Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहर्रा इनायत गंज गाँव के मार्ग पर मसवासी के बाद एक और तेंदुआ सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दिया है। इस तेंदुए का एक वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है और उनके द्वारा पिंजरा भी लगाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो पा रहा है।
रवि सैनी
रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहर्रा इनायत गंज गाँव के मार्ग पर मसवासी के बाद एक और तेंदुआ सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दिया है। इस तेंदुए का एक वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है और उनके द्वारा पिंजरा भी लगाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो पा रहा है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रामपुर में जोहर विश्वविद्यालय को लेकर हम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ खान ने एक बड़ा बयान दिया है।1
- रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र एवं पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने चेन्नई के रोयापेट्टा स्थित एमईएएसआई एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में अपने जीवन सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मूल रुचि राजनीति में नहीं, बल्कि एवीएशन और आर्किटेक्चर में थी। हालांकि, परिस्थितियों के चलते उन्हें न्यूयॉर्क से रामपुर लौटकर राजनीति में कदम रखना पड़ा। उन्होंने चंडीगढ़ से आर्किटेक्चर की पढ़ाई की, इटली में प्रशिक्षण प्राप्त किया और अमेरिका की दो प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर फर्मों में काम किया। भारत लौटने पर उन्होंने दो कॉलेजों में पढ़ाया भी, जिसके अनुभवों का लाभ उन्हें सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में मिला। पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के चेयरमैन और बाद में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री के रूप में पूरी निष्ठा से काम किया। पांच बार विधायक रहने के दौरान उन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी और राजनीति में मिले शक्ति व अधिकारों का उपयोग कभी किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं किया। अल्ताफ अहमद ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में एमईएएसआई के अध्यक्ष इम्तियाज पाशा ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित करीब 500 छात्रों के सामने नवेद मियां ने रामपुर रियासतकाल की ऐतिहासिक इमारतों, विशेष रूप से हामिद मंजिल की वास्तुकला पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों के सवालों के जवाब दिए। नवेद मियां ने मीडिया से बातचीत में 116 वर्ष पुराने मुस्लिम एजुकेशनल एसोसिएशन ऑफ साउथ इंडिया (एमईएएसआई) को देश के सबसे पुराने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के तहत स्कूल, कॉलेज, प्रबंधन संस्थान, आईटी संस्थान और चैरिटेबल ट्रस्ट समेत विभिन्न शैक्षणिक इकाइयां संचालित की जा रही हैं। वर्ष 1999 में स्थापित एमईएएसआई एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर अन्ना यूनिवर्सिटी से संबद्ध है और तमिलनाडु के प्रमुख आर्किटेक्चर कॉलेजों में शामिल है।3
- रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहर्रा इनायत गंज गाँव के मार्ग पर मसवासी के बाद एक और तेंदुआ सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दिया है। इस तेंदुए का एक वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है और उनके द्वारा पिंजरा भी लगाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो पा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रेमी को पाने की जिद में घूंघट ओढ़कर एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसके बाद करीब 7.5 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। महिला अपने प्रेमी से मिलने की मांग पर अड़ी थी और उसका स्पष्ट कहना था कि "अंकित आएंगे तभी नीचे उतरूंगी।" पुलिस और प्रशासन ने विवाहिता को घंटों समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार तहसीलदार के आश्वासन के बाद ही वह सुरक्षित नीचे उतरी। इस पूरे घटनाक्रम की सबसे खास बात यह रही कि टावर से सुरक्षित नीचे उतरने के बाद भी महिला ने अपना घूंघट नहीं हटाया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।1
- रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के ग्राम परम का मजरा मोहनपुर में दबंगों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। गांव की निवासी फूलबती ने ज्ञापन में बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले सोनू नामक व्यक्ति से 90 हजार रुपये में चार डेसीमल भूमि खरीदी थी, जिस पर वह कच्चा मकान और चूल्हा बनाकर अपने परिवार के साथ रह रही हैं। उनके घर के ठीक सामने ग्राम समाज की खाली जमीन मौजूद है। महिला का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग व्यक्ति रंजिश के चलते जानबूझकर ग्राम समाज की खाली जगह पर घरों का कूड़ा-कचरा और लैट्रीन पन्नी में बांधकर फेंकते हैं। गांव में कूड़ेदान की व्यवस्था होने के बाद भी जानबूझकर फैलाई जा रही इस गंदगी और बदबू के कारण घर में भोजन बनाना तक कठिन हो गया है। इसका विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता के पति के साथ कई बार मारपीट की है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा शिकायत करने पर पति के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे डरा-सहमा परिवार किसी गंभीर अनहोनी की आशंका में जी रहा है। पीड़ित महिला ने एसडीएम से सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।1
- रामपुर जनपद के स्वार कोतवाली क्षेत्र की मसवासी चौकी के अंतर्गत आने वाले मसवासी किशनपुर मार्ग पर एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार की सुबह समय लगभग 9:00 बजे सामने आया है। यह वीडियो सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे का बताया जा रहा है जब इस मार्ग पर तेंदुए को देखा गया था।1
- मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरेर के लोग स्थानीय प्रधान की कार्यप्रणाली से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान गांव में कोई भी काम नहीं करा रहा है, जिसके कारण गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1