश्चात पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सभी का सम्मान करने की भावना और प्रेमपूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाते थे। संगीत के प्रति विशेष रुचि रखने वाले शर्मा जी सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे तथा हर वर्ग के लोगों से आत्मीय संबंध रखते थे। 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को चरथावल स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन के उपरांत ब्रह्मभोज एवं रस्म पगड़ी संपन्न हुई। उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार में श्री गोवर्धन दास, श्री धनश्याम दास, जियालाल, कुमुदनिकांत, नीरज, पंकज, नवीन, संजय, मुकेश (लीलू), सुधीर, विकास, पोपट, विदुर, उमंग, सिद्धांत, पार्थ, आर्यमान, पुलकित, नैतिक, रिदम सहित समस्त परिजन शामिल रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी अभिषेकi बंसल, नवीन गर्ग, नितिन गर्ग, बाजार कलां के व्यापारीगण एवं अन्य शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- Post by Radhika Singh1
- मुज़फ्फरनगर सदर तहसील पर भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना, निखिल चौधरी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन मुज़फ्फरनगर की सदर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित किया गया। धरने में मुख्य रूप से कैम्पा कोला फैक्ट्री से जुड़ी समस्याओं, चकबंदी में कथित अनियमितताओं तथा अन्य किसान शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और शीघ्र समाधान की मांग की। निखिल चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की अपील की। धरने के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई।3