Shuru
Apke Nagar Ki App…
नव नियुक्त बारां जिला कलक्टर बालमुकंद असावा ने किया कार्यभार ग्रहण। आज से बारां कलेक्टर के रूप में बालमुकुंद असावा की सेवाएं हुई शुरू।।
News shahabad.com
नव नियुक्त बारां जिला कलक्टर बालमुकंद असावा ने किया कार्यभार ग्रहण। आज से बारां कलेक्टर के रूप में बालमुकुंद असावा की सेवाएं हुई शुरू।।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज से बारां कलेक्टर के रूप में बालमुकुंद असावा की सेवाएं हुई शुरू।।1
- जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा कस्बे के विश्वकर्मा तिराहे पर तीन युवकों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया और एक मोबाइल दुकान के काउंटर का कांच तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार राहुल माली अपनी चाची के साथ जा रहा था, तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथी के साथ लौटे और जयप्रकाश राठौर की दुकान पर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल राहुल को उपचार के लिए बारां रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Narendra Kushwah1
- Post by लोकपाल भाई1
- गुना के बड़े पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, ओरछा से लौट रहे इंदौर परिवार की कार जलकर खाक श्री राम राजा के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, जाम में फंसी फायर ब्रिगेड आधे घंटे देरी से पहुंची1
- शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर श्री संदीप शर्मा के निर्देशन में की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त करैरा प्रभारी गौरव कुमार कोल की टीम ने न्यू अमोला एवम सिरसौद कंजर डेरे में दबिश दी । कार्रवाई के दौरान न्यू अमोला से लगभग 24 बल्क लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब जब्त की गई। और सिरसौद डेरे से से 4200 kg गुड़ लाहन, 100 ली. हाथ भट्टी मदिरा एवम मदिरा बनाने की सामग्री भट्टी टंकी एवम ड्रम आदि मोके से गुड लाहन का सैंपल लेकर मौके से नष्ट किया गया एवम हाथ भट्टी मदिरा को जप्त किया गया ।बारामद एवम नष्ट सामग्री की कुल अनुमानित क़ीमत 480000₹ आंकी गई है । आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत आरोपिया रवीना पत्नी भज्जी को गिरफ्तार कर 34(1),49(क) समेत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया । इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी गौरव कुमार कोल,आबकारी उपनिरीक्षक लोकेश बेवरिया आरक्षक रितिक, गिर्राज , डोंगर सिंह, डालसिंह , मुकेश तथा सैनिक सुमन जोशी, रीतू और दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।2
- शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थ के विक्रय एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा नशीले पदार्थो का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गयी है, दिनांक 03.05.26 को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो रेल्वे माल गोदाम के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स द्वारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू राठौर पुत्र रमेश राठौर उम्र 36 साल नि० फतेहपुर टोंगरा रोड शिवपुरी को होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से 17.60 ग्राम स्मैक कीमती करीबन 200000 रू की पायी गयी बाद गिरफ्तारी एवं जप्ती की कार्यवाही की गयी सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी की गयी बाद आरोपी के विरूध्द अप०क0 346/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी से स्मैक लाने के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।1
- जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक के हीरापुर गांव के खैरी के माळ में बड़ा हादसा हो गया। चरने गई चार भैंसें खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तार पहले से ही पोल से टूटकर जमीन पर पड़ा था। मृत भैंसें राजेंद्र लोधा की दो, शब्बीर खान की एक और आरिफ की एक थीं। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस, बिजली विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया, जबकि पशुपालकों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। औ1