रामपुर जिले के बिलासपुर में आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मोहल्ला कायस्थान की प्रीत कॉलोनी स्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि के आवास पर आयोजित इस बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री स. बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने राज्यमंत्री औलख का पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री औलख ने बताया कि आगामी 22 जुलाई को रामपुर रोड स्थित एक होटल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार होती है। इसी क्रम में प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जहां बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को भी विधायक, सांसद तथा अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस बैठक में नगर अध्यक्ष आंगन लाल राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष चेतन पारूथी, सभासद डॉ. राजू सैनी, पूर्व नगर मंत्री राहुल, नरेश वाल्मीकि, कुनाल राजीव, कुलदीप, प्रमोद, गंगा राम सैनी, अमित सागर, सोनल भारती, बबलू अंसारी, सम्राट, आदर्श, समर, विष्णु सैनी, विक्की भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर में दो लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने वाले वांछित आरोपी शंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक शादीनगर गांव निवासी रवि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सोमवार को मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी आरोपी शंकर ने उसके सगे भाई राजकुमार और ममेरे भाई धर्मेंद्र कुमार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से दोनों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद कस्बा चौकी प्रभारी व उपनिरीक्षक योगेश कुमार द्वारा मामले की विवेचना की जा रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर को भाखड़ा डैम के पास लक्ष्मीनगर जाने वाले मार्ग से आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकर के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कांस्टेबल विकास गौतम, कपिल कुमार और धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।2
- उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) निधि से ₹75 लाख की लागत से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दुर्गापुर नंबर-2 के नए भवन का सोमवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी। नवनिर्मित दो मंजिला भवन में पांच आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, स्टोर रूम और स्टाफ रूम का निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विद्यालय के आधुनिक व आकर्षक भवन के निर्माण के लिए कंपनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, हवादार और प्राकृतिक रोशनी से युक्त विद्यालय भवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय के बेहतर रखरखाव के लिए कंपनी के दो प्रतिनिधियों को विद्यालय प्रबंधन समिति में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कंपनी से खटीमा विकासखंड के किसी अन्य राजकीय विद्यालय को भी गोद लेकर उसका पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में मौजूद ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड के निदेशक नागराज गार्वेश्वरी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से इस विद्यालय का आधुनिक स्वरूप में पुनर्निर्माण कराया गया है। उन्होंने घोषणा की कि कंपनी की ओर से स्कूल में दो अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, जिनका मानदेय कंपनी खुद वहन करेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी शावेज आलम, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, सीनियर मैनेजर संतोष कुमार सहित शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।4
- रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहर्रा इनायत गंज गाँव के मार्ग पर मसवासी के बाद एक और तेंदुआ सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दिया है। इस तेंदुए का एक वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है और उनके द्वारा पिंजरा भी लगाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो पा रहा है।1
- बरेली के शीशगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी अफजाल उर्फ छोटे पुत्र कल्लू कुरैशी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एडिशनल सेशंस जज कोर्ट नंबर 5, स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट, बरेली द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। यह मामला वाद संख्या 79/23 और मुकदमा अपराध संख्या 31/23 से संबंधित है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन, कांस्टेबल रिंकू कुमार, संदीप कुमार और तरुण कुमार शामिल रहे। शीशगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।2
- उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी और हत्या के मामले के एक अभियुक्त को पकड़ा गया है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की मीरगंज तहसील के ग्राम शमशपुर में विकास की लहर चल रही है।1
- रामपुर जनपद के स्वार कोतवाली क्षेत्र की मसवासी चौकी के अंतर्गत आने वाले मसवासी किशनपुर मार्ग पर एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार की सुबह समय लगभग 9:00 बजे सामने आया है। यह वीडियो सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे का बताया जा रहा है जब इस मार्ग पर तेंदुए को देखा गया था।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया है। छात्रों पर लाठीचार्ज करने के बाद पुलिस ने वहां बने प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह से खाली करा लिया है।1