logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर एसपी ने कुबेरेश्वर धाम का जायजा लिया • • प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण मिले तथा वे श्रद्धा और आस्था के साथ पूजन और कथा का श्रवण कर सकें- कलेक्टर • कुबेरेश्वर धाम में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश, ड्यूटी को सेवा भाव से निभाएं : कलेक्टर-एसपी कलेक्टर श्री बालागुरू के एवं एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन एवं समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होने तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का व्यवहार सहयोगात्मक और सेवा भाव से परिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल शासकीय ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी क्षेत्र में पूरे समय उपस्थित रहें तथा बिना अनुमति ड्यूटी स्थल न छोड़ें। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वे सतर्क एवं सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, जानकारी एवं आवश्यक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाए। पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पानी के टैंकर, टंकियां एवं पाइप लाइन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि कहीं भी कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की जाए तथा मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने दी जाए। यातायात पुलिस एवं अन्य तैनात कर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सरल आवागमन में सहयोग करें, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के धाम पहुंचे और वापस जा सकें। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाएं तत्पर रहें तथा किसी भी मरीज को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि यहां चैबीसों घंटे अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहें। श्रद्धालुओं द्वारा की गई हर शिकायत, समस्या या जानकारी संबंधी अनुरोध का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क श्रद्धालुओं के लिए सहायता का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां कार्यरत कर्मचारी संवेदनशीलता एवं विनम्रता के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कुबेरेश्वर धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण मिले तथा वे श्रद्धा और आस्था के साथ दर्शन एवं कथा का श्रवण संपन्न कर सकें। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रीमती सुनीता रावत तथा एसडीएम श्री तनमन्य वर्मा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

1 day ago
user_Deepak Kumar bairagi
Deepak Kumar bairagi
Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
1 day ago
694a6b0e-4a08-4993-ab13-a045218fb8ec

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आष्टा - समस्त सफाई कर्मचारियों के साथ राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा भोपाल संभाग अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने पिछले माह सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के लिए माननीय जिला कलेक्टर ,अनुविभागी अधिकारी , नगर पालिका अधिकारी , नगर पालिका अध्यक्ष सभी को निम्न मांगों का ज्ञापन दिया था लेकिन आज दिनांक तक सुनवाई न होने पर सफाई कर्मी दिनांक 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की सूचना दी । निम्न मांगे जिन पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है 1. पिछले 7 माह से बंद सफाई कर्मचारियों को पुणे कड़ी पर रखना 2. समय पर वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों के सिविल खराब होना और अन्य परेशानी 3. पिछले कई सालों से कर्मचारियों का पी एफ जीएफ जमा नहीं हुआ 4. कचरा गाड़ी कर्मचारियों को कलेक्टर रेट वेतन नहीं दिया जा रहा 5. बिना कार्य में लापरवाही के नोटिस के बाद भी कर्मचारियों के अदला बदली लगातार चलती हुई मनमानी से परेशान
    1
    आष्टा - समस्त सफाई कर्मचारियों के साथ राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा भोपाल संभाग अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने पिछले माह सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के लिए माननीय जिला कलेक्टर ,अनुविभागी अधिकारी , नगर पालिका अधिकारी , नगर पालिका अध्यक्ष सभी को निम्न मांगों का ज्ञापन दिया था लेकिन आज दिनांक तक सुनवाई न होने पर सफाई कर्मी दिनांक 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की सूचना दी ।
निम्न मांगे जिन पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है 
1. पिछले 7 माह से बंद सफाई कर्मचारियों को पुणे कड़ी पर रखना 
2. समय पर वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों के सिविल खराब होना और अन्य परेशानी 
3. पिछले कई सालों से कर्मचारियों का पी एफ जीएफ जमा नहीं हुआ 
4. कचरा गाड़ी कर्मचारियों को कलेक्टर रेट वेतन नहीं दिया जा रहा 
5. बिना कार्य में लापरवाही के नोटिस के बाद भी कर्मचारियों के अदला बदली लगातार चलती हुई मनमानी से परेशान
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *वृद्वजनों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन* भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से म.प्र. शासन के आयुष विभाग के द्वारा 19 व 20 फरवरी गुरूवार एवं शुक्रवार को सुबह 8 से 12 बजे तक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु दो दिवसीय वृद्वजन योग शिविर का आयोजन स्थानीय हाट मेदान स्थित गिरासिया घाट पर किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से शांत तथा जीवन के प्रति सकारात्मक बनाए रखना है। शिविर में आमंत्रित योग प्रशिक्षकों द्वारा सरल एवं लाभकारी योगासन, प्राणायाम तथा सहज ध्यान की विधियाँ कराई जाएंगी, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी रहेंगी। शिविर के दौरान आयुष विभाग की ओर से *वृद्धजनों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और शारीरिक बीमारियों का उपचार हौम्योपैथी पद्वति* से करने के लिए चिकित्सकों व दवाईयोें की व्यवस्था भी की जाएगी।
    1
    *वृद्वजनों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन*
भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से म.प्र. शासन के आयुष विभाग के द्वारा  19 व 20 फरवरी गुरूवार एवं शुक्रवार को सुबह 8 से 12 बजे तक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु दो दिवसीय वृद्वजन योग शिविर का आयोजन स्थानीय हाट मेदान स्थित गिरासिया घाट पर किया जा रहा है। 
इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से शांत तथा जीवन के प्रति सकारात्मक बनाए रखना है। शिविर में आमंत्रित योग प्रशिक्षकों द्वारा सरल एवं लाभकारी योगासन, प्राणायाम तथा सहज ध्यान की विधियाँ कराई जाएंगी, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी रहेंगी। शिविर के दौरान आयुष विभाग की ओर से *वृद्धजनों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और शारीरिक बीमारियों का उपचार हौम्योपैथी पद्वति* से करने के लिए चिकित्सकों व दवाईयोें की व्यवस्था भी की जाएगी।
    user_Rajesh kumar Kundan
    Rajesh kumar Kundan
    Photographer कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजस्थान :: *शादियाँ साधारण रूप से किजिए, दिखावा ना करें।कृपया एकबार पूरा विडिओ जरूर सुनें। समाज में सुधार लायें।मध्यम वर्ग में लड़की वालों की मजबूरी होती है अतः लड़के वालों को आगे आना चाहिए।*!!,
    1
    राजस्थान ::
*शादियाँ साधारण रूप से किजिए, दिखावा ना करें।कृपया एकबार पूरा विडिओ जरूर सुनें। समाज में सुधार लायें।मध्यम वर्ग में लड़की वालों की मजबूरी होती है अतः लड़के वालों को आगे आना चाहिए।*!!,
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    3 hrs ago
  • सीहोर जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सील खेडा के जुगराजपुरा से सील खेडा तक सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं माननीय विधायक सुदेश राय जी के नेतृत्व में सीहोर जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सील खेडा पंचायत को जुगराजपुरा और सील खेडा को सड़क निर्माण की सौगात मिली है सील खेडा के सरपंच हेमराज मीना और ग्रामीण एवं जुगराजपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी एवं सीहोर विधायक श्रीमान सुदेश राय जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना की विशेष रिपोर्ट
    1
    सीहोर जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सील खेडा के  जुगराजपुरा से सील खेडा तक सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं माननीय विधायक सुदेश राय जी के नेतृत्व में सीहोर जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सील खेडा पंचायत को जुगराजपुरा और सील खेडा को सड़क निर्माण की सौगात मिली है सील खेडा के सरपंच हेमराज मीना और ग्रामीण एवं जुगराजपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी एवं सीहोर विधायक श्रीमान सुदेश राय जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना की विशेष रिपोर्ट
    user_रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    Local News Reporter सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Golu Lala
    1
    Post by Golu Lala
    user_Golu Lala
    Golu Lala
    Architect सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सत्यमेव जयते
    1
    सत्यमेव जयते
    user_वरिष्ठ पत्रकार अजब सिंह मीना
    वरिष्ठ पत्रकार अजब सिंह मीना
    पत्रकार Shujalpur, Bhopal•
    15 hrs ago
  • जैसे ही दोनों संत आमने-सामने आए, मंच पर एक अद्भुत शांति छा गई। शब्द कम थे, लेकिन भावनाएं बहुत गहरी थीं। श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित भक्तों की आंखें भी नम कर दीं। यह केवल दो संतों का मिलन नहीं था, बल्कि आस्था और अध्यात्म का संगम था, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
    1
    जैसे ही दोनों संत आमने-सामने आए, मंच पर एक अद्भुत शांति छा गई। शब्द कम थे, लेकिन भावनाएं बहुत गहरी थीं। श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित भक्तों की आंखें भी नम कर दीं।
यह केवल दो संतों का मिलन नहीं था, बल्कि आस्था और अध्यात्म का संगम था, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.