logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलम की धार से विषय नित्य श्री रामजन्मभूमि समवेत रामकोट परिक्रमा की 21वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय अयोध्या। बिड़ला धर्मशाला के सभागार में आज डॉ. अनिल मिश्रा के आह्वान पर नित्य श्री रामजन्मभूमि समवेत रामकोट परिक्रमा की 21 अगस्त 2026, नवमी को होने वाली वर्षगांठ पर भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता एवं उद्बोधन बैठक की अध्यक्षता श्री राम वल्लभाकुंज के अधिकारी पूज्य राजकुमार दास महाराज ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि _"अयोध्या में हनुमान जी का ऐसा आशीर्वाद है कि अनेक बार आतंकवादी घटनाओं के बाद भी इस पवित्र नगरी को कोई क्षति नहीं पहुंची।" उन्होंने बताया कि यह अंतर्ग्रही परिक्रमा प्राचीन काल से संत-महात्माओं द्वारा की जाती रही है। इस परिक्रमा क्षेत्र में 108 प्रमुख धर्म स्थल स्थित हैं, जिनमें रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन आदि प्रमुख हैं। परिक्रमा करने से भक्तों को आत्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। परिक्रमा की पृष्ठभूमि डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि इस परिक्रमा का प्रारंभ श्री रामजन्मभूमि मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद, पूज्य संतों के मार्गदर्शन में वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर किया गया था। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विक्रमादित्य द्वारा स्थापित अयोध्या के महत्व को पुनः स्थापित करना था। भव्य श्री रामजन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद यह परिक्रमा अब pप्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे संतों के नेतृत्व में नियमित रूप से संपन्न हो रही है। आज पूरा समाज और अयोध्या आने वाला प्रत्येक रामभक्त इसमें शामिल होकर पुण्य का भागीदार बन रहा है। संतों का आह्वान इस अवसर पर पुजारी रमेश दास जी, शशिकांत दास जी, राघवेश दास जी वेदांती, रामशरण रामायणी जी, श्री जानकी दास जी, सीताराम दास जी एवं अभिषेक मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे। सभी ने 21 अगस्त 2026 को होने वाली भव्य परिक्रमा को सफल बनाने के लिए समस्त रामभक्तों से सहभागिता का आह्वान किया और आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थिति बैठक का संचालन पूर्व डीजीसी राम कुमार राय ने किया। इसमें प्रमुख रूप से नरेंद्र जी, कमलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल, आशीष अग्रवाल, रामसंजीवन मिश्रा, डॉ. आर.पी. पांडेय, बृजकिशोर पाण्डेय, पंकज गुप्ता, अरुण अग्रवाल, शैलेंद्र सोनी "रामू", आकाश जायसवाल, रेनू मिश्रा, भारती सिंह, अंकित त्रिपाठी ABVP सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Dharmendra Chaurasia
Dharmendra Chaurasia
Varanasi, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

कलम की धार से विषय नित्य श्री रामजन्मभूमि समवेत रामकोट परिक्रमा की 21वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय अयोध्या। बिड़ला धर्मशाला के सभागार में आज डॉ. अनिल मिश्रा के आह्वान पर नित्य श्री रामजन्मभूमि समवेत रामकोट परिक्रमा की 21 अगस्त 2026, नवमी को होने वाली वर्षगांठ पर भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता एवं उद्बोधन बैठक की अध्यक्षता श्री राम वल्लभाकुंज के अधिकारी पूज्य राजकुमार दास महाराज ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि _"अयोध्या में हनुमान जी का ऐसा आशीर्वाद है

कि अनेक बार आतंकवादी घटनाओं के बाद भी इस पवित्र नगरी को कोई क्षति नहीं पहुंची।" उन्होंने बताया कि यह अंतर्ग्रही परिक्रमा प्राचीन काल से संत-महात्माओं द्वारा की जाती रही है। इस परिक्रमा क्षेत्र में 108 प्रमुख धर्म स्थल स्थित हैं, जिनमें रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन आदि प्रमुख हैं। परिक्रमा करने से भक्तों को आत्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। परिक्रमा की पृष्ठभूमि डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि इस परिक्रमा का प्रारंभ श्री रामजन्मभूमि मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद, पूज्य संतों के मार्गदर्शन में वर्ष प्रतिपदा की पूर्व

3419058d-9850-435a-9b33-733df52b7ab3

संध्या पर किया गया था। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विक्रमादित्य द्वारा स्थापित अयोध्या के महत्व को पुनः स्थापित करना था। भव्य श्री रामजन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद यह परिक्रमा अब pप्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे संतों के नेतृत्व में नियमित रूप से संपन्न हो रही है। आज पूरा समाज और अयोध्या आने वाला प्रत्येक रामभक्त इसमें शामिल होकर पुण्य का भागीदार बन रहा है। संतों का आह्वान इस अवसर पर पुजारी रमेश दास जी, शशिकांत दास जी, राघवेश दास जी वेदांती, रामशरण रामायणी जी, श्री जानकी दास जी, सीताराम दास जी

49870015-1114-4e62-84e1-3652fd73c241

एवं अभिषेक मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे। सभी ने 21 अगस्त 2026 को होने वाली भव्य परिक्रमा को सफल बनाने के लिए समस्त रामभक्तों से सहभागिता का आह्वान किया और आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थिति बैठक का संचालन पूर्व डीजीसी राम कुमार राय ने किया। इसमें प्रमुख रूप से नरेंद्र जी, कमलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल, आशीष अग्रवाल, रामसंजीवन मिश्रा, डॉ. आर.पी. पांडेय, बृजकिशोर पाण्डेय, पंकज गुप्ता, अरुण अग्रवाल, शैलेंद्र सोनी "रामू", आकाश जायसवाल, रेनू मिश्रा, भारती सिंह, अंकित त्रिपाठी ABVP सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कलम की धार से | अयोध्या "वेंडर की मौत पर सोशल मीडिया के दावों को नगर निगम ने किया खारिज" अपर नगर आयुक्त बोले - आज कोई प्रवर्तन अभियान नहीं हुआ अयोध्या। अयोध्या धाम क्षेत्र में एक वेंडर की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत और नगर निगम प्रवर्तन दल के अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर नगर निगम ने सफाई दी है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर जो तथ्य प्रसारित किए जा रहे हैं, उनका नगर निगम ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर मौके पर जांच कराई गई। जांच में क्या निकला जांच में यह तथ्य सामने आया कि आज संबंधित स्थान पर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा ऐसा कोई अभियान संचालित नहीं किया गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य प्रकाश में आता है तो उसके अनुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पृष्ठभूमि पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रवर्तन दल की कार्रवाई के दौरान एक वेंडर की तबीयत खराब हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसी को लेकर नगर निगम ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच कराई।
    1
    कलम की धार से | अयोध्या
"वेंडर की मौत पर सोशल मीडिया के दावों को नगर निगम ने किया खारिज"  
अपर नगर आयुक्त बोले - आज कोई प्रवर्तन अभियान नहीं हुआ
अयोध्या।
अयोध्या धाम क्षेत्र में एक वेंडर की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत और नगर निगम प्रवर्तन दल के अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर नगर निगम ने सफाई दी है।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर जो तथ्य प्रसारित किए जा रहे हैं, उनका नगर निगम ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर मौके पर जांच कराई गई।
जांच में क्या निकला
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आज संबंधित स्थान पर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा ऐसा कोई अभियान संचालित नहीं किया गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य प्रकाश में आता है तो उसके अनुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पृष्ठभूमि
पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रवर्तन दल की कार्रवाई के दौरान एक वेंडर की तबीयत खराब हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसी को लेकर नगर निगम ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच कराई।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • गायत्री चेतना केंद्र में सावन माह का साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा और वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को सकलडीहा स्थित गायत्री चेतना केंद्र में साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजनंदिनी कॉन्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि, प्राचार्य आशुतोष त्रिपाठी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक-चंदन, पुष्पगुच्छ एवं गायत्री मंत्र पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत देवावाहन, देवपूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप एवं वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश अग्रहरि को अक्षय कलश, परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य एवं शिशु पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री चेतना केंद्र में उन्हें दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मीयता का अद्भुत अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वेद, पुराण और उपनिषद मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा समस्त मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। यज्ञीय परंपरा केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रमाशंकर वर्मा, रामप्रसाद पाठक, दीपक श्रीवास्तव, विकल विजय सवाल, गुरुदयाल मिश्रा, रीता, राधा, डॉ. अरुण मिश्रा, शिवम पांडेय, आयुष पांडेय, जय हनुमान पांडेय, राजेश चौरसिया एवं देवेंद्र मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यासपीठ से अवधेश मिश्रा एवं प्रज्ञेश्वर जी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित साप्ताहिक यज्ञ एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
    1
    गायत्री चेतना केंद्र में सावन माह का साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा और वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को सकलडीहा स्थित गायत्री चेतना केंद्र में साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजनंदिनी कॉन्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि, प्राचार्य आशुतोष त्रिपाठी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक-चंदन, पुष्पगुच्छ एवं गायत्री मंत्र पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत देवावाहन, देवपूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप एवं वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश अग्रहरि को अक्षय कलश, परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य एवं शिशु पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री चेतना केंद्र में उन्हें दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मीयता का अद्भुत अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वेद, पुराण और उपनिषद मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा समस्त मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। यज्ञीय परंपरा केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रमाशंकर वर्मा, रामप्रसाद पाठक, दीपक श्रीवास्तव, विकल विजय सवाल, गुरुदयाल मिश्रा, रीता, राधा, डॉ. अरुण मिश्रा, शिवम पांडेय, आयुष पांडेय, जय हनुमान पांडेय, राजेश चौरसिया एवं देवेंद्र मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व्यासपीठ से अवधेश मिश्रा एवं प्रज्ञेश्वर जी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित साप्ताहिक यज्ञ एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा मार्ग का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश कांवड़ यात्रा मार्ग का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश वाराणसी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शनिवार शाम लगभग 06.30बजे प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वाराणसी-भदोही सीमा स्थित गुड़िया बॉर्डर तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व जवानों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने कांवड़िया विश्राम स्थलों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने मिर्जामुराद स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही अस्थायी पुलिस चौकियों, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और डायवर्जन व्यवस्था की समीक्षा कर सभी कट प्वाइंट शत-प्रतिशत सील रखने के निर्देश दिए।
    4
    कांवड़ यात्रा मार्ग का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
वाराणसी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शनिवार शाम लगभग 06.30बजे  प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वाराणसी-भदोही सीमा स्थित गुड़िया बॉर्डर तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व जवानों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने कांवड़िया विश्राम स्थलों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने मिर्जामुराद स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही अस्थायी पुलिस चौकियों, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और डायवर्जन व्यवस्था की समीक्षा कर सभी कट प्वाइंट शत-प्रतिशत सील रखने के निर्देश दिए।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    Rajatalab, Varanasi•
    16 hrs ago
  • महूजी बहरवानी आश्रम के पास ,गंगा में तैरता दिखा मगरमच्छ धानापुर क्षेत्र के महूजी बहरवानी आश्रम के पास ,गंगा में तैरता दिखा मगरमच्छ लोगो में डर का माहौल बना हुवा है। महूजी गांव के समाजसेवी अनिल कुमार यादव ने लोगो से अपील किया है कि इस समय गंगा में नहाने से दूर रहे नही तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।यह मगरमच्छ महूजी आश्रम से कभी विरासराय पम्प कैनाल के पास, कभी जिगना घाट के पास दिख रहा है तो कभी लमुई गांव के पास बने पम्प कैनाल के पास दिख रहा है।
    1
    महूजी बहरवानी आश्रम के पास ,गंगा में तैरता दिखा मगरमच्छ
धानापुर क्षेत्र के महूजी बहरवानी  आश्रम के पास ,गंगा में तैरता  दिखा मगरमच्छ लोगो में डर का माहौल बना हुवा है। महूजी गांव के समाजसेवी अनिल कुमार यादव ने लोगो से अपील किया है कि इस समय गंगा में नहाने से दूर रहे नही तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।यह मगरमच्छ महूजी आश्रम से कभी विरासराय पम्प कैनाल के पास, कभी जिगना घाट के पास दिख रहा है तो कभी लमुई गांव के पास बने पम्प कैनाल के पास दिख रहा है।
    user_अब्दुल खालिक अंसारी
    अब्दुल खालिक अंसारी
    Occupational Medical Doctor चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चेतावनी के बाद बदली गई हाउस पाइप, देर शाम से चालू हुई नगवा पंप कैनाल; पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण धीना। नगवा पंप कैनाल में पानी की कमी से किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच रविवार को पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह 'डब्लू' ने लघु नहर (लघुडाल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित रूप से पंप कैनाल संचालित कर टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक सैयदराजा ने बताया कि उनकी चेतावनी के बाद शनिवार देर शाम बलुआ लघुडाल से पुरानी हाउस पाइप लाकर फटी हुई पाइप को बदला गया, जिसके बाद कैनाल में पानी का संचालन शुरू कराया गया। मौके पर मौजूद किसान रामा यादव ने भी बताया कि शनिवार शाम पुरानी पाइप बदलने के बाद कैनाल में पानी छोड़ा गया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के समय किसान सिंचाई के लिए पानी के अभाव से जूझ रहे हैं। नगवा पंप कैनाल क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनरेखा है, इसलिए इसे पूरी क्षमता से नियमित रूप से संचालित किया जाना चाहिए, ताकि सभी किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सके। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि यदि भविष्य में किसानों से पानी न मिलने की शिकायत मिली तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में पंप कैनालों की हाउस पाइप तक समय पर नहीं बदली जा रही है, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व विधायक ने सिंचाई विभाग से टेल तक पानी पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगवा पंप कैनाल को लगातार और पूरी क्षमता से नहीं चलाया गया तो वह किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।
    3
    चेतावनी के बाद बदली गई हाउस पाइप, देर शाम से चालू हुई नगवा पंप कैनाल; पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण

धीना। नगवा पंप कैनाल में पानी की कमी से किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच रविवार को पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह 'डब्लू' ने लघु नहर (लघुडाल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित रूप से पंप कैनाल संचालित कर टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
पूर्व विधायक सैयदराजा ने बताया कि उनकी चेतावनी के बाद शनिवार देर शाम बलुआ लघुडाल से पुरानी हाउस पाइप लाकर फटी हुई पाइप को बदला गया, जिसके बाद कैनाल में पानी का संचालन शुरू कराया गया। मौके पर मौजूद किसान रामा यादव ने भी बताया कि शनिवार शाम पुरानी पाइप बदलने के बाद कैनाल में पानी छोड़ा गया।
मनोज कुमार सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के समय किसान सिंचाई के लिए पानी के अभाव से जूझ रहे हैं। नगवा पंप कैनाल क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनरेखा है, इसलिए इसे पूरी क्षमता से नियमित रूप से संचालित किया जाना चाहिए, ताकि सभी किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सके।
उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि यदि भविष्य में किसानों से पानी न मिलने की शिकायत मिली तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में पंप कैनालों की हाउस पाइप तक समय पर नहीं बदली जा रही है, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पूर्व विधायक ने सिंचाई विभाग से टेल तक पानी पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगवा पंप कैनाल को लगातार और पूरी क्षमता से नहीं चलाया गया तो वह किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "मुर्गा चोरी कर मनाते थे पार्टी, बच्चे ने खोली पोल" महाजनी टोला में चोरी और दावत का खुलासा, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला, कोयला हाता में मुर्गा चोरी कर पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे खेल का पर्दाफाश मोहल्ले के एक बच्चे ने किया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कैसे खुली चोरी की पोल कुसुम पत्नी स्व. शत्रुघ्न घर पर देशी मुर्गा पालन का काम करती हैं। पिछले काफी समय से उनके मुर्गे गायब हो रहे थे। होली पर 3 मुर्गे चोरी हुए। इसके बाद 24 और 25 जुलाई की रात को एक साथ 7 मुर्गे गायब हो गए। कुसुम को लगा कि शायद बिलैया खा गई होगी। 1 अगस्त शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक मुर्गी और चोरी हुई। शक होने पर कुसुम ने तहकीकात की। इसी दौरान मोहल्ले के एक बच्चे ने बताया कि मुर्गी को हाता में ही रहने वाले हनुमान पुत्र स्व. दिलीप, अभिषेक ठाकुर उर्फ शंभू पुत्र अजय ठाकुर और कसाब बाड़ा निवासी राशिद पुत्र शकील चुरा कर ले गए हैं। चोरी के बाद दावत और शराब बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने मुर्गे चोरी करने के बाद उन्हें ऋषि टोला गढ़िया पर बनाया, खाया और साथ में शराब भी पी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अभिषेक ठाकुर की मां पुलिस लाइन में बर्तन मांजने का काम करती है। इसी रसूख के चलते लड़का मनबढ़ हो गया है। उसके खिलाफ पहले भी छेड़खानी और चोरी की शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस क्या कर रही पीड़िता कुसुम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बच्चे ने मुर्गा चोरी और आरोपियों के नाम बताए हैं। पुलिस बच्चे के बयान की तस्दीक करा रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    कलम की धार से | अयोध्या
"मुर्गा चोरी कर मनाते थे पार्टी, बच्चे ने खोली पोल"  
महाजनी टोला में चोरी और दावत का खुलासा, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या। 
नगर कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला, कोयला हाता में मुर्गा चोरी कर पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे खेल का पर्दाफाश मोहल्ले के एक बच्चे ने किया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैसे खुली चोरी की पोल
कुसुम पत्नी स्व. शत्रुघ्न घर पर देशी मुर्गा पालन का काम करती हैं। पिछले काफी समय से उनके मुर्गे गायब हो रहे थे। होली पर 3 मुर्गे चोरी हुए। इसके बाद 24 और 25 जुलाई की रात को एक साथ 7 मुर्गे गायब हो गए। कुसुम को लगा कि शायद बिलैया खा गई होगी।
1 अगस्त शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक मुर्गी और चोरी हुई। शक होने पर कुसुम ने तहकीकात की। इसी दौरान मोहल्ले के एक बच्चे ने बताया कि मुर्गी को हाता में ही रहने वाले हनुमान पुत्र स्व. दिलीप, अभिषेक ठाकुर उर्फ शंभू पुत्र अजय ठाकुर और कसाब बाड़ा निवासी राशिद पुत्र शकील चुरा कर ले गए हैं।
चोरी के बाद दावत और शराब
बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने मुर्गे चोरी करने के बाद उन्हें ऋषि टोला गढ़िया पर बनाया, खाया और साथ में शराब भी पी। 
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अभिषेक ठाकुर की मां पुलिस लाइन में बर्तन मांजने का काम करती है। इसी रसूख के चलते लड़का मनबढ़ हो गया है। उसके खिलाफ पहले भी छेड़खानी और चोरी की शिकायतें आ चुकी हैं।
पुलिस क्या कर रही
पीड़िता कुसुम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 
बच्चे ने मुर्गा चोरी और आरोपियों के नाम बताए हैं। पुलिस बच्चे के बयान की तस्दीक करा रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • झड़प के बाद भावुक हुए... कहा- चाकू लेकर मारने आया... मेरे घर में किसी ने घुसकर हमला किया...
    1
    झड़प के बाद भावुक हुए...

कहा- चाकू लेकर मारने आया... मेरे घर में किसी ने घुसकर हमला किया...
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.