Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनांक: 14 अप्रैल 2026 जिला सीहोर 📌जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निजी एवं कमर्शियल वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। 📌इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बाजार, सुनसान एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। 📌पुलिस विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है।
Deepak Kumar bairagi
दिनांक: 14 अप्रैल 2026 जिला सीहोर 📌जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निजी एवं कमर्शियल वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। 📌इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बाजार, सुनसान एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। 📌पुलिस विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है।
More news from Sehore and nearby areas
- डॉ अंबेडकर परिसर आष्टा में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की संयुक्त जयंती के अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. मीना विनीत सिंगी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री बापूलाल मालवीय,सहित सभी उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इसी तरह नगर पंचायत कोठरी के कोऑपरेटिव भवन में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर जयंती के अवसर पर बी पेक्स में नवीन सदस्यता अभियान का शुभारंभ विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाचरोद में भी ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ विभिन्न विकास कार्यो का विधायक जी ने लोकार्पण किया।1
- 📌इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बाजार, सुनसान एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। 📌पुलिस विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है।7
- ऑपरेशन साइबर के तहत कन्नौद पुलिस की बड़ी सफलता, एक माह में फ्रॉड राशि ₹ 32,429/पीड़ित को लौटाई कन्नौद, ज़िला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर” के तहत एक माह पूर्व साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को ₹32,429/- की राशि न्यायालय के आदेश से पुनः उसके खाते में लौटाई गई। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में 360-पुलिसिंग के अंतर्गत साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर “साइबर मित्र” नियुक्त किए गए हैं। इन पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही “पुलिस चौपाल” के माध्यम से आमजन को साइबर ठगी से बचाव और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं डायल 112 की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को कन्नौद निवासी कृष्ण कुमार ने ₹32,429/- की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। थाना कन्नौद के साइबर मित्रों द्वारा तत्काल जानकारी एकत्र कर जिला साइबर सेल को भेजी गई, जहां एनसीआरपी पोर्टल पर प्रकरण दर्ज कर सतत मॉनिटरिंग की गई। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई राशि होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई। पीड़ित कृष्ण कुमार ने राशि वापस मिलने पर देवास पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। यदि साइबर फ्रॉड हो, तो तुरंत 1930 या 112 पर शिकायत दर्ज कराएं।1
- Post by Sajid Pathan1
- Post by Jeevan Sutariya1
- - आरोपियों से 6.285 किलों गांजा और मोटर सायकिल सहित कुल 2.70 लाख रुपये का मसरुका जब्त जप्त । - उडिसा से लाकर भोपाल में खपाते थे गांजा । - रीवा एवं रायसेन निवासी आरोपीगण, भोपाल में किराये से रहकर कर रहे थे गांजा तस्करी । - स्कूल कॉलेज के युवाओं और स्लम एरिया के छोटे मजदूरों को करते थे टारगेट । - पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री विवेक सिंह के निर्देशन में गांजा तस्करो पर सख्त कार्यवाही। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन अनुरुप पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है । उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) के सतत निर्देशन में, अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा गांजा तस्करों को चिह्नित कर सतत नजर बनाए रखते हुए गांजा बेचने की फिराक में 02 युवती और 01 युवक सहित 03 गांजा तस्कर आरोपियों को 6.285 किलो गांजा व 1 मो.सा. सहित गिरफ्तार कर लगभग 2.70 लाख रुपये का मसरुका जब्त करने में सफलता प्राप्त की । घटना का विवरणः- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना पर अरेड़ी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास आम रोड से 2 युवती और 1 युवक सहित 3 गांजा तस्करो को पकडा जिनके कब्जे से एक जिक्सर मोटर सायकिल तथा 6.285 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 02.70 लाख रुपये जप्त किया गया। आरोपियों ने पुछताछ में नाम पता- 1. नाम विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम कठोलिया थाना उदयपुरा जिला रायसेन हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल, 2. अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी उदयपुरा बरेली रायसेन हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल तथा 3. आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान पिता केशव सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी उपरेहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा...हाल पता नबाब टी प्वाईन्ट के पास मल्टी अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल बताया। - आरोपियों से आगे की ट्रेल के बारे में जानकारी ली गई पुछताछ में आरोपीगणों ने बताया कि उडीसा से गांजा खरीद लाकर भोपाल एवं रायसेन में बेचते थे । विशेष तौर पर ओडिशा से गांजा युवतियां लेकर आती थी और अपने साथी मित्र आरोपी विनय के साथ भोपाल में कालेज के छात्र छात्राओं तथा स्लम एरिया के मजदूर वर्गों टारगेट करते हुए कुछ पैडलर्स को सप्लाई करते थे, जिसके बारे में जानकारी लेकर पुलिस विवेचना कर रही है। - - आरोपीगण किराये के मकान में अपने परिवार से अलग रहते हैं। स्वयं के बड़े खर्चे, लग्जरी लाईफ स्टाईल और जल्दी ज्यादा पैसा कमाने हेतु गांजा तस्करी का काम शुरू करना बताया । जप्तमाल– गांजा 6.285 किलोग्राम, 01 मोटर सायकिल. जिक्सर क्र एम.पी.04 जेड.जी.0687, कुल कीमत लगभग 270000/-रूपये ) । आरोपीः– 1. विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम कठोलिया थाना उदयपुरा जिला रायसेन हालपता - अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल शिक्षा- स्नातक व्यवसाय- प्राँपर्टी का काम करता था । पहले पेटीएम में काम कर चुका है। 2. अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी उदयपुरा बरेली रायसेन। हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल शिक्षा- 10वीं व्यवसाय- दुकान पर काम करती हैं । 3. आरोही सिंह चौहान पिता कौशल सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी उपरेहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा हालपता - नबाब टी प्वाईन्ट के पास मल्टी अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल । शिक्षा- एम. काँम व्यवसाय- काँल सेन्टर में काम करती हैं । सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय सिह कर्चुली, सउनि मनोज कछवाहा, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिह जादौन , प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, प्रआर 3330 अतुल सिह, आर 3514 राजेश अन्नोठिया, जितेन्द्र जाट, आर पुष्पेन्द्र, आर अम्बरीश तिवारी, म.आर.3871 मोनिका जयसवाल, म.आर.3489 पूजा राठौड, म.आर.502 अपर्णा कटारे, आर भूपेन्द्र सिंह (टेकनिकल सेल) सराहनीय भूमिका रही ।2
- भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मोहन बड़ोदिया में निकला चल समारोह, रात्रि में कवि सम्मेलन1
- *इनके पाप विधायक है इस लिए ये किसी को भी गाड़ी से उड़ा देते है ?* मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर सत्ता के नशे और कानून के डर के बीच की खाई खुलकर सामने आ गई है। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से जुड़ा हालिया मामला सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उस मानसिकता का आईना है जो सत्ता के करीब आते ही खुद को कानून से ऊपर समझने लगती है। आरोप है कि भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र ने अपनी गाड़ी से कई लोगों को कुचल दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जितनी भयावह है, उससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाला उसका बाद का व्यवहार है। आम तौर पर ऐसे मामलों में आरोपी भयभीत होता है, छिपने की कोशिश करता है या कानून की प्रक्रिया का सामना करता है। लेकिन यहां तस्वीर उलट दिखाई देती है आरोपी का बेखौफ होकर सामान्य जीवन में लौट जाना यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर उसे यह भरोसा कहां से मिल रहा है? क्या यह विश्वास सिर्फ इसलिए है क्योंकि उसके पिता सत्ता में हैं? यह घटना किसी एक परिवार या एक नेता की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की पोल खोलती है जहां “पहचान” और “पद” न्याय से बड़ा बन जाता है। जब आम आदमी सड़क पर चलता है, तो उसे ट्रैफिक नियमों से लेकर कानून की हर धारा का डर होता है। लेकिन वहीं, अगर कोई रसूखदार परिवार से आता है, तो वही सड़क उसके लिए ताकत का प्रदर्शन करने का मंच बन जाती है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि क्या इस मामले में कानून अपना काम पूरी निष्पक्षता से करेगा? या फिर यह भी उन फाइलों में दब जाएगा, जहां बड़े नामों के सामने जांच धीमी पड़ जाती है? जनता के मन में यह संदेह यूं ही पैदा नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई मामलों में देखा गया है कि प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई या तो देर से होती है या फिर कमजोर पड़ जाती है। इस पूरे प्रकरण में पीड़ितों की स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है। जिन लोगों को कुचला गया, वे किसी के परिवार के सदस्य हैं, किसी के पिता, किसी के बेटे। उनके लिए यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि जिंदगी भर का दर्द बन सकती है। सवाल यह है कि क्या उन्हें न्याय मिलेगा? क्या उनके जख्मों की भरपाई सिर्फ मुआवजे से हो सकती है? राजनीति में अक्सर “जनसेवा” की बात होती है, लेकिन जब जनता ही असुरक्षित महसूस करने लगे, तो यह शब्द खोखला लगने लगता है। सत्ता का मतलब जिम्मेदारी होना चाहिए, न कि दबंगई का लाइसेंस। यदि जनप्रतिनिधियों के परिवार ही कानून तोड़ने लगें और उन पर कार्रवाई न हो, तो यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर सीधा आघात है। यह भी गौर करने वाली बात है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने क्यों आती हैं। क्या राजनीतिक दल अपने नेताओं और उनके परिवारों के आचरण को लेकर कोई आंतरिक अनुशासन लागू करते हैं? या फिर जीत के बाद सब कुछ “मैनेज” हो जाने की मानसिकता हावी हो जाती है? समाज में कानून का सम्मान तभी बना रह सकता है जब हर व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके दायरे में आए। अगर कुछ लोगों को छूट मिलती रही, तो यह संदेश जाएगा कि कानून सिर्फ कमजोरों के लिए है। और यह स्थिति किसी भी लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक होती है। आज जरूरत है एक निष्पक्ष और तेज कार्रवाई की। सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। पुलिस और प्रशासन को यह साबित करना होगा कि वे किसी दबाव में नहीं हैं। अगर आरोपी दोषी है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह किसी भी परिवार से क्यों न आता हो। यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। अगर अब भी व्यवस्था नहीं चेती, तो जनता का भरोसा पूरी तरह टूट सकता है। और जब जनता का विश्वास डगमगाता है, तो लोकतंत्र की नींव भी कमजोर पड़ जाती है। अब देखना यह है कि यह मामला भी बाकी मामलों की तरह समय के साथ ठंडा पड़ जाता है, या फिर सच में न्याय की मिसाल बनता है।1