कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अतराल, बीमावर थाना, हमीरपुर निवासी बच्चा प्रजापति के करीब 20 वर्षीय बेटे अंकुर कुमार का शव वीरपुर गांव के पास एक खेत में पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ पाया गया। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसका आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड की सहायता से युवक के परिजनों को सूचना दी गई। कई घंटों बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकुर लगभग चार महीने पहले गुजरात में नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे उसकी माँ कुसमा से बात हुई थी, और शाम होते ही उसकी मौत की खबर आ गई। इस मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने पुष्टि की है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अतराल, बीमावर थाना, हमीरपुर निवासी बच्चा प्रजापति के करीब 20 वर्षीय बेटे अंकुर कुमार का शव वीरपुर गांव के पास एक खेत में पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ पाया गया। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसका आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड की सहायता से युवक के परिजनों को सूचना दी गई। कई घंटों बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकुर लगभग चार महीने पहले गुजरात में नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे उसकी माँ कुसमा से बात हुई थी, और शाम होते ही उसकी मौत की खबर आ गई। इस मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने पुष्टि की है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों मिट्टी खनन माफिया पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि वे निजी कार्यों के लिए जारी खनन अनुमति का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी का व्यावसायिक कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि तहसील प्रशासन को परमिशन का चूरन चटाकर बेखौफ मिट्टी की बिक्री की जा रही है, जिसका उपयोग विभिन्न स्थानों पर प्लॉटों की भराई के लिए हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किसानों के नाम पर निजी कार्यों की अनुमति लेकर, कुछ लोग व्यावसायिक स्तर पर मिट्टी बेच रहे हैं, जिससे निर्धारित मानकों की अनदेखी हो रही है। जानकारी के अनुसार, बरौली गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह अवैध खनन कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन से निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर ₹800 से ₹1000 प्रति ट्रॉली की दर से बेचा जा रहा है। इस खनन कार्य में ट्रैक्टरों के साथ-साथ हाइड्रा मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है, हालांकि खनन से जुड़े लोग आवश्यक अनुमति होने का दावा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी खनन जारी है और इसका खुलेआम कारोबार हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और तहसील प्रशासन पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यदि इन शिकायतों में सत्यता पाई जाती है, तो यह निजी कार्य हेतु जारी खनन अनुमति के गंभीर दुरुपयोग का मामला साबित हो सकता है।1
- लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।1
- हमीरपुर जिला अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहाँ अस्पताल के महिला शौचालय के भीतर एक नवजात शिशु का शव मिला है। इस हृदय विदारक घटना के सामने आते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस बीच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और अस्पताल में आने-जाने वाले सभी तीमारदारों के झोले चेक करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों और सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।4
- मंगलवार को हमीरपुर पुलिस ने एक अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके तहत कानपुर नगर के निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के चार जानवर, एक होंडा सिटी कार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। बिवांर पुलिस को एक मुखबिर से क्षेत्र में संदिग्ध पशु चोरों की मौजूदगी की सटीक सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम विभूनी के पास घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल चार जानवर – दो बकरे और दो बकरियां – बरामद हुईं। इसके अतिरिक्त, घटना में प्रयुक्त एक होंडा सिटी कार, 9,400 रुपये नकद और दो एंड्रॉयड व एक कीपैड सहित तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अयूब पुत्र आलम निवासी केडीए कॉलोनी थाना जाजमऊ, कानपुर नगर; मोहम्मद राजा पुत्र अकरम निवासी माल रोड, थाना कैन्ट, कानपुर नगर; और गुलफान उर्फ इरफान पुत्र पप्पू निवासी थोक, चिश्ती नगर थाना महाराजपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। बिवांर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवीन्द्र, उपनिरीक्षक जगत नारायण यादव, उपनिरीक्षक मु० सुल्तान, हेड कांस्टेबल राजबहादुर, कांस्टेबल अमृत गुप्ता और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।1
- राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अमित कुमार आनंद, ने एक बयान दिया है।1
- गोरखनाथ पुलिस ने एक शाखा प्रबंधक के रूप में ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने खुद को शाखा प्रबंधक बताकर ₹4 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।1
- आज दिनांक 22.06.2026 को बल्दीराय थाना क्षेत्र के बरासिन गाँव में गोमती नदी के किनारे एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जाँच के दौरान, मृतक की पहचान कोतवाली नगर निवासी अय्यूब अली के रूप में हुई। उनके भाई मौके पर पहुंचे और बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय से जानकारी प्राप्त हुई।1
- कानपुर के पीपीएन मार्केट के पास सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने समय रहते वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। इस घटना के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस तथा दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।1