Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाल्मीकि जी ये वाला मेडल तो नहीं दबा के बैठी हो तुम? किस आदमी का है पता है ना? डायरी मेडल और मेरा लेटर तीनों लौटाने में समझदारी है
🚨👑MR. SINGH
बाल्मीकि जी ये वाला मेडल तो नहीं दबा के बैठी हो तुम? किस आदमी का है पता है ना? डायरी मेडल और मेरा लेटर तीनों लौटाने में समझदारी है
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चंपावत:55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण1
- गैस आपूर्ति को लेकर आई बड़ी राहत, एक दिन में हुआ रिकॉर्ड वितरण मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। अगर आप गैस की किल्लत से परेशान थे तो अब आपके लिए राहत भरी खबर है। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो गई है और प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सतत मॉनिटरिंग के चलते 01 अप्रैल 2026 को पूरे जनपद में कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। यह वितरण अलग-अलग गैस एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पीडब्ल्यूडी, नुमाईसखेत, भैरूचौवट्टा और चौरा क्षेत्रों में 588 सिलेंडर वितरित किए गए। वहीं इंडेन गैस सर्विस गरुड़ ने भतडिया रोड से लेकर कौसानी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में 231 सिलेंडर पहुंचाए। इसके अलावा इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया और शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर तथा कपकोट बाजार क्षेत्र में भी 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस शामा ने गरुड़ लाइन में 90 सिलेंडर और शुभम गैस एजेंसी गरुड़ ने भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगांव, सुराग और लमचूला क्षेत्रों में 85 सिलेंडर वितरित किए। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित व समयबद्ध तरीके से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का दावा है कि आगे भी इसी तरह व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा।1
- अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पिकअप वाहन ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना शाम करीब 5:40 बजे की है। डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को सूचना मिली कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 22 टीए 7521 ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुर्घटना में स्कूटी चालक सहित एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्कूटी सवार और महिला को बेहतर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के परिचालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश में जुटी है।1
- जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, विभिन्न क्षेत्रों में 1194 सिलेंडरों का वितरण जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पी०डब्ल्यूडी०, नुमाईसखेत, भैरूचौवट्टा, चौरा क्षेत्र में 588 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसी प्रकार इंडेन गैस सर्विस गरुड़ द्वारा भतडिया रोड कौसानी स्टेट, कौसानी टी०आर० सी० से कौसानी बाजार, सम्भावित पिग्लकोट क्षेत्र में 231 सिलेंडर वितरित किए गए। इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया, शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर, जबकि इंडेन गैस सर्विस कपकोट (कपकोट बाजार क्षेत्र) द्वारा लमजिंगड़ा, पातल में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त शिखर भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा गरुड़ लाइन में 90 तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगाँव, सुराग, लमचूला क्षेत्र में 85 सिलेंडर वितरित किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित है तथा किसी भी क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित रूप से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है.1
- विडियो देखें-देश-विदेश अमेरिका vs ईरान युद्ध ईरान पर जमीनी हमला करने के लिए अमेरिका ने 17000 जवान भेजे। किसी भी कीमत पर ट्रम्प ईरान से जीतना चाहते है, क्या ये ट्रंप की गलती होगी या ईरान मानेगा हार ?1
- अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया की आज की सबसे बड़ी खबर यही है। नासा आज देर रात चंद्रमा पर चार इंसानों के ले जा रहा है, वीडियो में तैयारी देखिए। इस मिशन का नाम आर्टेमिस 2 मून मिशन है।4
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- चम्पावत : लहराया गौरव का तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹36.82 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात*1